By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में ACB की कार्रवाई, रिश्वत लेते 3 कर्मचारी गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

हरियाणा में ACB की कार्रवाई, रिश्वत लेते 3 कर्मचारी गिरफ्तार

khushi Mukhija
Last updated: November 18, 2026 1:41 pm
khushi Mukhija
Published: November 18, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश के तीन अलग-अलग जिलों—हिसार, भिवानी और सोनीपत से तीन सरकारी कर्मचारियों को रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। हिसार में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) के एक इंस्पेक्टर की धमकी की रिकॉर्डिंग सामने आने के बाद एसीबी ने जाल बिछाकर उसे 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते धर दबोचा। इसके अलावा, भिवानी में बिजली निगम के जेई को 24 हजार रुपये और सोनीपत में तहसीलदार कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर को 20 हजार रुपये की घूस लेते गिरफ्तार किया गया है।

  1. हिसार: बेटी के MBBS दाखिले के दस्तावेज सत्यापित करने के नाम पर मांगी घूस

हिसार में एसीबी ने इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ईएसआईसी (ESIC) कार्यालय में तैनात इंस्पेक्टर आनंद कुमार को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

50 साल की उम्र में भी IVF से संतान का हक, हाईकोर्ट का फैसला

क्या था मामला: आदमपुर के एक निजी स्कूल के गेटकीपर छबीलदास को अपनी बेटी के एमबीबीएस (MBBS) में दाखिले के लिए सत्यापित दस्तावेजों की आवश्यकता थी। स्कूल के प्रशासक विकास ने एसीबी हिसार रेंज को शिकायत दी कि 16 नवंबर को इंस्पेक्टर आनंद कुमार स्कूल आए थे और सही तस्दीक रिपोर्ट भेजने के बदले 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। बाद में सौदा 40 हजार रुपये में तय हुआ, जिसकी बातचीत रिकॉर्ड कर ली गई थी।

कैसे बिछाया जाल: इंस्पेक्टर ने धमकी दी थी कि पैसे न देने पर काम नहीं होगा। बेटी के भविष्य को देखते हुए छबीलदास ने उसी दिन 10 हजार रुपये दे दिए और बाकी के 30 हजार रुपये 17 नवंबर को दफ्तर में देने को कहा गया। शिकायत मिलने पर एसीबी के निरीक्षक मुकेश कुमार ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट (जलसेवा मंडल हिसार के डीएओ सीताराम) और छाया गवाह की मौजूदगी में 500-500 रुपये के 60 नोटों पर पाउडर लगाकर विकास को दिए। जैसे ही इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने कार्यालय में पैसे लिए, एसीबी की टीम ने छापा मारकर उसे दबोच लिया। रिकॉर्डिंग को जांच के लिए एफएसएल (FSL) भेजा जाएगा।

हरियाणा-पंजाब में ठंड और प्रदूषण का अलर्ट जारी
  1. सोनीपत: जमीन की तकसीम की सनद के बदले कंप्यूटर ऑपरेटर ने लिए 20 हजार

रोहतक एसीबी की टीम ने मंगलवार को सोनीपत के तहसीलदार कार्यालय में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर मंजीत दहिया (निवासी थाना खुर्द) को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। आरोपी ने कुमासपुर निवासी जोगेंद्र से कोर्ट का फैसला पक्ष में आने के बावजूद जमीन की तकसीम की सनद तैयार करने के बदले 30 हजार रुपये मांगे थे और एक महीने से दस्तावेज रोककर परेशान कर रहा था। पीड़ित पहले ही 10 हजार रुपये दे चुका था। मंगलवार को बाकी के 20 हजार रुपये लेते समय एसीबी ने उसे मिनी सचिवालय के सामने बने ऑफिस से दबोच लिया।

  1. भिवानी: नया बिजली मीटर लगाने के एवज में जेई गिरफ्तार

हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की भिवानी टीम ने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) सांजरवास के जूनियर इंजीनियर (JE) दीपक को 24 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। गांव कायला निवासी पीड़ित ने शिकायत दी थी कि जेई नया बिजली मीटर कनेक्शन लगाने के बदले 24 हजार रुपये मांग रहा है। हिसार एसीबी थाने में केस दर्ज होने के बाद इंस्पेक्टर जगजीत के नेतृत्व में टीम ने जाल बिछाया और आरोपी जेई को रिश्वत की राशि लेते ही रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

धान घोटाला: ट्रॉली में 250 मन की फर्जी एंट्री, क्षमता 100 मन

You Might Also Like

अयोध्या-हिसार फ्लाइट दिल्ली डायवर्ट, 72 यात्री वाहनों से पहुंचे घर
राइस शैलर मालिकों पर शिकंजा: 50 करोड़ की वसूली का अल्टीमेटम
54 लाख श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी का मामला कोर्ट पहुंचा: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा- ‘अधिसूचना कैसे लागू होगी?’
हरियाणा में पराली जलाने के मामले 55% घटे, निगरानी एजेंसी ने जारी किए आंकड़े
हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, 27 से 29 सितंबर तक बारिश के आसार
TAGGED:Anti Corruption Bureau HaryanaBhiwani NewsBribery Case HaryanaCorruption News HaryanaESIC Inspector ArrestedHaryana ACB RaidHaryana Vigilance BureauHisar NewsSonipat Newsभिवानी समाचाररिश्वतखोरी मामलासोनीपत समाचारहरियाणा एसीबी कार्रवाईहरियाणा ताजा खबरहिसार समाचार
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरराजनीतिहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव पर भूपेंद्र हुड्डा के नहीं थे हस्ताक्षर, CM ने अपना चश्मा साफ करके किया कन्फर्म और फिर हुआ हंगामा

Yuva Haryana
Yuva Haryana
December 19, 2025
शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में JJP, 7 दिसंबर को स्थापना दिवस पर जुलाना में दिखाएगी दम
स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की टॉप 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में MDU के 25 वैज्ञानिक शामिल
हरियाणा में पेपरलेस रजिस्ट्री ठप, अब लोगों को इतने दिन करना पड़ेगा इंतजार
हरियाणा में मेडिकल बॉन्ड पॉलिसी लागू करना कठिन, एमबीबीएस स्टूडेंट सहमत क्यों नहीं ? जानें
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?