By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: राज्यपाल से मुलाकात के बाद बोले दुष्यंत चौटाला, कहा- “लाखों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़, चुप नहीं बैठेगी JJP”
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

राज्यपाल से मुलाकात के बाद बोले दुष्यंत चौटाला, कहा- “लाखों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़, चुप नहीं बैठेगी JJP”

Yuva Haryana
Last updated: December 3, 2025 3:33 pm
Yuva Haryana
Published: December 3, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana: हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश के राज्यपाल से मुलाकात की है। दरअलस, महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक द्वारा झूठी नैक रेटिंग दिखाकर लाखों युवाओं के भविष्य के साथ किए जा रहे खिलवाड़ के गंभीर विषय को लेकर जेजेपी का एक प्रतिनिधिमंडल महामहिम राज्यपाल से मिला।

दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा और एक उच्च स्तरीय कमेटी से जांच करवाकर सभी दोषियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करवाने की मांग उठाई है।

पत्रकारों से रूबरू होते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मार्च 2024 में ही एमडीयू की नैक रैंकिंग की मान्यता खत्म हो चुकी थी, लेकिन इसके बावजूद भी यूनिवर्सिटी प्रशासन ने झूठ और असंवैधानिक तरीके से न केवल बच्चों को ए+ रेटिंग बता कर उनके दाखिले करवाए बल्कि दो बैच के बच्चों को तो ए+ रेटिंग लिखी हुई डिग्रियां और मार्कशीट वितरण की।

29 IPS और 1 HPS के तबादले, करनाल समेत 6 जिलों के SP बदले गए

उन्होंने कहा कि एमडीयू के इस गैर जिम्मेदाराना रवैये के चलते आज डेढ़ लाख से ज्यादा विद्यार्थियों के भविष्य पर प्रश्नचिन्ह लग गया है।

पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आज भी एमडीयू आधिकारिक तौर पर नैक ए+ रेटिंग का झूठा दावा करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि ये मामला तब संज्ञान में आया जब नैक ने ही एमडीयू को पत्र लिखकर इसे उजागर किया।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि एमडीयू के वाइस चांसलर नैक रेटिंग कमेटी के मुखिया हैं और उनकी ही जिम्मेदारी बनती थी कि खत्म होने के बाद नैक रैंकिंग को दोबारा अपडेट करवाया जाए, लेकिन रेटिंग गिरने के डर से वीसी जानबूझकर इस प्रक्रिया से बचते रहे। इतना ही नहीं अब एमडीयू अपनी नाकामी को छुपाने के लिए नई योजना की आड़ में नैक रेटिंग प्रक्रिया को अंधेरे में रखने की बात कह रही है।

पुराने कंप्यूटर और लैपटॉप को पावरफुल और तेज़ बनाएगा JioPC, 16जीबी रैम और 1 टीवी तक स्टोरेज मिलेगी

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि यह पूरा मामला राज्यपाल के संज्ञान में लाया गया है, अगर फिर भी सरकार कोई कार्रवाई नहीं करती है तो जेजेपी चुप नहीं बेठैगी। उन्होंने कहा कि जेजेपी और छात्र संगठन इनसो कानूनी कार्रवाई की तरफ रुख करेगी और तथ्य छुपाने, धोखाधड़ी जैसे आपराधिक धाराओं के तहत कार्रवाई करवाने के लिए कानून का सहारा लेगी, जरूरत पड़ने पर हाईकोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया जाएगा।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि ये तो साफ-साफ धोखा है, क्योंकि जब कोई युवा इस यूनिवर्सिटी की डिग्री को ए प्लस रेटिंग समझकर किसी बड़ी कंपनी में रोजगार के लिए आवेदन करेगा और वेरिफ़िकेशन में यह गलत मिलेगा तो उसे कौन नौकरी देगा ? उन्होंने कहा कि इससे पहले भी देश में कई विश्वविद्यालयों से जुड़े ऐसे गंभीर मामले सामने आए थे और उनमें संबंधित वीसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई हुई।

साथ ही पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हमारी यह भी मांग है कि भविष्य में किसी भी विश्वविद्यालय में इस तरह की लापरवाही सामने नहीं आने चाहिए और सरकार को विश्वविद्यालय की दोबारा नैक रेटिंग करवानी चाहिए।

दुष्यंत चौटाला ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी को इस मामले में तुरंत एक्शन लेना चाहिए और दोषी वीसी को हटाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सीएम को पूरे मामले की सही से जांच करवाकर एमडीयू प्रशासन के सभी दोषी अधिकारियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। इस अवसर पर जेजेपी के वरिष्ठ नेता डॉ केसी बांगड़, रणधीर सिंह, प्रदीप देशवाल, दीपकमल सहारण आदि मौजूद रहे।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

You Might Also Like

अब जब्त वाहन थानों में खड़े-खड़े नहीं खाएंगे जंग ! हाईकोर्ट ने दिया ये बड़ा ऑर्डर
हरियाणा में हर साल सरकारी-प्राइवेट रोजगार का डाटा होगा तैयार, सभी भर्ती की मिलेगी पूरी जानकारी
भारत@2047 की राह में अग्रदूत रहेगा हरियाणा —औद्योगिक विकास पर राव नरबीर सिंह की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
हरियाणा BJP में गुटबाजी, इस जिले में फिर से दो मंत्रियों की अंदरूनी कलह उजागर
पीएम मोदी आ सकते है हरियाणा, सोनीपत रैली रद्द होने के बाद अब नए कार्यक्रम की खबर आई सामने
TAGGED:Dushyant Chautala met the Governor of HaryanaJJPMDU'Rohtakमहर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतकहरियाणा के राज्यपाल से मिले दुष्यंत चौटाला
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
हरियाणा न्यूज़राजनीति

हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के सामने कांग्रेसियों का हंगामा, राव नरेंद्र बोले- “हमें ऐसे कार्यकर्ताओं की जरूरत नहीं”

Yuva Haryana
Yuva Haryana
October 14, 2025
हरियाणा में प्लॉट खाली रखना पड़ेगा महंगा, कितनी भरनी पड़ेगी एक्सटेंशन फीस ? जानें
17 अक्टूबर को सोनीपत नहीं आएंगे पीएम मोदी, पूरी तैयारियों के बावजूद अचानक टला कार्यक्रम
हरियाणा के 50 और युवक अमेरिका से डिपोर्ट, अब बेड़ियों में बंधे लौट रहे वापस भारत
हरियाणा में रंगदारी का बड़ा मामला, घर को बम से उड़ाने की धमकी देकर मांगे पांच करोड़
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.

Loading Comments...

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?