By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: पेटेंट रजिस्ट्रेशन फीस पर मिलेगी ₹50,000 तक की 100% सब्सिडी, जानें कैसे मिलेगा लाभ
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
शिक्षाअन्यहरियाणा न्यूज़

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: पेटेंट रजिस्ट्रेशन फीस पर मिलेगी ₹50,000 तक की 100% सब्सिडी, जानें कैसे मिलेगा लाभ

Yuva Haryana
Last updated: September 27, 2026 3:09 pm
Yuva Haryana
Published: September 27, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा सरकार ने राज्य में शोध, नवाचार और इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सरकार ने ‘हरियाणा पेटेंट सपोर्ट, कमर्शियलाइजेशन एंड इनोवेशन फैसिलिटेशन पॉलिसी 2026-27’ के लिए दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। इस नीति के तहत तकनीकी संस्थानों और विश्वविद्यालयों के छात्रों, शोधकर्ताओं और फैकल्टी सदस्यों को पेटेंट पंजीकरण शुल्क पर 50हजार रूपये तक 100 प्रतिशत रिफंड प्रदान किया जाएगा।

पेटेंट और इनोवेशन को मिलेगा बढ़ावा
उच्च शिक्षा विभाग और उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा जारी दिशानिर्देशों का मुख्य उद्देश्य राज्य के बौद्धिक संपदा को मजबूत करना है। यह नीति केवल पेटेंट दाखिल करने तक सीमित नहीं है, बल्कि पेटेंट फाइलिंग, परीक्षा, ग्रांट, टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और उसके व्यावसायीकरण के लिए वित्तीय और संस्थागत सहायता भी प्रदान करेगी।
इस योजना से छात्रों, शिक्षकों, शोधकर्ताओं, स्टार्टअप्स और अन्य इनोवेटर्स को अपने आविष्कारों को सुरक्षित करने और उनका व्यावसायिक उपयोग करने का अवसर मिलेगा।

वित्तीय सहायता और नियम
50 हजार  तक रिफंड: पेटेंट आवेदन पर आए वास्तविक खर्च के आधार पर अधिकतम ₹50,000 प्रति आवेदन का रीइंबर्समेंट दिया जाएगा।

गुरुग्राम के जल संकट पर हाईकोर्ट सख्त, ‘सख्त कदम ’ उठाने के निर्देश दिए

शामिल प्रक्रियाएं: यह सहायता राशि फाइलिंग, पब्लिकेशन, एग्जामिनेशन, ग्रांट, रिस्पॉन्स, लीगल सपोर्ट, कमर्शियलाइजेशन और प्रोटोटाइप वैलिडेशन जैसे चरणों पर लागू होगी।

प्रति आवेदक सीमा: एक आवेदक को एक वित्तीय वर्ष में केवल एक ही पेटेंट आवेदन के लिए यह वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

कंसल्टेंसी सपोर्ट: इसके अलावा, पेटेंट फाइलिंग से लेकर कमर्शियलाइजेशन तक के लिए प्रति केस ₹20,000 तक का परामर्श सहायता प्रावधान भी किया गया है।

हरियाणा में फल-सब्जियों की मुफ्त कीटनाशक जांच सुविधा, किसानों को मिलेगा फायदा

कार्यान्वयन और नोडल एजेंसी
हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद को इस नीति को लागू करने के लिए नोडल एजेंसी बनाया गया है, जो उच्च शिक्षा विभाग के समन्वय से काम करेगी।
इसके साथ ही, शैक्षणिक संस्थानों में इंसटीट्यूशन आईपीआर सेल्स, पेटेंट सुविधा केंद्र और टेक्नोलॉजी ट्रांसफर ऑफिस स्थापित किए जाएंगे। ये केंद्र पेटेंट फाइलिंग, लीगल हेल्प, मेंटरशिप और स्टार्टअप्स के लिए मेंटर्स और लीगल एक्सपर्ट्स की सुविधा उपलब्ध कराएंगे।

 

 

मेवात में नकली पनीर का बड़ा खुलासा: एक महीने में 10 हजार किलो मिलावटी पनीर जब्त, दिल्ली-एनसीआर तक सप्लाई

You Might Also Like

दक्षिण हरियाणा के लिए अच्छी खबर, इस बड़े प्रोजेक्ट को मिली केंद्र से मंजूरी
हरियाणा पुलिस ने क्यों हटाई 72 लोगों की सुरक्षा? 200 पुलिसकर्मी डीजीपी के निर्देश पर वापस बुलाए
अरावली में अवैध खनन रोकने की मांग, सुप्रीम कोर्ट के नए आदेश का स्वागत
हरियाणा में पंचायत उपचुनावों की तैयारी, कहां कितने पद पड़े खाली ? जानें
हरियाणा के बॉक्सर के साथ PM मोदी की बातचीत वायरल, इतनी चर्चा क्यों ? देखें Video
TAGGED:Haryana Govt SchemeHaryana News English TagsHaryana Patent PolicyHigher Education HaryanaInnovation HaryanaIntellectual Property RightsPatent Registration SubsidyPatent ReimbursementTechnical Education Schemeअनुसंधान एवं नवाचारआईपीआर सेलउच्च शिक्षा विभाग हरियाणापेटेंट पंजीकरण फीसपेटेंट सब्सिडीहरियाणा पेटेंट नीतिहरियाणा सरकार
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
हरियाणा न्यूज़

नायब सैनी सरकार के एक साल को इस नेता ने चुनौती देते हुए बताया फेल, सीएम की कुर्सी छोड़ने की कही बड़ी बात

Yuva Haryana
Yuva Haryana
October 17, 2025
वाई पूरन सुसाइड मामले को लेकर अभय चौटाला ने भाजपा सरकार को घेरा, जांच में लीपापोती का लगाया आरोप
दुष्यंत चौटाला का चुनाव आयोग पर हमला, एसआईआर और ईबीएम को लेकर उठाए सवाल, पारदर्शिता की मांग
आरक्षण पर भारत के चीफ जस्टिस का बड़ा बयान, IAS के बच्चों की जगह इन्हें लाभ देने की पैरवी की
हरियाणा में HTET रिजल्ट का मामला गरमाया, JJP ने छेड़ा आंदोलन और प्रदेशभर में सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?