By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा के स्कूलों में बायोमेट्रिक सिस्टम फेल, करोड़ों की मशीनें बेकार
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

हरियाणा के स्कूलों में बायोमेट्रिक सिस्टम फेल, करोड़ों की मशीनें बेकार

khushi Mukhija
Last updated: November 25, 2026 11:37 am
khushi Mukhija
Published: November 25, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: हरियाणा के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए शुरू किया गया बायोमेट्रिक हाजिरी सिस्टम पिछले करीब पांच साल से पटरी पर नहीं लौट पाया है। कोरोना काल में संक्रमण फैलने की आशंका के चलते बंद की गई 15 हजार से अधिक बायोमेट्रिक मशीनें अब भी ठप पड़ी हैं और कई जिलों में 85 से 90 प्रतिशत स्कूलों में करोड़ों रुपये की मशीनें धूल फांक रही हैं।

ग्राउंड रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश के 14,338 सरकारी स्कूलों में से कई जिलों में एक भी बायोमेट्रिक मशीन चालू नहीं है। मशीनें या तो दीवारों पर लगे-लगे खराब हो रही हैं या फिर प्रिंसिपल की अलमारियों और स्कूल की लैब में बंद पड़ी हैं। 4।50 करोड़ रुपये से अधिक की सरकारी राशि से खरीदी गई इन मशीनों के बंद होने से डिजिटल निगरानी खत्म हो गई है।

कैसे फेल हुआ बायोमेट्रिक सिस्टम?

पुराना सॉफ्टवेयर और सर्वर की दिक्कत: झज्जर, सोनीपत, कुरुक्षेत्र और फतेहाबाद में मशीनें खराब होने की बड़ी वजह सॉफ्टवेयर अपडेट न होना है। झज्जर में पुरानी फिंगरप्रिंट मशीनें (लो-डिवाइस) नए सुरक्षा मानकों के साथ सिंक नहीं हो पा रही हैं और सरकारी सर्वर से कनेक्ट नहीं हो पा रहीं। वहीं, सिरसा में कंपनी का ठेका खत्म होने से करीब 90 प्रतिशत मशीनें बंद हैं।

संविधान रक्षा मार्च की तैयारी, कालका में कांग्रेस की अहम बैठक

कोड एक्टिवेट नहीं और कंपनी का रिस्पॉन्स गायब: चरखी दादरी में 15 लाख और रेवाड़ी में 20 लाख रुपये से अधिक की बायोमेट्रिक मशीनें बेकार पड़ी हैं। चरखी दादरी के अधिकतर स्कूलों में मशीनों का कोड तक एक्टिवेट नहीं हो सका, जबकि फतेहाबाद में स्कूलों की ओर से कई ईमेल भेजने के बावजूद कंपनी से कोई जवाब नहीं मिला।

इंटरनेट की कमी, निजी डेटा से हाजिरी: बायोमेट्रिक बंद होने के बाद शिक्षा विभाग ने एमआईएस (MIS) पोर्टल पर ऑनलाइन हाजिरी अनिवार्य कर दी है। लेकिन हिसार, कुरुक्षेत्र, नारनौल और रेवाड़ी के अधिकांश ग्रामीण स्कूलों में इंटरनेट कनेक्शन नहीं है, जिससे शिक्षकों को अपने निजी मोबाइल डेटा से हाजिरी लगानी पड़ रही है। हिसार में 869 में से 144 स्कूलों में ही हाजिरी एमआईएस पर नियमित लग रही है।

नूंह अपवाद, फेशियल रिकग्निशन से हाजिरी: आकांक्षी जिला नूंह प्रदेश का इकलौता ऐसा जिला है, जहां यह सिस्टम पूरी तरह काम कर रहा है। नीति आयोग के सहयोग और 2 करोड़ रुपये के बजट से सभी 898 स्कूलों में फेशियल बायोमेट्रिक मशीनें लगाई गई हैं, जिससे शिक्षकों की उपस्थिति में सुधार आया है।

