By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में बरसात से बदला मौसम, कड़ाके की ठंड और फिर से बारिश के भी आसार
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में बरसात से बदला मौसम, कड़ाके की ठंड और फिर से बारिश के भी आसार

Yuva Haryana
Last updated: January 25, 2026 5:18 pm
Yuva Haryana
Published: January 25, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा में बारिश के बाद जहां कड़ाके की ठंड का दौर फिर लौट आया है तो वहीं हरियाणा की हवा में सुधार देखने को भी मिला है। ऐसे में आने वाले दिनों में प्रदेश का मौसम कैसा रहेगा ? चलिए आपको बताते है…

देश के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्र में बरसात-ओलावृष्टि के चलते हरियाणा के तापमान में दोबारा गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, जनवरी माह में बरसात ने भी रिकॉर्ड कायम किया है।

हरियाणा में एक से 24 जनवरी तक 15.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो कि जनवरी माह में पिछले चार साल की सबसे ज्यादा बरसात मानी जा रही है। रिकॉर्ड अनुसार इससे पहले साल 2022 के जनवरी माह में 69.7 मिमी. बरसात हुई थी।

पानीपत एलिवेटेड एक्सप्रेसवे जनवरी 2027 से होगा टोल-फ्री !

अगर पिछले दस सालों में जनवरी माह में बरसात की बात करें तो साल 2016 में जीरो, 2017 में 43.7, 2018 में 5.3, 2019 में 15.5, 2020 में 27.2, 2021 में 20.8, 2022 में 69.9, 2023 में 11.6, 2024 में जीरो और 2025 में 9.5 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार बरसात की भी संभावना जारी है। 26 जनवरी को सुबह घना कोहरा और रात को एक और पश्चिमी विक्षोभ असर दिखा सकता है। इसके चलते 27 और 28 जनवरी को प्रदेश के कई इलाकों में बरसात के आसार है।

मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ी राज्यों से आने वाली उत्तरी हवाओं का रुख सीधे मैदान राज्यों पर होने से शीतलहर और पाला जम रहा है। ऐसे में सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम और मेवात में तापमान शून्य तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।

धान-बाजरा खरीद में देरी, किसानों की बढ़ी मुश्किलें

उधर, शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) हरियाणा के सभी शहरों में 300 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से नीचे आ गया है। प्रदेश के 5 शहरों का एक्यूआई 200 से 260 के बीच और छह शहरों का एक्यूआई 100 से नीचे दर्ज किया गया है। हरियाणा के भिवानी सबसे ज्यादा 260 और करनाल में सबसे कम 55 एक्यूआई दर्ज किया गया।

मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज की हालत खराब, छात्रों ने CM से मांगी मदद

You Might Also Like

पंचकूला के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में अमित शाह और सीएम सैनी का भी जिक्र
विदेशों में भारतीय कंपनी दौड़ाएगी मेट्रो, केंद्रीय मंत्री ने किया ये बड़ा दावा
हरियाणा में पुराने वाहनों को नहीं मिलेगा ईंधन, इस दिन से पेट्रोल पंपों पर नई योजना लागू
हरियाणा के गांवों और शहरों में फायर सेफ्टी पर फोकस, इन जिलों में इतने नए फायर स्टेशन खोलने को मिली मंजूरी
हरियाणा में धान उठान की रफ्तार धीमी, किसान परेशान
TAGGED:Rainupdateweatherबरसातबर्फबारीबारिशमौसम अपडेटमौसम जानकारीहरियाणा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
हरियाणा न्यूज़सोशल-वायरल

11 दिन में सोनीपत महिला यूट्यूबर हत्याकांड में पर्दाफाश, पुष्पा को प्यार में मिला धोखा…

Yuva Haryana
Yuva Haryana
October 19, 2025
सीएम नायब सैनी ने बुलाई कैबिनेट बैठक, जानिए वजह
रोहतक में ASI संदीप के घर पहुंचे सीएम नायब सैनी, परिवार को दिया न्याय का भरोसा
हरियाणा में Next Gen ई-चालान सिस्टम लागू
हरियाणा में एसीबी की ताकत बढ़ी, चार अधिकारियों की तैनाती; भ्रष्टाचार के मामलों की जांच होगी तेज
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?