By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में निवेश बढ़ाने के लिए 28 नवंबर से यूके-जर्मनी दौरे पर जाएंगे CM सैनी
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

हरियाणा में निवेश बढ़ाने के लिए 28 नवंबर से यूके-जर्मनी दौरे पर जाएंगे CM सैनी

khushi Mukhija
Last updated: November 25, 2026 6:10 pm
khushi Mukhija
Published: November 25, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: हरियाणा को अंतरराष्ट्रीय औद्योगिक और निवेश मानचित्र पर एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल 28 नवंबर से 5 दिसंबर, 2026 तक यूनाइटेड किंगडम (यूके) और जर्मनी के आधिकारिक दौरे पर रहेगा। इस प्रतिनिधिमंडल में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। इस दौरे के दौरान व्यापार, निवेश, शिक्षा, कौशल विकास, स्वच्छ ऊर्जा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।

उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि इससे पहले भी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जापान, सिंगापुर और स्वीडन के सफल दौरे किए जा चुके हैं, जिनके परिणामस्वरूप 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर सहमति बनी है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए अब यूके और जर्मनी में वैश्विक कंपनियों, निवेशकों, प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों और अनुसंधान संस्थानों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें की जाएंगी।

यूके दौरे की मुख्य गतिविधियां और शिक्षा क्षेत्र पर फोकस

संविधान रक्षा मार्च की तैयारी, कालका में कांग्रेस की अहम बैठक

यूके प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री बिजनेस लीडर्स, वैश्विक निवेशकों, सीआईआई (CII) के प्रतिनिधियों और हरियाणवी प्रवासी भारतीयों से संवाद कर उन्हें राज्य की विकास यात्रा से जुड़ने के लिए आमंत्रित करेंगे। 30 नवंबर और 1 दिसंबर को प्रमुख उद्योगों और शैक्षणिक संस्थानों के साथ वन-टू-वन बैठकें तथा भारत-यूके व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौते (CETA) के तहत विशेष राउंडटेबल सत्र आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री यूके के सांसदों को अप्रैल 2027 में हरियाणा में होने वाले ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ के लिए भी आमंत्रित करेंगे।

शिक्षा और अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्रिज के ‘सेंटर फॉर साइंस एंड पॉलिसी’ के प्रतिनिधियों और यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड में अध्ययनरत भारतीय विद्यार्थियों से मुलाकात करेंगे। इसके अतिरिक्त, वे बार्नेट स्थित क्वीन्स एलिजाबेथ स्कूल का दौरा कर हरियाणा में शैक्षणिक कैंपस स्थापित करने की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

लंदन में गूंजेगा अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का संदेश

शहरी संपत्तियों की रजिस्ट्री के नियम बदले, डीटीपी देंगे ऑनलाइन वैधता की मंजूरी

इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लंदन में आयोजित होने वाले ‘अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव’ में विशेष रूप से शामिल होंगे। इस वैश्विक मंच के माध्यम से धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और श्रीमद्भगवद्गीता के कर्म, कर्तव्य एवं मानव कल्याण के सार्वभौमिक संदेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित किया जाएगा।

जर्मनी में हरियाणा स्टेट रोड-शो और फ्राउनहोफर संस्थान के साथ एमओयू

दौरे के अगले चरण में जर्मनी में 2 दिसंबर को ‘हरियाणा स्टेट रोड-शो’ का आयोजन होगा, जहां अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के सामने हरियाणा की मजबूत औद्योगिक आधारभूत संरचना, बेहतर कनेक्टिविटी और निवेश अनुकूल नीतियों को प्रस्तुत किया जाएगा।

नकली माउंटजारो के सभी सैंपल फेल, 10 की जगह मिली सिर्फ 1.6 एमएल दवा

3 दिसंबर को मुख्यमंत्री जर्मनी के प्रतिष्ठित अनुसंधान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान ‘फ्राउनहोफर’ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान हरियाणा में माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स और एनर्जी स्टोरेज जैसे अत्याधुनिक क्षेत्रों में ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ स्थापित करने को लेकर एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इसके बाद 4 और 5 दिसंबर को मुख्यमंत्री जर्मनी की प्रमुख कंपनियों और उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन बैठकों के जरिए दीर्घकालिक व्यावसायिक साझेदारी के नए अवसर तलाशेंगे।

You Might Also Like

करनाल को मिलेगा राष्ट्रपति स्वच्छता सम्मान
गुरुग्राम में 67 चालानों वाली बाइक इम्पाउंड
रेवाड़ी सैनिक स्कूल में 2027-28 के एडमिशन शुरू : जाने पूरी जानकारी
हरियाणा के जुड़वा बच्चों ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 50 तत्व 23 सेकंड में सुनाए
हरियाणा में 1.05 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों पर काम शुरू, मानेसर में बनेगा अर्बन पार्क
TAGGED:Chandigarh NewsCM Nayab Singh SainiForeign Direct InvestmentGlobal Investment in HaryanaGlobal Investors Summit 2027Haryana NewsHaryana State RoadshowInternational Gita Mahotsav Londonrao narbir singhUK Germany Visit
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरनौकरियाँहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में HPSC की कई भर्ती परीक्षाएं स्थगित, आयोग ने जारी किया नोटिस

Yuva Haryana
Yuva Haryana
January 14, 2026
चाय पार्टी पर गरमाई दक्षिण हरियाणा की राजनीति, 7 विधायकों ने भरी हुंकार
हरियाणा के 25 लाख छात्रों के लिए एक भी काउंसलर नहीं
हरियाणा में आयुष्मान योजना का दायरा बढ़ा
गरमा गरम चाय-कॉफी पीने वाले सावधान ! बढ़ सकता है इस खतरनाक बीमारी का खतरा
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?