निगरानी ढीली होने से पढ़ाई पर असर

शहरी संपत्तियों की रजिस्ट्री के नियम बदले, डीटीपी देंगे ऑनलाइन वैधता की मंजूरी

डिजिटल निगरानी न होने के कारण कई स्कूलों में शिक्षकों के देर से पहुंचने की शिकायतें सामने आ रही हैं। रोहतक के महम में दिवाली से पहले बीईओ के औचक निरीक्षण में प्राचार्य समेत 16 शिक्षक समय पर स्कूल नहीं पहुंचे थे, जिनका हाफ-डे लगाया गया। रेवाड़ी के छात्रों व सोनीपत के अभिभावकों ने भी बताया कि कई शिक्षक 15 से 20 मिनट देरी से पहुंचते हैं, जिससे सुबह की प्रार्थना सभा और पहली कक्षा प्रभावित होती है।

अधिकारियों और शिक्षक संघ की प्रतिक्रिया

धर्मेंद्र चौधरी (डीईओ, चरखी दादरी): पुरानी बायोमेट्रिक मशीनें तकनीकी कारणों से बंद हैं। अब शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों में आधुनिक ‘आई-स्कैन’ (आंखों की पुतली से पहचान) मशीनें लगाने की योजना है, जिससे सिस्टम और दुरुस्त होगा।

राजेंद्र शर्मा (डीईओ, रेवाड़ी): बायोमेट्रिक को लेकर निदेशालय से फिलहाल कोई नया आदेश नहीं आया है। जल्द ही सभी स्कूलों से रिपोर्ट लेकर इन्हें दोबारा चालू करने के लिए मुख्यालय से पत्राचार कर मार्गदर्शन लिया जाएगा।

नकली माउंटजारो के सभी सैंपल फेल, 10 की जगह मिली सिर्फ 1.6 एमएल दवा

हैप्पी मोर (जिला प्रधान, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ, जींद): स्कूलों में बायोमेट्रिक व्यवस्था तो लागू कर दी गई, लेकिन इंटरनेट और रखरखाव जैसी मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी है। पहले इन्हें दुरुस्त किया जाना चाहिए ताकि हाजिरी लगाने में कोई परेशानी न आए।

You Might Also Like

गुरुग्राम की 8 सड़कों से हटे 3,500 अतिक्रमण
INDIA गठबंधन की रैली के लिए हरियाणा कांग्रेस तैयार, हर विधायक जुटाएगा 2 हजार लोग
रेलवे भर्ती: AI कैमरों ने पकड़ी ‘मुन्नाभाइयों’ की चालाकी, फर्जीवाड़े में 2 गिरफ्तार, 5 हिरासत में
छात्रा की मौत के बाद एक्शन में परिवहन विभाग, बसों पर कसा शिकंजा
चंडीगढ़: हरियाणा कांग्रेस में 2029 के विधानसभा चुनाव से करीब तीन साल पहले ही मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर खींचतान सामने आने लगी है।
TAGGED:biometric attendanceCharkhi Dadri NewsEducation Department HaryanaHaryana government schoolsHisar Newsiris scan machinesMIS Portalnuh facial recognitionRewari Newsschool education haryanaTeachers Attendance
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरभारतहरियाणा न्यूज़

बड़ी खबर: IPS पूरन कुमार सुसाइड केस में नया मोड़, जांच में जुटे एक पुलिस वाले ने की आत्महत्या, यह गंभीर आरोप लगाए

Yuva Haryana
Yuva Haryana
October 14, 2025
गुजरात कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, 19 नए चेहरे, इस क्रिकेटर की पत्नी को भी मिला मंत्री पद
ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला करनाल, म्यूजिक कंपनी के दफ्तर पर बदमाशों का हमला
हरियाणा में 2,651 राशन डिपो के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 21 से 45 वर्ष के युवा कर सकेंगे अप्लाई
हरियाणा में बाढ़ प्रभावितों को मिला मुआवजा, सबसे ज्यादा नुकसान इन जिलों में हुआ, देखें
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?