By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: धान खरीद में 6.58 करोड़ का फर्जीवाड़ा, सहपाठियों के बैंक खातों में भी डलवाई रकम
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

धान खरीद में 6.58 करोड़ का फर्जीवाड़ा, सहपाठियों के बैंक खातों में भी डलवाई रकम

khushi Mukhija
Last updated: November 26, 2026 2:37 pm
khushi Mukhija
Published: November 26, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: खरीफ सीजन 2025 के 6 करोड़ 58 लाख 11 हजार रुपये के बहुचर्चित धान खरीद फर्जीवाड़े में नया और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। जांच में पता चला है कि इस घोटाले में विश्वविद्यालय के पूर्व सहपाठियों के बैंक खातों का भी इस्तेमाल किया गया। आरोप है कि दोस्ती और भाईचारे के भरोसे विकास नामक व्यक्ति ने सहपाठियों से बैंक खाते और ओटीपी (OTP) लिए तथा खातों में आई सरकारी खरीद की रकम अपने पास ले ली।

पीड़ितों के मुताबिक, उन्हें इस बात की भनक तक नहीं लगी कि उनके नाम पर फर्जी फसल पंजीकरण और खरीद दिखाकर सरकारी भुगतान लिया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, विकास अनाज मंडी के एक आढ़ती से जुड़ा बताया जा रहा है और उसके, उसके पिता तथा रिश्तेदारों के खातों में भी यह रकम पहुंचने की बात सामने आई है।

सीएम फ्लाइंग जांच में सामने आए अहम तथ्य

20 साल बाद NDRI की अधिक दूध देने वाली बकरी नस्लों को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

गांव धिंगतानिया के निवासी अनिल ने बताया कि पूर्व सहपाठी विकास से उनकी बातचीत होती रहती थी, लेकिन उन्होंने ओटीपी साझा नहीं किया था। बावजूद इसके उनके नाम पर धान खरीद भुगतान की बात सामने आई, जबकि उनके बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते में कोई राशि नहीं पहुंची। अनिल के अनुसार, कंवरपुरा में उनकी कोई जमीन नहीं है और पंजीकरण में उनका मोबाइल नंबर भी दर्ज नहीं है।

वहीं, सीएम फ्लाइंग की जांच में कंवरपुरा की लगभग 15 एकड़ पंचायत भूमि पर धान की उपज दिखाकर 8.34 लाख रुपये का भुगतान दर्ज मिला, जबकि वहां नरमा, कपास और मूंग की खेती होती है। जांच में यह भी उजागर हुआ है कि कई मामलों में किसानों के निवास गांव और पोर्टल पर दर्ज जमीन के गांव अलग-अलग हैं, यानी किसी अन्य की जमीन को संबंधित व्यक्ति के नाम से जोड़कर पंजीकरण कराया गया।

विभागों से मांगा जाएगा रिकॉर्ड, बैंक स्टेटमेंट की होगी पड़ताल

हिसार एयरपोर्ट के सामने 22 एकड़ में बनेगी मेडिकल सिटी, सरकार को भेजा प्रस्ताव

बड़ागुढ़ा थाना पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। थाना प्रभारी लाभ सिंह ने बताया कि एसआई सिद्धार्थ के नेतृत्व में गठित टीम खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, हैफेड और मार्केट कमेटी को नोटिस देकर एफआईआर में शामिल किसानों के खरीद रिकॉर्ड मांगेगी।

पुलिस बैंक स्टेटमेंट खंगालकर लेन-देन की कड़ी जोड़ेगी और नामजद आरोपियों से पूछताछ करेगी। इसके साथ ही जमीन के मालिकाना रिकॉर्ड, पहचान पत्र और पोर्टल पर दर्ज मोबाइल नंबरों के संबंधों की भी गहन जांच की जाएगी ताकि पूरे फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हो सके।

पंचायती राज के खातों से 100 करोड़ से ज्यादा की साइबर ठगी, सात गिरफ्तार

You Might Also Like

पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा को झटका, CM ने रोका ₹2.18 करोड़ का फंड
हरियाणा रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी 500 नई बसें
हाईकोर्ट का फैसला: किस्तें न भरने पर रद्द प्लॉट होंगे बहाल
504 करोड़ के बैंक घोटाले में CA समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 दिन के रिमांड पर; 5 IAS अफसरों पर केस चलाने की मंजूरी मांगी
ब्रेजा नहीं मिली तो टूट गई शादी? दिल्ली पुलिस का सिपाही सस्पेंड
TAGGED:Badagudha PoliceBank Account MisuseCM Flying raidCrime NewsCrop Registration FraudHaryana NewsKharif Season 2025Mandi Scampaddy procurement scamSirsa News
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
अन्य

दुष्कर्म केस रद्द कराने के नाम पर ₹70 लाख ऐंठने वाली महिला गिरफ्तार; कोर्ट ने भेजा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

Yuva Haryana
Yuva Haryana
September 28, 2026
डबवाली में लगेगी अटल बिहारी वाजपेयी की 6 फीट ऊंची प्रतिमा
महाग्राम योजना सुस्त: 7 गांवों में डेडलाइन खत्म, 108 करोड़ से ज्यादा खर्च नहीं
जनगणना ड्यूटी में लगेंगे शिक्षक, फरवरी में नहीं होंगी परीक्षाएं
हरियाणा में बारिश से तापमान गिरा, गुरुग्राम में जलभराव
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?