By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: एक रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, रेप के झूठे केसों के मामले में हरियाणा सबसे आगे
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

एक रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, रेप के झूठे केसों के मामले में हरियाणा सबसे आगे

Yuva Haryana
Last updated: November 9, 2025 3:50 pm
Yuva Haryana
Published: November 9, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हमारे देश में आए दिन अनेक आपराधिक घटनाएं होती है। कुछ मामलों में आरोप झूठे होते है और लोगों को जानबूझकर फंसाया जाता है। खासकर रेप जैसे संवेदनशील मामलों में कई बार देखा गया है कि बदले की भावना या लालच के चलते किसी निर्दोष व्यक्ति पर झूठा केस दर्ज करवा दिया जाता है।

रेप के मामलों से जुड़ा एक चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया है। एक प्रमुख अखबार में प्रकाशित खबर के अनुसार गुरुग्राम पुलिस ने ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया जो यौन उत्पीड़न के झूठे मामले बनाकर पुरुषों को ब्लैकमेल करता था। ऐसे ही कई और मामलों में दुष्कर्म के प्रयास की कोशिश के झूठे मामले सामने आए हैं।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

इन सबको देखते हुए हरियाणा पुलिस का कहना है कि 2023 में राज्य में दर्ज बलात्कार की 45.3 प्रतिशत प्राथमिकी और बलात्कार के प्रयास के 57.4 प्रतिशत मामले झूठे पाए गए। राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एससीआरबी) ने अपनी हालिया रिपोर्ट में इन्हीं बातों का खुलासा किया है।

हरियाणा से जुड़ी SCRB रिपोर्ट में क्या ?

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें
  • महिलाओं के खिलाफ अपराध के झूठे मामलों में हरियाणा देश में शीर्ष
  • साल 2023 में पुलिस द्वारा निपटाए गए 1798 बलात्कार के मामलों में से 814 झूठे पाए गए
  • रेप के प्रयास की 216 प्राथमिकियों में से 124 को फर्जी घोषित

आपको यह भी बता दें कि रेप के झूठे केसों के मामले में देशभर में हरियाणा सबसे आगे है।

अन्य राज्यों का भी हाल जानिए

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर
  • ऐसे झूठे मामलों में राजस्थान और जम्मू-कश्मीर का दूसरा स्थान
  • राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में दर्ज मामलों में से 28.5 प्रतिशत झूठे मिले
  • छत्तीसगढ़ – 20.7 प्रतिशत झूठे मामले
  • हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश – 18.3 प्रतिशत झूठे मामले
  • पंजाब – 15.9 प्रतिशत झूठे मामले

अब सवाल यह भी उठता है कि अगर कोई जानबूझकर किसी पर झूठा रेप केस लगाता है तो उसे क्या सजा मिल सकती है और देश में इसको लेकर क्या कानून है ?

  • निर्दोष को फंसाने के जुर्म में भारतीय न्याय संहिता के तहत केस दर्ज हो सकता है और इसमें कड़ी सजा का प्रावधान है
  • धारा 73 के तहत झूठी सूचना देने या गलत आरोप लगाने के तहत केस दर्ज किया जा सकता है और इसमें एक से तीन साल तक की जेल और जुर्माना दोनों होने का कानून है
  • बीएनएस धारा 316(2) के तहत आपराधिक षड्यंत्र का मामला बनते हुए केस दर्ज किया जा सकता है और इसमें दो साल तक की सजा और जुर्माना लगाने का प्रावधान है
  • ऐसे मामलों में कोर्ट आरोपी द्वारा पीड़ित को मुआवजा भी दिला सकती है

You Might Also Like

पूर्व अधिकारी को जूते मारने के आरोप पर क्या बोले अभय चौटाला ? मानहानि का नोटिस भेजेगी इनेलो
हरियाणा में बिजनेस करने वालों के लिए खुशखबरी, सरकार ने किए कई बड़े सुधार
सावधानी हटी, दुर्घटना घटी… भारत के इन राज्यों में सड़क हादसों से हुई सबसे ज्यादा मौतें
नेशनल हाईवे के मुसाफिरों के लिए बड़ी खबर, एक अप्रैल से टोल भुगतान की व्यवस्था बदलने की तैयारी
बड़ी रैली करने की तैयारी में हरियाणा कांग्रेस, दिल्ली में भीड़ जुटाने के लिए कसी कमर
TAGGED:A major revelation in a reportHaryana leads in false rape casesएक रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासारेप के झूठे केसों के मामले में हरियाणा सबसे आगे
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
व्यापार

बैंकों के कामकाज में होंगे बड़े बदलाव, आपको क्या होगा फायदा ? यहां जानिए

Yuva Haryana
Yuva Haryana
October 22, 2025
दुष्यंत चौटाला ने पेपरलेस रजिस्ट्री को बताया लूट की योजना, “जनता से धोखा कर रही भाजपा सरकार”
हरियाणा में बढ़ते सड़क हादसों पर एक्शन, अब सीएम ने इन पर कार्रवाई करने के दिए सख्त निर्देश
अरावली पर SC के नए फैसले का क्यों हो रहा विरोध ? मेवात के लोगों को सताई ये चिंता, जानें पूरा मामला
हरियाणा में SIR से पहले वोटर लिस्ट के मिलान का काम जारी, कौन सा जिला सबसे आगे ? जानें 
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?