By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा की खेल नीति में बदलाव की तैयारी, योगासन भी शामिल
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

हरियाणा की खेल नीति में बदलाव की तैयारी, योगासन भी शामिल

khushi Mukhija
Last updated: November 16, 2026 2:25 pm
khushi Mukhija
Published: November 16, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: हरियाणा की 2015 की संशोधित खेल नीति में खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं, खेल सुविधाओं और सरकारी प्रोत्साहन का लाभ दिलाने के लिए पांच अहम बदलाव हो सकते हैं। हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन (एचओए) ने खेल विभाग को सात बिंदुओं पर सुझाव भेजे हैं, जिनका उद्देश्य खेल संघों की जवाबदेही तय करना, खिलाड़ियों की उपलब्धियों का सही मूल्यांकन करना और खेल गतिविधियों में बेहतर तालमेल स्थापित करना है।

खेल नीति में इन मुख्य बदलावों की की गई है सिफारिश:

खेलों की सूची होगी अपडेट: ओलंपिक और गैर-ओलंपिक खेलों की सूची को अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी), भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) और नेशनल गेम्स के मानकों के अनुसार संशोधित करने का सुझाव दिया गया है, जिससे मान्यता प्राप्त खेलों के खिलाड़ियों को नीति के तहत मिलने वाले लाभों में स्पष्टता आ सके।

5 साल में चीनी ₹31 महंगी, गन्ने के दाम सिर्फ 68 पैसे बढ़े

फर्जी खेल संघों पर लगेगी रोक: निष्क्रिय, गैर-मान्यता प्राप्त और विवादित खेल संघों की पहचान के लिए एचओए से सत्यापन कराने का सुझाव दिया गया है। प्रतियोगिताओं की वैधता जांचने के बाद ही खिलाड़ियों को खेल ग्रेडेशन प्रमाण पत्र, नकद पुरस्कार और सरकारी सुविधाएं देने की बात कही गई है, जिससे फर्जी उपलब्धियों के आधार पर लाभ लेने पर रोक लग सके।

योगासन पर मुहर, अब ग्रेडेशन-नौकरी व इनाम: हरियाणा में पहली बार योग की जगह योगासन को खेल नीति में शामिल कर लिया गया है। अब योगासन प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाड़ियों के ग्रेडेशन, नौकरी और इनाम का प्रावधान होगा, जबकि अभी तक योग के खिलाड़ियों के लिए खेल नीति में जगह नहीं थी।

खेल सुविधाओं में तकनीकी मानक: खेल मैदान, प्रशिक्षण सुविधाओं और उपकरणों की खरीद में राष्ट्रीय खेल महासंघों के तकनीकी सुझाव लेने की सिफारिश की गई है, जिससे खिलाड़ियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप अभ्यास और प्रतियोगिताओं की सुविधाएं मिल सकें।

हरियाणा के 25 लाख छात्रों के लिए एक भी काउंसलर नहीं

स्टेट गेम्स और वार्षिक कैलेंडर: आईओए के संविधान के अनुसार हरियाणा स्टेट गेम्स के आयोजन का जिम्मा एचओए को देने का सुझाव है। विभाग और एचओए मिलकर सालभर का खेल कैलेंडर तैयार करेंगे ताकि खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं के पर्याप्त अवसर मिल सकें।

खेल संघों को वित्तीय मदद: स्टेट गेम्स, अन्य प्रतियोगिताओं, उपकरणों, खेल विकास और खिलाड़ी कल्याण के लिए एचओए व पात्र राज्य खेल संघों को वित्तीय सहायता जारी रखने और बढ़ाने की सिफारिश की गई है।

हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष जसविंदर मीनू बेनीवाल ने बताया कि एचओए की तरफ से संशोधित खेल नीति में अहम पहलुओं पर खिलाड़ियों के हित में नियमों में संशोधन की सिफारिश की गई है। इनमें कई पहलुओं पर खेल नीति तैयार कर रही कमेटी ने विचार कर सही माना है और संशोधित खेल नीति का पूरा खाका तैयार होने के बाद इसकी घोषणा की जाएगी।

अयोध्या-हिसार फ्लाइट दिल्ली डायवर्ट, 72 यात्री वाहनों से पहुंचे घर

You Might Also Like

हरियाणा के 18 IPS अधिकारियों को मिला बैच, 5 बन सकते हैं IG
हरियाणा में औसत से अधिक पैदावार पर भी होगी धान की खरीद, कृषि मंत्री ने दिए त्वरित उठान के निर्देश
‘जी-राम-जी’ पर विवाद, आमने-सामने हुई भाजपा और कांग्रेस की रणनीति क्या ? पढ़ें
हीमोफीलिया व थैलेसीमिया के मरीज पेंशन के लिए कागजों के फेर में उलझे, 50% पात्रों को नहीं मिली मदद
हरियाणा: आवारा पशुओं से होने वाले हादसों पर मिलेगी आर्थिक मदद, ऐसे कर सकते है आवेदन
TAGGED:HaryanaGovernmentHaryanaNewsHaryanaSportsPolicyIndianSportsKhelNitiSportsPolicyYogaInSportsYogasanaहरियाणा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
शिक्षा

स्कूलों की सुरक्षा के लिए 25 नई SOP लागू होंगी

khushi Mukhija
khushi Mukhija
November 4, 2026
रूस-यूक्रेन युद्ध में हरियाणा के एक और युवक की मौत, वार में फंसे दूसरे साथी ने लगाई मदद की गुहार, Video वायरल
सोना-चांदी सस्ते हुए या महंगे ? यहां देखिए आज का भाव
हरियाणा में SIR से पहले JJP की ‘पाठशाला’, वोटों की निगरानी और संगठन मजबूती पर ये बड़े फैसले लिए
करनाल में पुलिस हिरासत में युवक की मौत, 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?