By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: 54 लाख श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी का मामला कोर्ट पहुंचा: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा- ‘अधिसूचना कैसे लागू होगी?’
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

54 लाख श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी का मामला कोर्ट पहुंचा: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा- ‘अधिसूचना कैसे लागू होगी?’

khushi Mukhija
Last updated: October 7, 2026 1:01 pm
khushi Mukhija
Published: October 7, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा में पंजीकृत लगभग 54.56 लाख श्रमिकों से जुड़े न्यूनतम मजदूरी के क्रियान्वयन पर राज्य सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है। अदालत ने पूछा है कि ईंट-भट्ठों, छोटी दुकानों और अन्य संस्थानों में न्यूनतम मजदूरी की दरों को प्रभावी ढंग से कैसे लागू किया जाएगा।

वकील न होने पर सिरसा के युवक ने भेजी ई-मेल

सिरसा के मौजगढ़ निवासी हर्षदीप ने 13 अगस्त को हाईकोर्ट को एक ई-मेल भेजा था। इसमें उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा अकुशल श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी तय किए जाने के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों, विशेषकर ईंट-भट्ठों और दुकानों पर काम करने वाले मजदूरों का शोषण हो रहा है और उन्हें तय दर से काफी कम भुगतान किया जा रहा है।

हर्षदीप ने ई-मेल में यह भी उल्लेख किया कि उनके पास जनहित याचिका (PIL) दाखिल करने के लिए साधन, वकील और पैसे नहीं हैं। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अश्विनी मिश्रा और न्यायाधीश रोहित कपूर की खंडपीठ ने इन तथ्यों की गंभीरता को देखते हुए इसे स्वयं संज्ञान (Suo Moto) लेते हुए जनहित याचिका के रूप में स्वीकार किया।

हरियाणा को मिला 5,500 करोड़ रुपये का निवेश, सिंगापुर दौरे से लौटे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

एक्शन मोड में आया श्रम विभाग, जारी किए सख्त निर्देश

हाईकोर्ट द्वारा संज्ञान लेते ही श्रम विभाग में हड़कंप मच गया है। श्रम आयुक्त कार्यालय ने तुरंत प्रभाव से सभी डिप्टी लेबर कमिश्नर, असिस्टेंट लेबर कमिश्नर और निरीक्षकों को निर्देश जारी कर दिए हैं। आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि न्यूनतम मजदूरी की अधिसूचना को छोटे प्रतिष्ठानों सहित सभी जगह सख्ती से लागू कराया जाए और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

वहीं, कोर्ट का नोटिस मिलने के सवाल पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने मामला विचाराधीन होने का हवाला देते हुए आगे टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

व्यवस्था पर उठे सवाल: 1 अधिकारी पर 3 जिलों का प्रभार

आईएएस अफसरों का पुनर्वास: रिटायरमेंट के बाद भी हरियाणा में मिल रही अहम कुर्सियां

न्यूनतम मजदूरी के प्रावधानों में सभी श्रेणियों के श्रमिक शामिल हैं, लेकिन प्रदेश में श्रम विभाग का ढांचा इसे लागू कराने में कमजोर साबित हो रहा है।

“श्रम निरीक्षकों से अधिकार छीन लिए गए हैं और एक अधिकारी के पास 2 से 3 जिलों का प्रभार है। इस विषय पर सरकार से पहले भी बात की गई थी और दोबारा मजबूती से पक्ष रखा जाएगा।”— पवन कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भारतीय मजदूर संघ

 

 

ACP भगत को निशाना बनाने वाला AI वीडियो फैलाने के आरोप में हरियाणा का युवक गिरफ्तार

You Might Also Like

तीर्थ-पर्यटन स्थलों पर बनेगा 500 मीटर का क्लीन जोन; सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हरियाणा सरकार की बड़ी तैयारी
एसटीएफ का बड़ा एक्शन: देश में सबसे ज्यादा 15 भगौड़े गैंगस्टर हरियाणा लाए गए वापस, जानें पूरी सूची
IDFC बैंक घोटाला: जांच के सिलसिले में करनाल और घरौंडा अनाज मंडी पहुंची CBI, खंगाले वित्तीय रिकॉर्ड
हरियाणा में अपराध में 9.35% की गिरावट, सख्त एक्शन मोड में पुलिस; हार्डकोर अपराधियों के खिलाफ चलेगा 15 दिनों का विशेष अभियान
अंबाला में बड़ा हादसा: 3 मंजिला निर्माणाधीन इमारत भरभराकर गिरी, 5 मजदूरों की मौत, 17 दबे
TAGGED:CASEminimumreachedworkers
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
हरियाणा न्यूज़

सुसाइड नोट छोड़कर हरियाणा के एक और पुलिस अधिकारी ने की आत्महत्या, 10 दिन में तीसरा मामला

Yuva Haryana
Yuva Haryana
October 18, 2025
पंजाब-हरियाणा की शंभू बॉर्डर पर फिर जुटे किसान संगठन, दिल्ली कूच का प्रयास करके उठाई ये मांगें
अरावली पर SC के नए फैसले का क्यों हो रहा विरोध ? मेवात के लोगों को सताई ये चिंता, जानें पूरा मामला
सख्त तेवर में दिखे नए हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष, हुड्डा गुट की इस नेत्री पर लिया एक्शन
एक्टर रणदीप हुड्डा बने STAGE के ब्रांड एंबेसडर, इस OTT प्लेटफॉर्म का छोटे से ऑफिस से बड़ी कामयाबी तक का सफर जानें
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?