By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में वाहन चालकों से अधिक टोल वसूली, संसद में गूंजा ये मुद्दा
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में वाहन चालकों से अधिक टोल वसूली, संसद में गूंजा ये मुद्दा

Yuva Haryana
Last updated: December 5, 2025 4:30 pm
Yuva Haryana
Published: December 5, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : एक तरफ जहां केंद्र सरकार टोल बूथ पर लगनी वाली लंबी-लंबी लाइनों और घंटों इंतजार से राहत दिलाने की बात कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ देश में दूसरे राज्यों की तुलना हरियाणा में वाहन चालकों से अधिक टोल वसूली करने का मुद्दा गरमाया है।

दरअसल, एक आंकड़े के मुताबिक हरियाणा में पिछले 10 सालों में पांच गुना टोल टैक्स बढ़ा है और प्रति व्यक्ति सबसे ज्यादा 917.1 रुपए की वसूली हुई।

पिछले साल के मुकाबले इस साल अक्टूबर तक गुजरात में टोल वसूली 1928.57 करोड़ रुपये कम हुई है, जबकि हरियाणा में इस अवधि में 368.57 करोड़ रुपये अधिक टोल वसूली हुई है।

संसद में दिए आंकड़ों के मुताबिक हरियाणा में टोल वसूली 2014-15 में 461.88 करोड़ से बढ़कर 2025–26 में 2,324.95 करोड़ यानी पांच गुना बढ़ गई है।

29 IPS और 1 HPS के तबादले, करनाल समेत 6 जिलों के SP बदले गए

आपको बता दें कि रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के सवाल के जवाब में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने लोकसभा में यह जानकारी दी है।

दीपेन्द्र हुड्डा ने संसद में खुलासा किया कि हरियाणा में टोल वसूली गुजरात से कई गुना ज्यादा हो रही है, जबकि प्रदेश का आकार गुजरात के मुकाबले तीन गुना छोटा है। उन्होंने कहा कि यह भेदभावपूर्ण नीति हरियाणा की जनता के लिए अस्वीकार्य है।

दीपेंद्र ने कहा कि हरियाणा में प्रति व्यक्ति टोल वसूली रुपये 917.1 है, जो पूरे देश में सबसे ज्यादा है। इसके अलावा प्रति किलोमीटर टोल वसूली 0.69 करोड़ रुपये है। गुजरात में 62 टोल प्लाजा हैं, जबकि हरियाणा में 75 प्लाजा के माध्यम से वसूली हो रही है।

पुराने कंप्यूटर और लैपटॉप को पावरफुल और तेज़ बनाएगा JioPC, 16जीबी रैम और 1 टीवी तक स्टोरेज मिलेगी

दीपेन्द्र हुड्डा ने बताया कि दो टोल प्लाजा के बीच की दूरी हरियाणा में सिर्फ 45 किलोमीटर है, जबकि नियम के अनुसार न्यूनतम दूरी 60 किलोमीटर होनी चाहिए।

कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने आरोप लगाते हुए आगे कहा कि सरकार जनता की जेब से पैसा निचोड़कर निजी कंपनियों को लाभ पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि अनुबंधों की अवधि मनमाने तरीके से बढ़ाई जा रही है, जिससे दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के लाखों यात्रियों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

हुड्डा ने केंद्र से मांग कहते हुए कहा कि जहां परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, वहां टोल वसूली तुरंत बंद की जाए। साथ ही टोल-फ्री वैकल्पिक मार्ग सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में टोल वसूली और कम बजट आवंटन जैसी भेदभावपूर्ण नीति जनता के लिए स्वीकार्य नहीं है।

आपको टोल प्लाजा से संबंधित एक और महत्वपूर्ण जानकारी ये भी बता दें कि संसद में केंद्रीय सड़क परिवन मंत्री नितिन गडकरी ने ऐलान किया है कि अगले साल से देशभर से टोल बूथ हट जाएंगे। उनकी जगह सरकार एक इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम लागू करने जा रही है, जहां मुसाफिरों को अपनी गाड़ी रोकने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी और टोल टैक्स कट भी जाएगा।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

You Might Also Like

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने बताया हरियाणा में भाजपा की तीसरी बार हुई जीत का मंत्र, कही यह बात
एचटेट के आवेदन के लिए आज अंतिम तारीख, अभ्यर्थियों ने मांगा और समय
“वोट चोरी” पर बड़ा अभियान चलाएगी हरियाणा कांग्रेस, अब फील्ड में भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चाबंदी
हरियाणा की अफसरशाही में बदलाव की संभावना, क्यों और किसको मिल सकता है मुख्य सचिव का एडिशनल चार्ज ? जानें
अवैध खनन ने बिगाड़ी अरावली की सुंदरता, अब माइनिंग को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरभारतहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

हरियाणा में कोहरे का कहर जारी, दिल्ली NCR में प्रदूषण से बुरा हाल और ग्रैप-4 फिर लागू

Yuva Haryana
Yuva Haryana
January 18, 2026
JJP संगठन में नई नियुक्तियां, 50 युवा हलका अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष घोषित, देखें पूरी लिस्ट
हरियाणा में क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी, कई जिलों में ED की छापेमारी
पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह का अपने राजनीतिक संन्यास पर स्पष्टीकरण, कही ये बड़ी बात
चांदी की तेजी के आगे फीका पड़ा सोना, दाम बढ़ने की वजह जानें
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.

Loading Comments...

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?