By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: पंचायती राज के खातों से 100 करोड़ से ज्यादा की साइबर ठगी, सात गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

पंचायती राज के खातों से 100 करोड़ से ज्यादा की साइबर ठगी, सात गिरफ्तार

khushi Mukhija
Last updated: November 26, 2026 11:58 am
khushi Mukhija
Published: November 26, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: हरियाणा की पंचायती राज संस्थाओं के सरकारी खातों से साइबर धोखाधड़ी कर रकम निकालने का मामला बढ़कर 100 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया है। जांच में ठगी के तार कई राज्यों के साथ-साथ विदेशों से भी जुड़ते नजर आ रहे हैं। विशेष जांच दल (SIT) ने अब तक सात संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जो बिहार, राजस्थान और हरियाणा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

सात दिन की रिमांड पर आरोपी, चार विशेष टीमें गठित

पंचकूला साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। ठगी की रकम और संदिग्ध बैंक खातों का दायरा बढ़ने के बाद जांच तेज कर दी गई है और इसके लिए चार विशेष टीमें बनाई गई हैं।

  • यह टीमें अलग-अलग राज्यों में जाकर संदिग्ध बैंक खाताधारकों से पूछताछ करेंगी और आरोपियों की तलाश में दबिश देंगी।
  • जरूरत के अनुसार दूसरे जिलों के पुलिसकर्मियों को भी जांच में शामिल किया गया है।
  • साइबर हैकिंग में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की दिशा में भी कार्रवाई जारी है।

निदेशालय ने बैंक को ठहराया जिम्मेदार, जांच कमेटी बनी

हिसार एयरपोर्ट के सामने 22 एकड़ में बनेगी मेडिकल सिटी, सरकार को भेजा प्रस्ताव

विकास एवं पंचायती राज निदेशालय ने इस मामले में बिना वन-टाइम पासवर्ड (OTP) के रकम निकाले जाने का आरोप लगाते हुए इसके लिए पंजाब नेशनल बैंक (PNB) को जवाबदेह ठहराया है और निकाली गई रकम बैंक से वापस लौटाने को कहा है। मामले की पड़ताल के लिए निदेशालय स्तर पर जांच कमेटी गठित कर दी गई है।

निदेशक की निगरानी में अतिरिक्त निदेशक और तकनीकी शाखा के अधिकारियों की देखरेख में प्रदेशस्तरीय जांच कमेटी बनाई गई है।

सभी 23 जिलों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (CEOs) से बिना ओटीपी या बिना डिजिटल हस्ताक्षर के निकाली गई रकम का ब्योरा मांगा गया है।

बैंक ने भी राज्य में पंजाब नेशनल बैंक के अंतर्गत संचालित पंचायतों, ब्लॉक समितियों और जिला परिषदों के खातों की जांच शुरू कर दी है, जिसमें खाता खुलवाने के दस्तावेज, हस्ताक्षर, जमा रकम और निकासी का विवरण तैयार किया जा रहा है।

हिसार की पंचायतों से 5.5 करोड़ की साइबर ठगी, 309 गांवों के खातों की जांच के लिए कमेटी गठित

एक हजार से अधिक बैंक खाते फ्रीज, जिलों में निकासी के नए आंकड़े

जांच एजेंसियों को आशंका है कि सरकारी भुगतान पोर्टल को विदेश से हैक कर रकम देश के अलग-अलग हिस्सों में मौजूद हजारों म्यूल खातों के जरिए ट्रांसफर की गई। पुलिस अब तक एक हजार से अधिक बैंक खातों को फ्रीज करवा चुकी है और खाताधारकों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता चल सके कि इन खातों का इस्तेमाल किसके इशारे पर किया गया और रकम कहां पहुंची।

  • फतेहाबाद की चार ब्लॉक समितियों और सात ग्राम पंचायतों के खातों से 71 लाख रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है, जिसमें ब्लॉक समितियों के खातों से 34 लाख और ग्राम पंचायतों से 7 लाख रुपये शामिल हैं।
  • चरखी दादरी की बाढड़ा और झोझू कलां पंचायत समितियों के बैंक खातों से 54 करोड़ रुपये निकाले जाने की बात सामने आई है।
  • हिसार और हांसी जिले में जिला परिषद, पंचायत समितियों और ग्राम पंचायतों के खातों से निकाली गई रकम बढ़कर 5 करोड़ रुपये से अधिक हो गई है।

बिल-वाउचर और बैंक स्टेटमेंट का होगा मिलान

जिला स्तर पर लेखा अधिकारी के नेतृत्व में जांच कमेटियां बनाई गई हैं। ये कमेटियां चालू वर्ष के सभी बिल-वाउचर, लॉगिंग और बैंक स्टेटमेंट का मिलान करेंगी ताकि यह स्पष्ट हो सके कि किस पंचायत के खाते से कब और कितनी रकम निकाली गई। बुधवार को विभिन्न जिलों में पंचायत समिति के अधिकारी, ग्राम सचिव और लेखा अधिकारी दिनभर बैंकों से जुड़े दस्तावेज जुटाने में लगे रहे।

हरियाणा में निवेश बढ़ाने के लिए 28 नवंबर से यूके-जर्मनी दौरे पर जाएंगे CM सैनी

You Might Also Like

गूगल वर्ड कोच (Google Word Coach) क्या है? शुरुआती लोगों के लिए आसान गाइड
रेवाड़ी सैनिक स्कूल में 2027-28 के एडमिशन शुरू : जाने पूरी जानकारी
देवीलाल परिवार ने ताऊ के अंदाज में बांटी दिवाली की खुशियां
हरियाणा में साइबर सुरक्षा के लिए 738 करोड़ मंजूर
हरियाणा कांग्रेस में गुटबाज़ी चरम पर: ‘दम है तो रोक कर दिखाओ’ — सिरसा विधायक गोकुल सेतिया की बीरेंद्र सिंह को सीधी चुनौती
TAGGED:bank accounts frozenCyber Frauddigital payment fraudHaryana cyber policeHaryana NewsIndia NewsPanchayati Raj scamPanchkula NewsPNB cyber breach
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
राव नरेंद्र सिंह
कृषिराजनीतिहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में किसानों की परेशानी पर राव नरेंद्र सिंह का भाजपा हमला

Bhawana Vats
Bhawana Vats
October 27, 2026
बृजेंद्र सिंह का भाजपा पर हमला, बोले- संवैधानिक व्यवस्था पर हो रहे कुठाराघात
हरियाणा में एसीबी की रडार पर घूसखोर, फरार चल रहे आरोपियों की धरपकड़ जारी
हरियाणा में अपराध को बढ़ावा देने वाले गीतों पर बड़ा एक्शन, पुलिस ने डिजिटल प्लेटफॉर्म से हटावाए 67 गाने
हरियाणा में पेड़ काटने पर 10 हजार जुर्माना, 3 महीने जेल का प्रस्ताव
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?