By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: 150 MBBS डॉक्टरों के PG दाखिले पर संकट, दस्तावेज अटके
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

150 MBBS डॉक्टरों के PG दाखिले पर संकट, दस्तावेज अटके

khushi Mukhija
Last updated: October 29, 2026 11:59 am
khushi Mukhija
Published: October 29, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: हरियाणा के सरकारी मेडिकल कॉलेजों से एमबीबीएस करने वाले 2020 बैच के लगभग 150 डॉक्टरों के सामने पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) में दाखिला लेने का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। कॉलेजों में मूल दस्तावेज जमा होने के कारण उन्हें दाखिले की प्रक्रिया पूरी करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन प्रभावित डॉक्टरों को नीट पीजी काउंसलिंग के पहले राउंड में ऑल इंडिया कोटे के तहत देश के विभिन्न राज्यों के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सीटें मिली हैं।

बॉन्ड पॉलिसी का हवाला देकर दस्तावेज रोक रहे कॉलेज

डॉक्टरों को आगामी 2 नवंबर तक अपने मूल दस्तावेज जमा कराकर अपना दाखिला पक्का करना है। पीड़ित डॉक्टरों का कहना है कि कॉलेजों ने उनके मूल दस्तावेज अपने पास रखे हुए हैं, जिनमें इंटर्नशिप पूरा करने का प्रमाण पत्र, अटैम्प्ट सर्टिफिकेट और एमबीबीएस के चारों वर्षों की विस्तृत अंकतालिकाएं (मार्कशीट) शामिल हैं।

वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी ₹1.16 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार

डॉक्टरों के अनुसार, संशोधित बॉन्ड पॉलिसी के प्रावधान के तहत कॉलेजों के पास केवल विद्यार्थियों की डिग्री अपने पास रखने का नियम था, जबकि अन्य मूल दस्तावेज विद्यार्थियों के पास रहने चाहिए थे। इसके बावजूद कॉलेज बॉन्ड पॉलिसी का हवाला देकर उनके अन्य प्रमाण पत्र और अंकतालिकाएं भी वापस नहीं कर रहे हैं।

निदेशालय पहुंचे छात्र, मिला आश्वासन

इस समस्या को लेकर कई छात्र बुधवार को पंचकूला स्थित चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशालय पहुंचे और निदेशक से मुलाकात की। निदेशक धीरज खड़गटा ने आश्वासन दिया है कि वे वीरवार तक निदेशालय से रोहतक यूनिवर्सिटी को पत्र जारी करवा देंगे, ताकि समय पर डॉक्टरों को उनके दस्तावेज मिल सकें।

HIV लक्ष्यों में कुरुक्षेत्र की बड़ी उपलब्धि, हरियाणा का पहला जिला बना

हालांकि, छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि वीरवार दोपहर तक उन्हें मूल दस्तावेज नहीं मिलते हैं, तो वे कड़ा रुख अपनाएंगे और जरूरत पड़ने पर उच्च न्यायालय (हाई कोर्ट) का दरवाजा खटखटाएंगे।

PGT शिक्षक से HPSC चेयरमैन बने सतीश कुमार

You Might Also Like

हरियाणा में इसलिए बढ़ रही बिजली दुर्घटनाएं, अब उपभोक्ताओं को ये बड़ी सलाह
हरियाणा में बुढ़ापा पेंशन से जुड़ी बड़ी खबर, सरकार ने पेंशन बढ़ोतरी का नोटीफिकेशन जारी किया
यूपी-हरियाणा सीमा विवाद: 52 साल बाद लगेंगे 237 बाउंड्री पिलर
हिसार एयरपोर्ट से जम्मू की फ्लाइट कब ? हरियाणा के हवाई सफर से जुड़ी नई अपडेट जानें
हरियाणा में ग्रुप-डी की भर्ती के लिए बदले नियम, क्या बड़ा बदलाव हुआ? जानें
TAGGED:150 mbbsadmissioncrisisdoctorspgहरियाणा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
हरियाणा न्यूज़

हरियाणा-NCR में प्रदूषण बढ़ा, पंचगांव का AQI 378

Bhawana Vats
Bhawana Vats
October 23, 2026
रोहतक: 3 किले जमीन के लिए 25 दिन पहले रची साजिश, लिव-इन पार्टनर निकली धीरज की कातिल; 15 घंटे पूछताछ के बाद गिरफ्तार
हरियाणा को मिलेगा एक और बड़ा मिल्क प्लांट, इस जिले में लगेगा प्रदेश का सातवां दूध प्लांट
पंचकूला में लाल-नीली बत्ती वाली कार को 30 हजार रुपये चालान
Cricket में नए फॉर्मेट की एंट्री, अब टेस्ट और टी-20 का मजा एक साथ
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?