By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा के 25 लाख छात्रों के लिए एक भी काउंसलर नहीं
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

हरियाणा के 25 लाख छात्रों के लिए एक भी काउंसलर नहीं

khushi Mukhija
Last updated: November 16, 2026 2:17 pm
khushi Mukhija
Published: November 16, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित शहीद मेजर अनुज राजपूत राजकीय संस्कृति मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में केजी (KG) की छह वर्षीय छात्रा के साथ तीसरी कक्षा के आठ वर्षीय छात्र द्वारा किए गए बर्बर हमले के बावजूद हरियाणा शिक्षा निदेशालय ने कोई ठोस सबक नहीं लिया है। प्रदेश के 23 जिलों के 14,297 सरकारी स्कूलों में पहली से 12वीं कक्षा तक पढ़ने वाले 25.21 लाख विद्यार्थियों (12.83 लाख छात्र और 12.38 लाख छात्राएं) के मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल और काउंसलिंग के लिए स्कूल स्तर पर एक भी काउंसलर नियुक्त नहीं है।

कामचलाऊ व्यवस्था के भरोसे छात्रों का मानसिक स्वास्थ्य

पंचकूला का मामला सुर्खियों में आने के बाद शिक्षा निदेशालय ने आनन-फानन में ‘साथ’ नामक योजना चलाकर काउंसलिंग का जिम्मा नागरिक अस्पताल में कार्यरत मनोचिकित्सकों को सौंप दिया है, जो पहले से ही व्यस्त रहते हैं। स्कूल स्तर पर स्थायी काउंसलर की नियुक्ति न होने के कारण छात्रों के तनाव और व्यवहार संबंधी समस्याओं को समझने की व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है।

सीबीएसई नियमों की अनदेखी और ‘उम्मीद सेंटर‘ पर ताला

सीबीएसई मान्यता के नियम दरकिनार: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के नियमों के अनुसार, किसी भी स्कूल को तभी मान्यता दी जा सकती है जब वहां स्थायी काउंसलर कार्यरत हो। इसके बावजूद प्रदेश के 468 पीएमश्री और राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूलों को बिना किसी काउंसलर के ही सीबीएसई की मान्यता मिल गई है।

5 साल में चीनी ₹31 महंगी, गन्ने के दाम सिर्फ 68 पैसे बढ़े

बंद हो चुकी है ‘उम्मीद सेंटर‘ योजना: शिक्षा निदेशालय ने अगस्त 2018 में जिला स्तर पर ‘उम्मीद सेंटर’ योजना शुरू की थी, जिसमें मनोविज्ञान के एक शिक्षक को जिले भर के विद्यार्थियों की काउंसलिंग का जिम्मा दिया गया था। सकारात्मक परिणाम न मिलने के कारण निदेशालय ने जुलाई 2024 में इस योजना को भी बंद कर दिया। इसके बाद चलाई गई ऑनलाइन मुहिम का परिणाम भी शून्य रहा।

प्रदेश में स्कूलों और छात्रों का गणित

हरियाणा के कुल 14,297 सरकारी स्कूलों में 12,83,000 छात्र और 12,38,000 छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

श्रेणी के अनुसार स्कूल: प्रदेश में पहली से पांचवीं तक के 8,673 स्कूल, छठी से आठवीं तक के 2,203 स्कूल, नौवीं व दसवीं के 894 स्कूल और 11वीं व 12वीं के 2,527 स्कूल संचालित हैं।

सर्वाधिक छात्रों वाले जिले: नूंह में सबसे अधिक 1,92,700 विद्यार्थी (98,600 छात्र, 94,100 छात्राएं) पढ़ रहे हैं। इसके बाद हिसार में 1,61,200 (82,300 छात्र, 78,900 छात्राएं), फरीदाबाद में 1,42,000 (71,200 छात्र, 70,800 छात्राएं), करनाल में 1,41,900 (72,100 छात्र, 69,800 छात्राएं) और जींद में 1,36,300 विद्यार्थी (69,500 छात्र, 66,800 छात्राएं) नामांकित हैं।

हरियाणा की खेल नीति में बदलाव की तैयारी, योगासन भी शामिल

सबसे कम छात्रों वाले जिले: चरखी दादरी में सबसे कम 54,900 विद्यार्थी (28,100 छात्र, 26,800 छात्राएं) हैं। वहीं पंचकूला में 58,900 (29,800 छात्र, 29,100 छात्राएं) और झज्जर में 76,100 विद्यार्थी (38,900 छात्र, 37,200 छात्राएं) सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे हैं।

क्या था पंचकूला स्कूल का पूरा मामला?

