By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: दिवाली से पहले 70 खाद्य नमूने फेल, दूध उत्पादों में सबसे ज्यादा मिलावट
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

दिवाली से पहले 70 खाद्य नमूने फेल, दूध उत्पादों में सबसे ज्यादा मिलावट

khushi Mukhija
Last updated: November 21, 2026 11:35 am
khushi Mukhija
Published: November 21, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: त्योहारों के दौरान मिठाइयों और दूध से बने उत्पादों की शुद्धता को लेकर हरियाणा में गंभीर चिंता सामने आई है। खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में दूध, पनीर, मावा, घी और मिठाइयों से लेकर सूजी, जूस और बिस्कुट तक के सैंपलों में खामियां पाई गई हैं। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिवाली से पहले लिए गए कुल 70 खाद्य नमूने जांच में फेल हो गए हैं, जिनमें 52 नमूने मानकों के अनुरूप नहीं मिले और 18 नमूने असुरक्षित पाए गए।

दूध और मावा के सैंपलों में सबसे बड़ी दिक्कत

रिपोर्ट के मुताबिक, दूध और उससे बने उत्पादों की स्थिति सबसे ज्यादा चिंताजनक रही है। 12 से 29 अक्टूबर के बीच प्रदेश के 16 जिलों से लिए गए नमूनों में 41 सैंपल दूध और उससे तैयार उत्पादों के थे। जांच में पांच नमूने ‘सब-स्टैंडर्ड एंड प्रोहिबिटेड फॉर सेल’ श्रेणी में मिले। इनमें रेवाड़ी के ओम बीकानेरी स्वीट्स की खोया बर्फी और शिव रसगुल्ला भंडार का मिल्क केक, यमुनानगर के बॉबी स्वीट हाउस का मिल्क केक, महेंद्रगढ़ के पूजा मिष्ठान भंडार की खोया बर्फी तथा जींद के भीम सिंह दीक्षित मिष्ठान भंडार का खोया पेड़ा शामिल हैं।

कुशल बिजनेस चैलेंज 3.0: 20 रुपये में छपेगी 150 पन्नों की बुकलेट

जिलेवार स्थिति और अन्य खाद्य पदार्थ

रेवाड़ी सबसे आगे: जिलावार आंकड़ों में रेवाड़ी में सबसे ज्यादा 7 अमानक नमूने मिले, साथ ही वाहनों से लिए गए पनीर के नमूने भी जांच में फेल हुए।

अन्य जिलों का हाल: अंबाला और नूंह में 6-6, गुरुग्राम में 5 और यमुनानगर में 4 नमूने फेल मिले। वहीं झज्जर, कैथल, पलवल और पंचकूला में 3-3 नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे।

हरियाणा के रेड जोन स्कूलों पर रहेगी नजर, मॉनिटरिंग सेल गठित

अन्य उत्पादों में खामियां: घी के 2, सूजी के 3, मिठाइयों के 4 और मिश्रित दूध का 1 नमूना असुरक्षित पाया गया। इसके अलावा साबूदाना, सिंघाड़े का आटा, जूस, बिस्कुट, हरी चटनी और पोहा के नमूने भी फेल हुए।

22 अक्टूबर से 4 नवंबर की रिपोर्ट: खाद्य सुरक्षा विभाग की इस अवधि की रिपोर्ट में 52 नमूने गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे, जिनमें पनीर के 19, मावा के 9, खोया बर्फी के 7 और मिल्क केक के 2 नमूने शामिल रहे, जबकि खोया पेड़ा, कलाकंद, छेना और मिक्स्ड स्किम्ड मिल्क का 1-1 नमूना फेल हुआ।

विभाग ने वेबसाइट पर डाले कारोबारियों के नाम

कचरा प्रसंस्करण 80% पहुंचा, 11 हजार एकड़ जमीन हुई उपयोगी

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने अपनी वेबसाइट पर उन कारोबारियों और उनके मिठाई व आउटलेट्स के नाम सार्वजनिक कर दिए हैं, जिनके खाद्य सैंपल असुरक्षित मिले या गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे। विभाग का कहना है कि यह कदम आम लोगों को सतर्क करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

You Might Also Like

धान खरीद घोटाला: 70 हजार एकड़ जमीन का दोहरा पंजीकरण, छापेमारी
होर्डिंग पर फोटो न देख नाराज हुए हुड्डा, सम्मेलन छोड़ा
प्रदूषण में बहादुरगढ़ देश में पहले नंबर पर
हरियाणा वन विभाग में फर्जीवाड़ा: चहेतों को बांटी मनचाही पोस्टिंग, जांच की मांग
हिसार: केमिकल से 48 घंटे में पकाए जा रहे केले, कैंसर का खतरा
TAGGED:Adulterated FoodConsumer AlertDiwali SweetsFood SafetyFood Samples FailedHaryana NewsMawaMilk ProductsPaneerRewari
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरराजनीतिहरियाणा न्यूज़

CM बनने की इच्छा पर क्या बोले मंत्री अनिल विज ? सामने आया ये नया बयान

Yuva Haryana
Yuva Haryana
January 4, 2026
हरियाणा की 4 सीटों के विधासनभा चुनाव पर उठे सवाल, ताजा मामला पलवल का सामने आया, पढ़िए
हरियाणा में खेल व्यवस्था को सुधारने की तैयारी, सरकार उठाएगी ये नया कदम
हरियाणा में सबसे ज्यादा बिना हेलमेट के चालान
17 अक्टूबर को सोनीपत नहीं आएंगे पीएम मोदी, पूरी तैयारियों के बावजूद अचानक टला कार्यक्रम
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?