By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: एक महीने बाद जागी पुलिस ! बास्केटबॉल खिलाड़ी अमन की मौत के मामले में अब FIR हुई
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरखेल खिलाड़ीहरियाणा न्यूज़

एक महीने बाद जागी पुलिस ! बास्केटबॉल खिलाड़ी अमन की मौत के मामले में अब FIR हुई

Yuva Haryana
Last updated: December 25, 2025 4:47 pm
Yuva Haryana
Published: December 25, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : बहादुरगढ़ में बास्केटबॉल खिलाड़ी अमन की मौत के मामले में बड़ी अपडेट सामने आई है। इस मामले में आखिरकार पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

शहर थाना में अमन के पिता की शिकायत पर धारा 106 के तहत पुलिस ने मामला दर्ज किया है। एक बड़ी बात ये है कि यह एफआईआर करीब एक माह बीत जाने बाद दर्ज की गई है।

एफआईआर में कोई नामजद नहीं है। अज्ञात के खिलाफ लापरवाही के आरोप में केस दर्ज किया गया है।

17 पदक जीते, फॉर्म भरवाया पर इनामी राशि का इंतजार: 15 माह से हरियाणा के पहलवानों को नहीं मिला सम्मान

इस मामले में पीड़ित परिवार ने पुलिस कमिश्नर और उपायुक्त से गुहार लगाई थी, जिसके बाद अब यह कार्रवाई हुई है। हालांकि, परिवार ने इससे पहले एक दिसंबर को शिकायत दी थी, लेकिन मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई।

वहीं इस मामले की जांच के लिए एक कमेटी का भी गठन किया गया था, जिसकी जांच अभी तक पूरी नहीं हुई है। एक प्रमुख समाचार पत्र में प्रकाशित खबर के अनुसार एसडीएम के नेतृत्व में बनी कमेटी में दो अधिकारी तत्कालीन डीईओ और सीएमओ तो सेवानिवृत हो गए है और खुद एसडीएम का तबादला हो चुका है और जिला खेल अधिकारी लंबी छुट्टी पर है।

आपको बता दें कि यह मामला 23 नवंबर का है। बहादुरगढ़ के शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में अचानक जर्जर हालत में लगा बास्केटबॉल पोल गिरने से 15 वर्षीय खिलाड़ी अमन गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसके बाद 24 नवंबर को रोहतक पीजीआई में उपचार के दौरान अमन की मौत हो गई थी।

अयान लोचब बने KCL-2 के सबसे महंगे खिलाड़ी, झज्जर जगुआर्स ने खरीदा

अमन के पिता का आरोप है कि स्टेडियम प्रशासन और संबंधित अधिकारियों की घोर लापरवाही के कारण ये हादसा हुआ था। परिजनों का कहना है कि लंबे समय से बास्केटबॉल पोल की हालत जर्जर थी लेकिन इसकी मरम्मत या बदलाव पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।

फिलहाल, इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस का कहना है कि अब आगामी जांच की जाएगी और जो भी दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ उचित कार्रवाई होगी।

पानीपत एलिवेटेड एक्सप्रेसवे जनवरी 2027 से होगा टोल-फ्री !

You Might Also Like

हरियाणा में रजिस्ट्री के काम में गड़बड़ रोकने के लिए नया कदम, सरकार ने बनाया IT सेल
हरियाणा में धान घोटाले की जांच तेज, मिल मालिकों पर पूरा शिकंजा कसने की तैयारी
सुसाइड नोट छोड़कर हरियाणा के एक और पुलिस अधिकारी ने की आत्महत्या, 10 दिन में तीसरा मामला
हरियाणा में विदेशी निवेश की तैयारी, स्कॉटलैंड पहुंचे CM सैनी
हरियाणा में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, बीडीपीओ-जेई सहित आठ आरोपी धरे गए
TAGGED:Police woke up after a month! An FIR has been filed in the case of basketball player Aman's deathएक महीने बाद जागी पुलिस ! बास्केटबॉल खिलाड़ी अमन की मौत के मामले में अब FIR हुई
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, इन IAS अधिकारियों का हुआ तबादला

Yuva Haryana
Yuva Haryana
January 30, 2026
प्रदेशभर में 70,000 एन्यूमरेशन ब्लॉक बनाए गए; गणना कर्मियों को मिलेगा ₹25,000 का मानदेय
ट्रांसफर नहीं तो एडिशनल चार्ज से इधर-उधर हो रहे कर्मचारी, रोक के बावजूद मंत्री-अफसरों की पावर का सहारा
हिसार एयरपोर्ट का नया विंटर शेड्यूल जारी, इस रूट की हवाई सेवा बंद और इनमें ये हुआ बदलाव
रोहतक के लिए जापान से आई बड़ी खुशखबरी, इस कंपनी ने निवेश के लिए हरियाणा से मिलाया हाथ
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?