गत 28 अक्टूबर को पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में तीसरी कक्षा के आठ वर्षीय छात्र ने केजी की छह वर्षीय छात्रा के साथ बेरहमी से मारपीट की थी। आरोपी छात्र बच्ची को यह कहकर पहली मंजिल के एक खाली क्लासरूम में ले गया था कि वह उसे उसके पिता से मिलवाएगा। वहां उसने बच्ची पर पत्थर, ईंट और गमले से हमला किया, उसका सिर बेंच व फर्श पर पटका और उसे घसीटा। गंभीर रूप से घायल और बेहोश हुई बच्ची को लंबे समय तक पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती रहना पड़ा। इस मामले में शिक्षा विभाग ने स्कूल की प्रिंसिपल और दो जेबीटी शिक्षिकाओं को निलंबित भी किया था।

विशेषज्ञों और आयोग का पक्ष

“विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए दिव्यांग एकाधिकार पुनर्वास ट्रस्ट द्वारा मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया गया ‘अंतरमन’ प्रोजेक्ट पिछले एक वर्ष से सरकार के पास विचाराधीन है। इसके तहत प्रदेश के 468 पीएमश्री व मॉडल संस्कृति विद्यालयों में मनोवैज्ञानिक काउंसलर नियुक्त करने की अनुशंसा की गई है, ताकि छात्रों को समय पर उचित परामर्श मिल सके।”— संजू वर्मा, संस्थापिका, दिव्यांग एकाधिकार पुनर्वास ट्रस्ट

अयोध्या-हिसार फ्लाइट दिल्ली डायवर्ट, 72 यात्री वाहनों से पहुंचे घर

“स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर हमारी तरफ से विशेष रूप से गाइडलाइन जारी की जाएगी, जिस पर मंथन चल रहा है। बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य बेहतर हो, इस पर शिक्षा निदेशालय के आला अधिकारियों की मीटिंग ली जाएगी।”— तृप्ति श्योराण, चेयरपर्सन, बाल संरक्षण आयोग, पंचकूला

 

You Might Also Like

दुष्कर्म केस रद्द कराने के नाम पर ₹70 लाख ऐंठने वाली महिला गिरफ्तार; कोर्ट ने भेजा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
कुरुक्षेत्र में 30 अक्टूबर से सजेगा रत्नावली महोत्सव, हरियाणवी लोक संस्कृति के दिखेंगे 33 रंग
दिल्ली बॉर्डर पर 3 दिन में 509 वाहन इंपाउंड
हरियाणा NCR: BS-3 वाहनों पर भारी जुर्माना और स्क्रैप की कार्रवाई
500 रुपये जुर्माना नहीं भरा, 13 आरोपी साढ़े 9 साल बाद बरी
TAGGED:• #EducationCrisis25LakhStudentsEducationSystemHaryanaEducationHaryanaGovtHaryanaNewsHaryanaStudentsMentalHealthMattersSchoolCounselorsStudentMentalHealth
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा के DGP का एक और बयान चर्चा में, इस बड़े अपराध को बताया बकवास और गालियां देने की कही बात

Yuva Haryana
Yuva Haryana
November 16, 2025
राज्यपाल से मुलाकात के बाद बोले दुष्यंत चौटाला, कहा- “लाखों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़, चुप नहीं बैठेगी JJP”
हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे
सद्भावना यात्रा के दौरान बृजेंद्र ने बताया कांग्रेस के हार का कारण, भाजपा को किया टारगेट
हरियाणा में पराली जलाने वालों पर ड्रोन से नजर, 45 दिन तक गांव-गांव होगी निगरानी
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?