By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: CLU कांड में 12 साल बाद बरी हुआ ये नेता, “केस लड़ते-लड़ते बिक गई जमीन”
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरराजनीतिहरियाणा न्यूज़

CLU कांड में 12 साल बाद बरी हुआ ये नेता, “केस लड़ते-लड़ते बिक गई जमीन”

Yuva Haryana
Last updated: November 6, 2025 12:10 pm
Yuva Haryana
Published: November 6, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा के एक बड़े नेता ने 12 साल के पुराने चेंज ऑफ लैंड यूज (सीएलयू) कांड में राहत की सांस ली है। हम बात कर रहे हैं बवानीखेड़ा हलके से तीन बार विधायक एवं मुख्य संसदीय सचिव रहे चुके रामकिशन फौजी की।

दरअसल, साल 2013 सीएलयू सीडी कांड में पूर्व सीपीएस रामकिशन फौजी सुप्रीम कोर्ट से बरी हो गए हैं। बरी होते ही रामकिशन ने इस पूरे कांड के पीछे इनेलो द्वारा उनकी राजनीति को खत्म करने का षड्यंत्र बताया।

क्या था CLU सीडी कांड ?

हरियाणा की 5 हजार साल पुरानी विरासत राखीगढ़ी को मिलेगी वैश्विक पहचान ?CM सैनी का बड़ा कदम
  • वर्ष 2013 में इनेलो ने सीएलयू के लिए करोड़ों रुपये मांगने की एक सीडी जारी की थी
  • तत्कालीन कांग्रेस सीपीएस रामकिशन फौजी सहित चार नेताओं पर लगे आरोप
  • मामले में कांग्रेस के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह का नाम भी शामिल था
  • सीएलयू को लेकर पांच करोड़ रुपये लेने के आरोप लगे
  • इनेलो ने राज्यपाल से मिलकर जांच की मांग उठाई थी
  • इसके बाद राज्यपाल ने लोकपाल से जांच करवाई
  • इनेलो इस मामले को लेकर हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट भी गई

आपको बता दें कि इस पुराने मामले में तीन नवंबर 2025 को सुप्रीम कोर्ट ने रामकिशन फौजी को निर्दोष साबित करते हुए बरी किया और हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए अपना फैसला सुनाया।

इस मामले में बरी होने के बाद रामकिशन ने भिवानी में पत्रकारों से वार्ता की। रामकिशन फौजी ने कहा कि इनेलो ने उन पर कभी खानक में मजदूरों की, कभी किसानों के लिए नहर में पानी की मांग उठाने पर केस दर्ज कर जेल करवाई। कभी महिला टीचर से आरोप लगवाए तो कभी मर्डर के केस में फंसाने की कोशिश की, लेकिन वे हमेशा केस जीत कर बरी हुए।

रामकिशन फौजी ने कहा कि इसके बाद इनेलो ने साल 2011 में सीडी बनाई और चुनाव से ठीक पहले साल 2013 में जारी की। इसके बाद इस मामले में भी वे लोकपाल, हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से निर्दोष साबित हुए हैं।

दुनिया का सबसे ऊंचा रावण
पंचकूला में जलेगा दुनिया का सबसे ऊंचा 221 फुट का रावण

रामकिशन फौजी ने यह भी कहा कि सीएलयू सीडी केस लड़ते-लड़ते उनके घर के जेवर व जमीन तक बिक गई। इस केस को लड़ने के लिए उन्होंने लोगों से पैसे भी उधार लिए थे।

कांग्रेस के संदर्भ में बड़ी बात बोलते हुए पूर्व सीपीएस ने कहा कि इन 12 सालों में किसी नेता ने मेरा साथ नहीं दिया, केवल राहुल व सोनिया गांधी ने हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि ये पूरा षड्यंत्र उस समय के नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला व इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष रहे अशोक अरोड़ा ने रचा था और उनके खिलाफ कोर्ट में झूठी गवाही भी दी थी।

पत्रकार वार्ता के दौरान रामकिशन फौजी ने कांग्रेस छोड़ने की चर्चाओं पर बड़े संकेत दिए और कहा कि राजनीतिक आदमी की चर्चाएं चलती रहनी चाहिए। आज मैं कांग्रेस में हूं, पर कल का पता नहीं।

रत्नावली महोत्सव
कुरुक्षेत्र में 30 अक्टूबर से सजेगा रत्नावली महोत्सव, हरियाणवी लोक संस्कृति के दिखेंगे 33 रंग

You Might Also Like

हरियाणा में भाजपा के खिलाफ जेजेपी की नई रणनीति, अजय चौटाला ने किया बड़ा ऐलान
हरियाणा में 10 फरवरी तक ऐसा रहेगा मौसम, बरसात की संभावना कितनी ? पढ़ें
हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: पेटेंट रजिस्ट्रेशन फीस पर मिलेगी ₹50,000 तक की 100% सब्सिडी, जानें कैसे मिलेगा लाभ
यमुनानगर सड़क हादसे पर दिग्विजय ने जताई चिंता, विद्यार्थियों के लिए बसों की उचित व्यवस्था करने की उठाई मांग
हरियाणा में पिछले 7 सालों में 400 सरकारी स्कूलों पर लगा ताला, शिक्षा मंत्री का क्या कहना? पढ़ें
TAGGED:“केस लड़ते-लड़ते बिक गई जमीन”CLU कांड में 12 साल बाद बरी हुआ ये नेताINLDThis politician was acquitted in the CLU case after 12 years; "he sold his land while fighting the case."अभय चौटाालअशोक अरोड़ाइनेलोकांग्रेस छोड़ने के भी दिए संकेतचौटालाबरी होते ही पूर्व सीपीएस ने इनेलो पर लगाए गंभीर आरोपरामकिशन फौजी
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
खेल खिलाड़ीभारतहरियाणा न्यूज़

हरियाणा की बेटी नीरू ढांडा ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास, महिला ट्रैप की व्यक्तिगत स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

Yuva Haryana
Yuva Haryana
September 29, 2026
CM सैनी का 2 साल का रिपोर्ट कार्ड: 6 संकल्प पूरे, 11 हजार नए रोजगार
पराली प्रबंधन पर सख्ती: कैथल, जींद और फतेहाबाद पर अतिरिक्त निगरानी, 30 नए ड्रोन और 79 सेंसर तैनात
US से डिपोर्ट हरियाणवी युवाओं पर गरमाई सियासत, अभय चौटाला ने भाजपा सरकार को ठहराया जिम्मेदार
हरियाणा के गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी, सरकार ने इतने रुपए बढ़ाया दाम
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?