Yuva Haryana : हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ने नई रणनीति के तहत पार्टी ज्वाइन करने वाले नेताओं के लिए नए नियम तैयार किए है। ऐसे में अब कोई भी भाजपा में सीधी एंट्री नहीं कर सकेगा।
एक प्रमुख समाचार पत्र में प्रकाशित खबर के अनुसार भाजपा ने ज्वाइनिंग के लिए प्रदेश और जिला स्तर पर ज्वाइनिंग कमेटियों का गठन कर दिया है। अब इन समितियों के माध्यम से ही कोई भाजपा में शामिल हो सकता है।
इतना ही नहीं भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं को ज्वाइनिंग समितियों की प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा। अगर कोई नेता समिति की कसौटी पर खरा नहीं उतरेगा तो उसे भाजपा में एंट्री नहीं मिलेगी।
जानकारी के अनुसार जिला स्तरीय कमेटी का नेतृत्व जिला प्रभारी द्वारा किया जाएगा। जिला कमेटी स्थानीय नेताओं, कार्यकर्ताओं और छोटे स्तर पर अन्य दलों से आने वाले नेताओं की शुरुआती जांच करेगी।
वहीं बड़े चेहरों, पूर्व विधायकों और दिग्गज नेताओं की ज्वाइनिंग की प्रक्रिया प्रदेश कमेटी द्वारा ही तय की जाएगी।
हरियाणा भाजपा ने हाई पावर कमेटी गठित की है, जिसका नेतृत्व पूर्व सांसद और संसदीय बोर्ड सदस्य डॉ सुधा यादव करेगी। इस कमेटी में मंत्री कृष्ण बेदी, कंवरपाल गुर्जर भी शामिल है। प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली और प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया के अनुमोदन के बाद ही किसी नेता की औपचारिक ज्वाइनिंग होगी।
बताया जा रहा है कि भाजपा ने यह फैसला लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामने वाले कई नेता जो अब घर वापसी करना चाह रहे है। ऐसे में भाजपा इन दलबदल नेताओं की ज्वाइनिंग से पहले इन कमेटियों का गठन किया है ताकि पार्टी में आने वाले नेताओं की राजनीतिक निष्ठा, जनाधार, व्यवहार, संगठन के प्रति समर्पण और पुराने रिकॉर्ड को पूरी तरह जांच कर ही पार्टी में ज्वानिंग हो।



