By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा: पुलिस स्टेशन में खड़ी कार में हुआ ब्लास्ट, जांच में जुटी NIA
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा: पुलिस स्टेशन में खड़ी कार में हुआ ब्लास्ट, जांच में जुटी NIA

Yuva Haryana
Last updated: January 12, 2026 2:47 pm
Yuva Haryana
Published: January 12, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा के अंबाला जिले में एक थाना परिसर में खड़ी कार में ब्लास्ट का मामला सामने आया है। अब ये मामला हादसे से जुड़ा हुआ है या फिर किसी आतंकी साजिश से ? इसकी जांच राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनआईए) कर रही है।

एक प्रमुख समाचार पत्र में प्रकाशित जानकारी के अनुसार बलदेव नगर थाना परिसर में शनिवार को DL-3 CAZ-6651 नंबर कार में कई बार हल्के धमाके हुए। एक युवक इस कार को खड़ी करके गया था।

दरअसर, शाम को जब थाने में खड़ी कार में आग लगी तो मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने इसे सामान्य घटना मानकर आग को बुझा दिया था। हालांकि, बाद में एसपी को जब इस घटना के बारे में पता चला तो उन्होंने तुरंत थाना खाली करने के निर्देश दिए।

पंचकूला के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, 100 MLD बढ़ेगी पानी की क्षमता; 5,470 कैमरों से होगी शहर की निगरानी

इसके बाद सीआइए, एसटीएफ, बलदेव नगर थाना की टीमें और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी की जांच में पता चला कि एक युवक शनिवार दोपहर करीब पौने दो बजे गाड़ी खड़ी करके पैदल ही निकल गया था, जो पंजाब का बताया जा रहा है।

बड़ी बात ये है कि जिस समय कार थान में खड़ी की गई थी उस समय गणतंत्र दिवस की तैयारी के चलते एयरफोर्स स्टेशन के पास तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। कार में पांच-पांच किलो के तीनों एलपीजी सिलेंडरों पर रेगुलेटर लगे हुए थे।

पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। रविवार को एनआईए की टीम भी जांच के लिए पहुंची।

हरियाणा ने iGOT कर्मयोगी प्लेटफॉर्म रैंकिंग की ‘बी’  कैटेगरी में हासिल किया पहला स्थान

जांच में सामने आया है कि यह कार दिल्ली निवासी एक व्यक्ति के नाम पर थी, जिसने यह पुरानी कार खरीदी थी, जिसके बाद पंजाब में इसकी लास्ट खरीद हुई। काफी समय से इस कार का न तो नवीनीकरण कराया गया और न ही इंश्योरेंस कराया गया है।

इस मामले में फिलहाल पुलिस का कहना है कि ये अभी जांच का विषय है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हरियाणा में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए 2.82 लाख आवेदन, 84 हजार युवा 18-19 साल के

You Might Also Like

एजेंटों के जाल में फंस रहे हरियाणवी युवा, विदेश से डिपोर्ट होकर लौटे युवकों ने मंत्री को बताई आपबीती, कार्रवाई के आदेश
हरियाणा में मंत्रिमंडल बदलाव की चर्चाओं पर विराम, CM ने दिया ये बड़ा बयान
पूर्व टेनिस खिलाड़ी राधिका मर्डर केस में बड़ा खुलासा, पिता ने इस वजह से की थी हत्या, पढ़िए
अपनी मां को मारने इंग्लैंड से हरियाणा आया बेटा, फिर ऐसे दिया दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम
अरावली में अवैध खनन रोकने की मांग, सुप्रीम कोर्ट के नए आदेश का स्वागत
TAGGED:NIAअंबालाकारपुलिस स्टेशनब्लास्टहरियाणा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
नौकरियाँ

Haryana Job Updates : 17 हजार पदों पर सरकारी भर्ती प्रक्रिया जारी, CET करेक्शन के लिए पोर्टल भी खुला

Yuva Haryana
Yuva Haryana
October 18, 2025
हरियाणा पुलिस ने साल 2025 में नशे पर कितनी कसी नकेल ? नए DGP ने दी पूरी जानकारी
भारत@2047 की राह में अग्रदूत रहेगा हरियाणा —औद्योगिक विकास पर राव नरबीर सिंह की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
हरियाणा के गुरुग्राम में खुला टेस्ला का सेंटर, CM नायब सैनी ने किया उद्घाटन, देखें Video
हरियाणा में कड़ाके की ठंड, घने कोहरे ने रोकी ट्रेनों और बसों की रफ्तार
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?