By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में बढ़ती ठंड से जनजीवन प्रभावित, आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम ? जानें
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में बढ़ती ठंड से जनजीवन प्रभावित, आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम ? जानें

Yuva Haryana
Last updated: January 8, 2026 5:26 pm
Yuva Haryana
Published: January 8, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा में लगातार बढ़ती ठंड और घने कोहरे के कारण जनजीवन खासा प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार आने वाले दिनों में भी ठंड से राहत के कोई आसार नजर नहीं आ रहे है।

प्रदेश के दिन और रात के तापमान में निरंतर गिरावट जारी है। प्रदेश के अनेक शहरों में दिन का तापमान 10 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है, वहीं रात का पारा चार डिग्री के आसपास पहुंच गया है।

दिन के तापमान के अनुसार हरियाणा का सिरसा जिला 10.2 डिग्री के साथ सबसे ज्यादा ठंडा रहा। इसके बाद फतेहाबाद में 10.4, अंबाला में 10.9, पानीपत में 13.2 और रोहतक में 13.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

29 IPS और 1 HPS के तबादले, करनाल समेत 6 जिलों के SP बदले गए

वहीं महेंद्रगढ़ जिले की रात 4 डिग्री तापमान के साथ हरियाणा में सबसे ठंडी रही। इसके बाद भिवानी में 5 डिग्री, हिसार में 8.2, अंबाला और करनाल में 8.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

इनके अलावा हरियाणा के अनेक शहरों का तापमान भी गिरता जा रहा है, जिससे कोल्ड डे और कोल्ड वेव की स्थिति बनी हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले समय में भी ठंड का प्रकोप इसी तरह जारी रहेगा।

पुराने कंप्यूटर और लैपटॉप को पावरफुल और तेज़ बनाएगा JioPC, 16जीबी रैम और 1 टीवी तक स्टोरेज मिलेगी

9-10 जनवरी को कोल्ड डे और कोल्ड वेव की संभावना जताई गई है। वहीं 11 से 14 जनवरी तक पूरे प्रदेश में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

उधर, पलवल में घने कोहरे के चलते रेलवे ट्रैक मरम्मत के दौरान ट्रैक मैन की ट्रेन की चपेट में आने के कारण मौत हो गई। वहीं अनेक जिलों में लगातार सड़क हादसों के भी मामले निरंतर सामने आ रहे है।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

You Might Also Like

हरियाणा में बदमाश बेखौफ, दिनदहाड़े फायरिंग करके 50 लाख की रंगदारी मांगी
हरियाणा में बदमाशों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, एक दिन में पकड़े 32 कुख्यात अपराधी
विरोध के बाद UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, कही ये बड़ी बात
नहीं रहीं लोकप्रिय गायिका और अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित, उनका हरियाणा से क्या था नाता ? जानिए
सावधानी हटी, दुर्घटना घटी… भारत के इन राज्यों में सड़क हादसों से हुई सबसे ज्यादा मौतें
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरनौकरियाँशिक्षाहरियाणा न्यूज़

एचटेट के आवेदन के लिए आज अंतिम तारीख, अभ्यर्थियों ने मांगा और समय

Yuva Haryana
Yuva Haryana
January 4, 2026
संसद में गूंजेगा हरियाणा के बास्केटबॉल खिलाड़ियों की मौत का मामला, एक और पोल गिरने की घटना सामने आई
हरियाणा में कारोबारी से मांगी दो करोड़ रुपए की रंगदारी, विदेशी नंबर से मिली धमकी
जेजेपी के संगठन में विस्तार, 36 युवाओं को मिले अहम पद, देखिए पूरी लिस्ट
‘गन कल्चर’ पर हरियाणा पुलिस की सख्ती, 67 गीत हटाने के बाद 29 गायक पुलिस के निशाने पर
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?