By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: कैथल हादसा: पेड़ से टकराकर चकनाचूर हुई कार, दो भाइयों समेत तीन युवकों की दर्दनाक मौत
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

कैथल हादसा: पेड़ से टकराकर चकनाचूर हुई कार, दो भाइयों समेत तीन युवकों की दर्दनाक मौत

khushi Mukhija
Last updated: October 17, 2026 1:36 pm
khushi Mukhija
Published: October 17, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: करनाल से पैसे लेकर लौट रहे तीन युवकों की कार कैथल के गांव नरड़ के पास अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि कार (i20) का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और तीनों युवक कार के अंदर ही बुरी तरह फंस गए। इस भीषण हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

पूर्व विधायक भगत राम बाता के पड़पोते थे दोनों भाई

मृतकों की पहचान कैथल के खुराना रोड निवासी अभिषेक (30), उनके छोटे भाई रक्षत (28) और उनके पड़ोसी कृष्ण कुमार (38) के रूप में हुई है। अभिषेक और रक्षत कलायत विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे स्वर्गीय भगत राम बाता के पड़पोते थे। (भगत राम बाता वर्ष 1968 और 1972 में कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए थे)।

रोहतक PGIMS के निदेशक की पुनर्नियुक्ति पर हाईकोर्ट की रोक, सरकार से मांगा हलफनामा

खिड़कियां काटकर शवों को बाहर निकाला गया

पुलिस के अनुसार, यह दर्दनाक दुर्घटना गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 5 बजे गांव नरड़ में बस क्यू शेल्टर के पास हुई। राहगीरों ने जब क्षतिग्रस्त गाड़ी देखी, तो तुरंत ‘डायल 112’ पर पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस और राहत टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद कार की खिड़कियों को काटकर अंदर फंसे युवकों को बाहर निकाला और तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।

यमुनानगर-कुरुक्षेत्र मार्ग का ₹26.90 करोड़ से होगा कायाकल्प, फोर-लेन के लिए अभी करना होगा इंतजार

पैसे लेकर लौट रहे थे तीनों

मृतक कृष्ण कुमार के परिजनों ने बताया कि तीनों युवक गुरुवार दोपहर अपने एक परिचित से पैसे लेने के लिए करनाल गए थे। देर रात जब वे वापस कैथल लौट रहे थे, तभी नरड़ के पास यह हादसा हो गया। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

पुलिस की कार्रवाई

शीलू बल्हारा को बड़ी राहत: FIR रद्द, पासपोर्ट और दस्तावेज वापस मिले

मामले की जानकारी देते हुए DSP रोहताश ने बताया कि पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। कार अचानक अनियंत्रित कैसे हुई, इसके कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने इत्तेफाकिया कार्रवाई (Case Registered) के तहत प्राथमिक जांच शुरू कर दी है।

You Might Also Like

हरियाणा में रिलायंस जियो का जोरदार प्रदर्शन, इस मामले में दी सबको मात
हरियाणा मौसम अपडेट: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, 12 अक्टूबर तक बारिश और ओलावृष्टि के आसार
Whatsapp पर आया ये वेडिंग कार्ड भूलकर भी मत करना डाउनलोड, खाली हो सकता है आपका बैंक खाता
निचली अदालतों को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का सख्त निर्देश: ‘जमानत याचिका पर 5 कार्यदिवस के भीतर करें फैसला’
नशामुक्त हरियाणा: सीएम सैनी ने दिए सख्त कार्रवाई और पुनर्वास के निर्देश
TAGGED:accidentaftercarhittingKaithalmangledtree
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में बर्फीली हवाओं से बढ़ेगी कंपकंपी, आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम ? जानें

Yuva Haryana
Yuva Haryana
January 29, 2026
नहीं रहीं लोकप्रिय गायिका और अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित, उनका हरियाणा से क्या था नाता ? जानिए
हरियाणा में 273 दिन तक घूमती रही फाइल, 13 बार बदला टेबल, कार्यवाई लंबित
रिकॉर्डतोड़ उछाल के बाद सोना-चांदी धड़ाम, अचानक कितनी गिरावट आई ? जानें
MDU में मर्सी चांस परीक्षा पर उठे सवाल: 25 हजार में पेपर लीक कराने का दावा, व्हाट्सएप चैट से मचा हड़कंप
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?