By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: जनगणना ड्यूटी में लगेंगे शिक्षक, फरवरी में नहीं होंगी परीक्षाएं
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

जनगणना ड्यूटी में लगेंगे शिक्षक, फरवरी में नहीं होंगी परीक्षाएं

khushi Mukhija
Last updated: November 21, 2026 11:46 am
khushi Mukhija
Published: November 21, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: हरियाणा में जनगणना 2027 के दूसरे चरण के चलते स्कूलों की वार्षिक परीक्षाओं के कार्यक्रम में बदलाव किया जाएगा। बड़ी संख्या में शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना कार्य में लगाए जाने के कारण स्कूल शिक्षा विभाग ने 1 मार्च से पहले मुख्य विषयों की वार्षिक परीक्षाएं न कराने का निर्णय लिया है। ऐसे में इस बार फरवरी में होने वाली वार्षिक परीक्षाएं नहीं हो सकेंगी।

शिक्षा विभाग ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड सहित सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए हैं। विभाग के अनुसार, जनगणना के दौरान शिक्षकों की उपलब्धता प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए परीक्षा कार्यक्रम में यह बदलाव किया गया है, जिससे वार्षिक परीक्षाओं के साथ-साथ प्री-बोर्ड परीक्षाओं के शेड्यूल पर भी असर पड़ने की संभावना है।

25 जनवरी से 28 फरवरी तक घर-घर होगी गणना

राहुल की नई टीम में हरियाणा के 5 युवा नेताओं को जगह

जनगणना के पहले चरण यानी मकान सूचीकरण एवं आवास गणना का कार्य पूरा हो चुका है। अब दूसरे चरण के तहत 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक घर-घर जाकर जनसंख्या की गणना की जाएगी। इस अभियान में प्राथमिक, माध्यमिक और अन्य विद्यालयों के शिक्षकों की बड़े स्तर पर ड्यूटी लगाई जाएगी।

घर-घर गणना समाप्त होने के बाद 1 से 5 मार्च तक पांच दिवसीय पुनरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान छूटे हुए लोगों की पहचान करने, दर्ज आंकड़ों की त्रुटियों को सुधारने और प्रदेश के सभी परिवारों को गणना में शामिल करना सुनिश्चित किया जाएगा।

10 जनवरी से ऑनलाइन भर सकेंगे जानकारी

अब घर बैठे मिलेगी जमाबंदी, तहसीलों के चक्कर होंगे खत्म

जनगणना अभियान शुरू होने से पहले नागरिकों को 10 से 24 जनवरी तक स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की सुविधा दी जाएगी। इसके माध्यम से परिवार अपनी जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। ऑनलाइन जानकारी भरने के बाद भी प्रगणक घर पहुंचकर आंकड़ों का सत्यापन करेंगे ताकि डिजिटल माध्यम से दर्ज विवरण की पुष्टि हो सके।

जनगणना 2027 के लिए संदर्भ तिथि 1 मार्च 2027 की रात 12 बजे निर्धारित की गई है। शिक्षा विभाग ने जनगणना और स्कूल परीक्षाओं के बीच संभावित टकराव से बचने के लिए 1 मार्च से पहले मुख्य विषयों की परीक्षाएं न कराने के आदेश जारी किए हैं।

दिवाली से पहले 70 खाद्य नमूने फेल, दूध उत्पादों में सबसे ज्यादा मिलावट

You Might Also Like

बच्चों के खिलाफ अपराध समाज की गरिमा से जुड़ा मामला: हाई कोर्ट
अंबाला में 213 वाहनों के पंजीकरण में गड़बड़ी
जनगणना 2027: हरियाणा में एक भी घर छूटा या दोहरी गणना हुई तो DC होंगे जवाबदेह, 87 हजार कर्मी संभालेंगे कमान
हरियाणा के चौकीदारों का मानदेय बढ़कर ₹15,221, ESI लाभ भी मिलेगा
IDFC घोटाला: चंडीगढ़ ED की बड़ी कार्रवाई, 14 ठिकानों पर छापेमारी; ज्वैलर्स के जरिए ब्लैक मनी सफेद करने का खुलासा
TAGGED:Annual ExamsBreaking NewsCensus 2027Chandigarh Newseducation departmentHaryana boardHaryana NewsSchool ExamsSelf EnumerationTeachers Duty
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
अन्य

हरियाणा में बारिश से मंडियों में भीगा 8.76 लाख टन धान, अंकुरित होने के खतरे से परेशान किसानों ने सुखाने के लिए फैलाई ढेरियाँ

khushi Mukhija
khushi Mukhija
October 13, 2026
गुरुग्राम में मास्टर्स यूनियन यूनिवर्सिटी को मिली मंजूरी, 5.14 एकड़ में बनेगा कैंपस
हरियाणा में दो राज्यसभा सीटें होने वाली है खाली, किसके खाते में जाएगी ? पढ़ें
हरियाणा में धान बेचने के 15 दिन बाद भी किसानों को नहीं मिला भुगतान, 2129 करोड़ रुपये बकाया
लाडो लक्ष्मी योजना में बदलाव, हरियाणा सरकार ने क्या लिए नए फैसले और किसने किया विरोध ? जानें
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?