By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: इनेलो ने किया मंथन और भाजपा-कांग्रेस पर साधा निशाना, अभय चौटाला ने उठाया इनेलो नेता की हत्या का मामला
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरराजनीतिहरियाणा न्यूज़

इनेलो ने किया मंथन और भाजपा-कांग्रेस पर साधा निशाना, अभय चौटाला ने उठाया इनेलो नेता की हत्या का मामला

Yuva Haryana
Last updated: January 5, 2026 3:02 pm
Yuva Haryana
Published: January 5, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana : रविवार को इनेलो ने हरियाणा के फतेहाबाद जिले में राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यकारिणी सम्मेलन किया और अनेक विषयों पर मंथन किया। बैठक में राष्ट्रीय, प्रदेश और हलका स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस दौरान इनेलो ने जहां भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा तो वहीं अभय चौटाला ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर इनेलो नेता भूपेंद्र दहिया की हत्या का मामला भी उठाया।

इनेलो राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार दोनों हाथों से लोगों को लूटने में लगी हुई है। भाजपा के लोग अवैध कॉलोनियां काटकर अपनी जेब भर रहे है।

29 IPS और 1 HPS के तबादले, करनाल समेत 6 जिलों के SP बदले गए

उन्होंने कहा कि दीन दयाल उपाध्याय के नाम पर कॉलोनियां बनाकर सस्ते प्लॉट देने के नाम पर लाखों रुपए के प्लॉट बेचकर लोगों के साथ ठगी की जा रही है।

वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अभय चौटाला ने कहा कि प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने में कांग्रेस बड़ा हाथ था। बापू-बेटे की जोड़ी ने बीजेपी की सरकार को बनाने में पूरी भूमिका निभाई और अब इनके पाप का घड़ा भर चुका है।

उधर, राई इनेलो हलका युवा अध्यक्ष भूपेंद्र दहिया की हत्या के मामले में अभय चौटाला ने कहा कि इनेलो नेता की नृशंस हत्या और उसके बाद सबूत मिटाने खातिर शव जलाने के लिए दिल्ली ले जाने की घटना साधारण नहीं है, बल्कि कानून व्यवस्था की खुलेआम हत्या है।

पुराने कंप्यूटर और लैपटॉप को पावरफुल और तेज़ बनाएगा JioPC, 16जीबी रैम और 1 टीवी तक स्टोरेज मिलेगी

अभय ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस मामले में दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी करके जल्द सख्त सजा नहीं दी जाती है और अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण देने वालों को उजागर नहीं किया गया तो इनेलो चुप नहीं बैठेगी।

अभय चौटाला ने आगे कहा कि आज अपराधियों के हौसले इसलिए बुलंद हैं क्योंकि उन्हें पूरा भरोसा है कि सत्ता उनकी ढाल बन चुकी है। जब सरकार ही संरक्षण दें तब हत्यारे बेख़ौफ़ हो जाते है तो वहीं इंसाफ़ बेबस कर दिया जाता है।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

You Might Also Like

हरियाणा में जेल वार्डर ने बैरक में की सुसाइड, डीएसपी समेत दो अधिकारियों को ठहराया जिम्मेदार
हरियाणा में बदला स्कूलों का समय, अब सर्दी में इतने बजे खुलेंगे स्कूल
कोहरे का कहर, हरियाणा में कई सड़क हादसे हुए, 40 से ज्यादा वाहन टकराए
पानीपत में कारोबारी विक्रम मर्डर केस में बड़ी कामयाबी, पुलिस मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार
हरियाणा के दिव्यांग कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब रिटायरमेंट में नहीं आएगी ये बाधा
TAGGED:Abhay Chautala raised the matter of murder of INLD leaderINLD targets BJP-Congressnational-state executive meeting heldअभय चौटाला ने उठाया इनेलो नेता की हत्या का मामलाइनेलो ने किया मंथन और भाजपा-कांग्रेस पर साधा निशानाइनेलो राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटालाभूपेंद्र दहिया की हत्या
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में किसानों की पीड़ा, सात महीने बाद भी खेतों में खड़ा बारिश का पानी

Yuva Haryana
Yuva Haryana
January 19, 2026
अफसरों पर क्यों भड़के मंत्री अनिल विज ? दो सरकारी कर्मियों पर गिरी गाज
हरियाणा सरकार के नए आदेश, अब मंगलसूत्र-कृपाण पहनकर भी अभ्यर्थी दे सकेंगे एग्जाम
हरियाणा के सुजीत बने वर्ल्ड चैंपियन, पहलवानी में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
जापान दौरे पर जाएंगे सीएम नायब सैनी, तीन दिन तक ये रहेंगे कार्यक्रम
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.

Loading Comments...

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?