By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: INDIA गठबंधन की रैली के लिए हरियाणा कांग्रेस तैयार, हर विधायक जुटाएगा 2 हजार लोग
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

INDIA गठबंधन की रैली के लिए हरियाणा कांग्रेस तैयार, हर विधायक जुटाएगा 2 हजार लोग

khushi Mukhija
Last updated: October 29, 2026 12:06 pm
khushi Mukhija
Published: October 29, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 1 नवंबर को आयोजित होने वाली ‘इंडिया’ गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए हरियाणा कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस संबंध में दिल्ली स्थित सांसद दीपेंद्र हुड्डा के आवास पर हरियाणा कांग्रेस की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें रैली की सफलता के लिए व्यापक रणनीति तैयार की गई।

विधायकों और पदाधिकारियों को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारियां

बैठक में लिए गए फैसलों के अनुसार, हरियाणा के सभी कांग्रेस विधायकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों से कम से कम 2-2 हजार लोगों की भीड़ जुटाकर दिल्ली लेकर पहुंचेंगे। इसके अलावा, जिला अध्यक्षों और ब्लॉक अध्यक्षों को भी एक-एक जिले से 5-5 हजार लोगों को रैली में शामिल कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी ने हरियाणा से कुल एक लाख लोगों को दिल्ली ले जाने का लक्ष्य रखा है।

वाहन प्रबंधन और वीडियोग्राफी के निर्देश

वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी ₹1.16 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार

रैली में अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कड़े निर्देश दिए गए हैं। सभी नेताओं को अपने साथ जाने वाले वाहनों के नंबर पहले ही दर्ज करवाने होंगे। इसके साथ ही, लोगों और वाहनों की आवाजाही की पूरी वीडियोग्राफी करवाकर पार्टी हाईकमान को सौंपनी होगी। जो लोग एक दिन पहले दिल्ली पहुंचेंगे, उनके ठहरने के लिए भी खास व्यवस्था की गई है ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

वन-टू-वन चर्चा और रणनीतिक मंथन

बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने संयुक्त रूप से की, जबकि संचालन सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने किया। इस दौरान भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रभारी संजय दत्त और राव नरेंद्र सिंह ने विभिन्न वरिष्ठ नेताओं के साथ वन-टू-वन बातचीत कर उनकी योजनाओं को अंतिम रूप दिया। बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धर्मपाल मलिक, पूर्व सांसद राज बब्बर, अशोक तंवर, उदयभान, सांसद जयप्रकाश, सतपाल ब्रह्मचारी, वरुण मुलाना और करमबीर समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।

हुड्डा की कोठी पर हुई बैठक में नहीं पहुंचीं सैलजा

HIV लक्ष्यों में कुरुक्षेत्र की बड़ी उपलब्धि, हरियाणा का पहला जिला बना

सांसद दीपेंद्र हुड्डा के आवास पर हुई इस बड़ी बैठक में सांसद कुमारी सैलजा के शामिल न होने से राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। हालांकि, बैठक के बाद पार्टी प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने उनके आवास पर जाकर मुलाकात की और रैली की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। बताया गया कि व्यस्तता और अन्य कार्यक्रमों के चलते वह बैठक में नहीं पहुंच पाई थीं, वहीं राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला से भी फोन पर बातचीत कर तैयारियों की रूपरेखा साझा की गई।

गांव-गांव तक पहुंचेगा लोकतंत्र बचाने का संदेश

हरियाणा कांग्रेस के नेताओं ने बताया कि 3 नवंबर से राज्य के गांवों में चौपाल लगाकर ‘तंत्र और लोकतंत्र बचाने’ का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। पार्टी का दावा है कि इस महारैली में हरियाणा से भारी संख्या में लोग पहुंचकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ कड़ा संदेश देंगे।

PGT शिक्षक से HPSC चेयरमैन बने सतीश कुमार

You Might Also Like

हरियाणा में खेल के साथ हुआ ‘खेल’, अब सिस्टम सुधारने के लिए सरकार की भागदौड़ जारी
हरियाणा में 1.75 लाख और वोट कटेंगे, एक लाख लोग पहचान और पते के दस्तावेज देने को तैयार नहीं
क्रिकेट प्रेमियों और खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर, हरियाणा के इस जिले में बन रहा है बड़ा स्टेडियम
हरियाणा के 18 IPS अधिकारियों को मिला बैच, 5 बन सकते हैं IG
हरियाणा में अपराध में 9.35% की गिरावट, सख्त एक्शन मोड में पुलिस; हार्डकोर अपराधियों के खिलाफ चलेगा 15 दिनों का विशेष अभियान
TAGGED:CongressIndiarallyreadyहरियाणा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
हरियाणा सरकार

ओपीएस पर छह सप्ताह में फैसला ले सरकार: हाईकोर्ट

khushi Mukhija
khushi Mukhija
October 24, 2026
IDFC बैंक घोटाला: अधिकारियों ने चेतावनियों को किया नजरअंदाज, 657 करोड़ रुपये का हुआ खेल
हरियाणा में दर्दनाक हादसा, कार सवार तीन दोस्त जिंदा जले
हरियाणा में बिजली चोरी पर सख्ती, ऊर्जा मंत्री ने डिफाल्टरों पर कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी
ACP भगत को निशाना बनाने वाला AI वीडियो फैलाने के आरोप में हरियाणा का युवक गिरफ्तार
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?