By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा कांग्रेस में गुटबाज़ी चरम पर: ‘दम है तो रोक कर दिखाओ’ — सिरसा विधायक गोकुल सेतिया की बीरेंद्र सिंह को सीधी चुनौती
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

हरियाणा कांग्रेस में गुटबाज़ी चरम पर: ‘दम है तो रोक कर दिखाओ’ — सिरसा विधायक गोकुल सेतिया की बीरेंद्र सिंह को सीधी चुनौती

khushi Mukhija
Last updated: October 10, 2026 12:50 pm
khushi Mukhija
Published: October 10, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: हरियाणा कांग्रेस के भीतर लंबे समय से जारी अंदरूनी कलह अब खुलकर सड़कों और मंचों पर आ गई है। कैथल के कलायत में आयोजित कार्यकर्ताओं की एक बैठक के दौरान सिरसा से विधायक गोकुल सेतिया ने पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह और उनके बेटे व पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह पर जमकर हमला बोला।

बीरेंद्र सिंह और बेटे पर साधा निशाना

कलायत में जनसभा को संबोधित करते हुए गोकुल सेतिया ने बीरेंद्र सिंह और उनके परिवार के राजनीतिक रिकॉर्ड पर सवाल उठाए। उन्होंने उचाना विधानसभा सीट पर बीरेंद्र सिंह की पत्नी की चुनावी हार का जिक्र किया और बृजेंद्र सिंह पर भी तंज कसा।

सेतिया ने बीरेंद्र सिंह को सीधी चुनौती देते हुए कहा, “दम है तो मुझे रोक कर दिखाओ”। उन्होंने कहा कि जब वे इस हफ्ते उचाना के दौरे पर जाएंगे, तब पता चलेगा कि गोकुल सेतिया क्या चीज़ हैं। इसके साथ ही उन्होंने बृजेंद्र सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि वे खुद को “जूनियर राहुल गांधी” समझने की भूल न करें।

हरियाणा: घटतौली और मापतौल में गड़बड़ी पर कसा शिकंजा, लगेगा 50 लाख रुपये तक का जुर्माना; 15 साल बाद नियमों में संशोधन की तैयारी

‘उम्र का लिहाज कर रहा था‘

सेतिया ने स्पष्ट किया कि वे पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह की उम्र का लिहाज करते हुए अब तक शांत थे, लेकिन उनके बयानों और पार्टी कार्यकर्ताओं को नीचा दिखाने की कोशिशों के बाद उन्हें जवाब देना पड़ा।

मंच पर हंसते नजर आए भूपेंद्र सिंह हुड्डा

यह पूरा राजनीतिक ड्रामा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में हुआ। जब सेतिया मंच से लगातार बीरेंद्र सिंह और उनके बेटे पर जुबानी तीर चला रहे थे, तब भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुस्कुराते और हंसते हुए नजर आए। यद्यपि मंच पर मौजूद कुछ नेताओं ने सेतिया को रोकने की कोशिश भी की, लेकिन वे अपना भाषण जारी रखते गए।

पानीपत के उद्योगपतियों की बड़ी चेतावनी: प्रदूषण जांच के विरोध में हड़ताल का ऐलान, UP शिफ्ट करने की धमकी

क्या है विवाद की मुख्य वजह?

विवाद की शुरुआत तब हुई जब सिरसा में आयोजित ‘वोट चोरी’ के विरोध प्रदर्शन के दौरान बीरेंद्र सिंह ने सार्वजनिक रूप से गोकुल सेतिया की हैसियत और स्टैंड पर सवाल खड़े किए थे।

अपने भाषण में हुड्डा परिवार का बचाव करते हुए सेतिया ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके बेटे दीपेंद्र हुड्डा के प्रयासों से ही हरियाणा में कांग्रेस के उम्मीदवार जीत हासिल कर पाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के कुछ अंदरूनी गुट हुड्डा परिवार को निशाना बनाकर संगठन को कमजोर करने में लगे हुए हैं। सेतिया ने कार्यकर्ताओं से हुड्डा के नेतृत्व में एकजुट रहने की अपील की।

भाषण का वीडियो वायरल, पार्टी पर उठे सवाल

पूर्व जींद रियासत की दो महिलाओं समेत पटवारी और ठेकेदार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज, जमीन हड़पने के आरोप

गोकुल सेतिया के इस आक्रामक भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान को लेकर बहस छिड़ गई है। सोशल मीडिया यूज़र्स का कहना है कि कांग्रेस को बीजेपी से लड़ने की जरूरत ही नहीं है, उनकी अपनी गुटबाजी और अंदरूनी लड़ाई ही चुनाव में उनका नुकसान कराने के लिए काफी है।

You Might Also Like

हरियाणा में डॉक्टरों के खाली पदों को भरने की तैयारी, भर्ती के लिए MBBS छात्रों में खासा क्रेज
अरुण गुप्ता की रिटायरमेंट का आदेश जारी, सेवा विस्तार पर सस्पेंस बरकरार
एशियन गेम्स में बेटियों का स्वर्णिम जलवा: खेत में कटाई कर रहे पिता के बज उठे खुशी के आंसू, बेटी बोली- ‘पापा, मैंने सोना जीत लिया!’
हरियाणा के इन गांवों में खुलेंगे सरकारी आयुष औषधालय, सरकार ने दी मंजूरी, देखें लिस्ट
हरियाणा में सफर होगा सुहाना, इन शहरों में नए बाईपास बनाने के लिए CM की हरी झंडी
TAGGED:Congressfactionalismpeaksहरियाणा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबर

हरियाणा में ‘छोटी सरकार’ के लिए चुनावी सुगबुगाहट तेज, इन निगमों का कार्यकाल होने वाला है खत्म

Yuva Haryana
Yuva Haryana
January 5, 2026
हरियाणा में बदला स्कूलों का समय, अब सर्दी में इतने बजे खुलेंगे स्कूल
हरियाणा में बढ़ेगी ठंड, इस दिन बारिश के बाद बदलेगा मौसम, जानिए Weather Update
MDU की नैक रैंकिंग खत्म होने का मुद्दा गरमाया, VC पर सख्त कार्रवाई की उठी मांग
हरियाणा के 50 और युवक अमेरिका से डिपोर्ट, अब बेड़ियों में बंधे लौट रहे वापस भारत
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?