By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: शहरी संपत्तियों की रजिस्ट्री के नियम बदले, डीटीपी देंगे ऑनलाइन वैधता की मंजूरी
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

शहरी संपत्तियों की रजिस्ट्री के नियम बदले, डीटीपी देंगे ऑनलाइन वैधता की मंजूरी

khushi Mukhija
Last updated: November 25, 2026 3:03 pm
khushi Mukhija
Published: November 25, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: हरियाणा राजस्व विभाग ने शहरी क्षेत्रों में संपत्तियों की रजिस्ट्री प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत अब शहरी क्षेत्रों में संपत्ति वैध है या अवैध, इसकी स्वीकृति जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) ऑनलाइन देंगे। इससे आवेदकों को निकायों के चक्कर लगाने और वहां जाने की आवश्यकता समाप्त हो गई है।

राजस्व विभाग ने वैध या अवैध क्षेत्र के विकल्प को हटा दिया है। नई व्यवस्था लागू होने से तहसीलों और निकायों की भूमिका सीमित हो गई है। इससे पहले रजिस्ट्री के लिए निकायों से नो ड्यूज सर्टिफिकेट (एनडीसी) लेना पड़ता था, जिसका सत्यापन निकायों की जिला नगर योजनाकार शाखा करती थी। यह प्रक्रिया अगस्त 2020 में शुरू की गई थी।

ऑनलाइन पहुंचेगा आवेदन, तुरंत मिलेगी स्थिति

नकली माउंटजारो के सभी सैंपल फेल, 10 की जगह मिली सिर्फ 1.6 एमएल दवा

नई व्यवस्था के तहत अब रजिस्ट्री के आवेदन के साथ ही डीटीपी के पास ऑनलाइन आवेदन पहुंच जाएगा। यदि संपत्ति वैध क्षेत्र में होगी, तो डीटीपी ऑनलाइन ही स्वीकृति दे देंगे। वहीं, संपत्ति अवैध होने पर डीटीपी पूरा विवरण और कारण बताते हुए आवेदन वापस कर देंगे।

धारा-7ए के तहत अधिसूचित क्षेत्रों में लागू होगा नियम

हरियाणा भू-अभिलेख निदेशालय के निदेशक यशपाल ने कहा कि समय की मांग के अनुसार नियमों में बदलाव किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह नया बदलाव धारा-7ए के तहत अधिसूचित शहरी क्षेत्रों में लागू होगा। इससे संपत्ति पंजीकरण की प्रक्रिया सरल और तेज होने की उम्मीद है।

हरियाणा भूमि मुआवजा घोटाले में तीन महिलाएं ईडी के रडार पर, 37.89 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग

एक एकड़ से कम खाली जमीन के लिए एनओसी जरूरी

निकाय क्षेत्रों में एक एकड़ से कम क्षेत्रफल वाली खाली जमीन की बिक्री, पट्टा, उपहार या विनिमय के लिए डीटीपी की अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) आवश्यक है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2020 में कोरोना काल के दौरान बड़ी संख्या में रजिस्ट्री हुई थीं, जिसके बाद रजिस्ट्री के लिए नगर निकायों से एनडीसी लाना अनिवार्य किया गया था, जबकि इससे पहले भी डीटीपी ही एनओसी जारी करते थे।

पांच साल से अटकी 2100 छात्रों की 11 करोड़ की फीस, संस्थानों ने नहीं किया रिफंड

You Might Also Like

दिग्विजय चौटाला बोले- भाजपा से गठबंधन जजपा की बड़ी भूल थी
हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: पेटेंट रजिस्ट्रेशन फीस पर मिलेगी ₹50,000 तक की 100% सब्सिडी, जानें कैसे मिलेगा लाभ
पलवल: 12 से ज्यादा लोगों को काटने वाला इनामी ‘कटखन्ना बंदर’ काबू में
गुरुग्राम रोड रेज केस: दो आरोपियों पर हत्या के प्रयास की चार्जशीट दाखिल
150 MBBS डॉक्टरों के PG दाखिले पर संकट, दस्तावेज अटके
TAGGED:Chandigarh NewsDTP Online ApprovalHaryana Property RegistryNDC vs NOC HaryanaProperty Registration UpdateRevenue Department HaryanaSection 7A HaryanaUrban Property Rules Haryana
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
अन्य

अमेरिका में गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज कौशिक गिरफ्तार, भारत लाने की प्रक्रिया तेज

khushi Mukhija
khushi Mukhija
October 25, 2026
हरियाणा : नशे में धुत पुलिस वाला, शिकायत के बाद SP ने किया सस्पेंड
बुजुर्ग पेंशन से खत्म नहीं होती आश्रितता: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, खारिज किए गए मेडिकल क्लेम बहाल करने के आदेश
हरियाणा में संजीवनी बनी ये योजनाएं, लाखों परिवारों को मुफ्त में मिल रहा इलाज, पढ़ें
हरियाणा के तीन शहर दुनिया के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?