By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में पेपरलेस रजिस्ट्री ठप, अब लोगों को इतने दिन करना पड़ेगा इंतजार
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरयोजनाहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकारहरियाणा सरकार

हरियाणा में पेपरलेस रजिस्ट्री ठप, अब लोगों को इतने दिन करना पड़ेगा इंतजार

Yuva Haryana
Last updated: November 8, 2025 3:16 pm
Yuva Haryana
Published: November 8, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा में लोगों को ऑनलाइन सेवाएं पहुंचाने के भाजपा सरकार के सपने को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, एक नवंबर हरियाणा दिवस के मौके पर प्रदेश की सभी 143 तहसीलों और सब तहसीलों में जमीन और संपत्ति की रजिस्ट्री को पूरी तरह से डिजिटल करने की सेवाएं फिलहाल ठप पड़ चुकी है।

शुरुआती 10 दिन में ही तकनीकी खामियों से ऑनलाइन सिस्टम जूझने लगा और इसके चलते हरियाणा सरकार ने अगले 10 दिन के लिए पेपरलेस रजिस्ट्री प्रक्रिया को रोक दिया है। इस दौरान न तो ऑनलाइन और न ही ऑफलाइन रजिस्ट्री की जा सकेगी, केवल आवेदन ही स्वीकार होंगे।

29 IPS और 1 HPS के तबादले, करनाल समेत 6 जिलों के SP बदले गए

आपको बता दें कि एक नवंबर से लागू हुई यह नई व्यवस्था ज्यादा दिन नहीं चल पाई है। पेपरलेस रजिस्ट्री को लेकर तैयार किए गए नए सॉफ्टवेयर से ऑनलाइन रजिस्ट्री के दौरान अनेक जिलों में बहुत सारी तकनीकी खामियां सामने आई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

पेपरलेस रजिस्ट्री में क्या परेशानी हुई ?

पुराने कंप्यूटर और लैपटॉप को पावरफुल और तेज़ बनाएगा JioPC, 16जीबी रैम और 1 टीवी तक स्टोरेज मिलेगी
  • अपलोड रजिस्ट्री के कागजात काले और सफेद या धुंधले दिखाई देते है। इससे रजिस्ट्री क्लर्क यह पहचान नहीं कर पाते कि दस्तावेज की मूल प्रति अपलोड की गई है या फोटो प्रति। नियमानुसार रजिस्ट्री के लिए मूल दस्तावेज आवश्यक है।
  • अपलोड की गई संपत्ति किस क्षेत्र में है यानी सेक्टर, कालोनी या ग्रामीण इलाका यह जानकारी स्पष्ट नहीं हो रही। इससे जमीन का कलेक्टर रेट तय करना मुश्किल हो गया।
  • कई तहसीलों से रिपोर्ट आई कि सिस्टम स्थान से जुड़ा डेटा सही ढंग से नहीं पढ़ पा रहा, जिससे मूल्यांकन में गड़बड़ियां आ रही हैं।
  • नई प्रणाली में फिलहाल एकल नाम प्रविष्टि की सुविधा ही काम कर रही है। यदि किसी भूमि में कई मालिक या खरीदार है तो सिस्टम प्रक्रिया रोक देता है। ऐसे में संयुक्त स्वामित्व वाली जमीनों की रजिस्ट्री संभव नहीं। यह समस्या खासकर गुरुग्राम, सोनीपत और करनाल से सर्वाधिक रिपोर्ट की गई।

सरकार का क्या कहना ?
फिलहाल, हरियाणा सरकार का कहना है कि सॉफ्टवेयर को अपडेट किया जा रहा है। जिन बिंदुओं पर समस्या आई है, उन्हें तकनीकी टीम दुरुस्त कर रही है। 10 दिन में प्रक्रिया सुचारू रूप से शुरू होगी।

साथ ही सरकार का यह भी कहना है कि कई तहसील और उप-तहसील स्तर के कर्मचारी अभी नये सिस्टम को पूरी तरह से समझे नहीं है, इसलिए सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ-साथ सभी कर्मचारियों को दोबारा प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

वहीं इस विषय पर हरियाणा के राजस्व मंत्री विपुल गोयल ने कहा है कि ऑनलाइन रजिस्ट्री में जो भी दिक्कतें आ रही हैं, वे सोमवार तक दूर हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि वे सोमवार को सभी अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और लोगों को कोई परेशानी ना हो इसके लिए समाधान निकाला जाएगा।

You Might Also Like

हरियाणा में एक और घोटाले का मामला सामने आया, इस नेता ने CBI जांच की मांग उठाई
राज्यपाल से मुलाकात के बाद बोले दुष्यंत चौटाला, कहा- “लाखों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़, चुप नहीं बैठेगी JJP”
चिली में होगा महिला जूनियर हॉकी विश्व कप, हरियाणा की 6 बेटियां दिखाएंगी दम
IPS पूरन कुमार केस में SC आयोग ने मांगी रिपोर्ट, ASI संदीप के परिजनों ने भी उठाई यह मांग
हरियाणा में भाजपा सरकार 3.0 का एक साल पूरा, सरकार ने किया नॉनस्टॉप विकास का दावा, गिनाई यह उपलब्धियां
TAGGED:Paperless registry stalled in Haryanapeople will have to wait for this many daysWhat problems arose with the paperless registry and what did the government say?अब लोगों को इतने दिन करना पड़ेगा इंतजारतहसीलनायब सिंह सैनीपेपरलेस रजिस्ट्री में क्या परेशानी हुई और सरकार का क्या कहना ? पढ़िएभाजपा सरकाररजिस्ट्रीहरियाणा में पेपरलेस रजिस्ट्री ठप
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
हरियाणा न्यूज़राजनीति

जेजेपी के संगठन में विस्तार, 53 महिलाओं को बनाया पदाधिकारी, यहां देखिए पूरी लिस्ट

Yuva Haryana
Yuva Haryana
October 13, 2025
Haryana: खरीफ फसल खराबे का कब मिलेगा मुआवजा ? किसानों को करना पड़ सकता है इतना और इंतजार
चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, देश के इन 12 राज्यों में होगा SIR
हरियाणा में 8 महीने से वेतन के इंतजार में बैठे ये कर्मचारी, आश्वासन मिलने के बाद भी नहीं मिली सैलरी
हरियाणा में धान की सरकारी खरीद बंद, इस बार बंपर खरीद और कई विवाद हुए, पढ़िए
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?