ED की तीसरी चार्जशीट, ज्वेलर्स से 4.30 करोड़ रुपये कैश बरामद; 22 करोड़ रुपये के खाते फ्रीज
Yuva Haryana: हरियाणा सरकार, चंडीगढ़ नगर निगम और क्रेडिट से जुड़े सरकारी खातों से करीब 645 करोड़ रुपये के कथित घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोर्ट में तीसरी चार्जशीट दाखिल की है। चार्जशीट में आईएएस साकेत कुमार, रामकुमार सिंह, विनीत गर्ग, मोहम्मद शाइन, पंकज अग्रवाल और प्रदीप कुमार के नाम भी शामिल बताए गए हैं।
ईडी की जांच के दौरान 14 ठिकानों पर छापेमारी की गई। मोहाली और पंचकूला में विभिन्न ज्वेलर्स के परिसरों से करीब 4.30 करोड़ रुपये की नकदी बरामद होने की बात सामने आई है। इसके अलावा करीब 22 करोड़ रुपये की बैंक राशि वाले खातों को फ्रीज कराया गया है।
ज्वेलर्स तक पहुंची करोड़ों की रकम
जांच में सामने आया कि ज्वेलर्स के माध्यम से भी बड़ी रकम का लेन-देन हुआ। ईडी के अनुसार, एक ज्वेलर्स से करीब 58 करोड़ रुपये, केएलजी ग्रुप से करीब 26 करोड़ रुपये, एमबी गोल्ड ट्रेडर्स से करीब 5 करोड़ रुपये, शाम ज्वेलर्स से करीब 3.66 करोड़ रुपये और सुंदर ज्वेलर्स से करीब 3.15 करोड़ रुपये के लेन-देन की जानकारी सामने आई है।
ईडी ने इन लेन-देन को कारोबारी लेन-देन के रूप में पेश किए जाने की बात कही है और मामले की जांच जारी है।
छापेमारी में नकदी और बैंक खातों की जानकारी
ईडी की टीमों ने चंडीगढ़ जोनल ऑफिस-II के तहत चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में कार्रवाई की। जांच के दौरान बरामद नकदी और बैंक खातों में मौजूद रकम को लेकर एजेंसी ने कार्रवाई की है। मामले में आगे की जांच और कानूनी प्रक्रिया जारी है।

