By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में अमृत सरोवरों पर ₹223 करोड़ खर्च, फिर भी तालाब बदहाल
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

हरियाणा में अमृत सरोवरों पर ₹223 करोड़ खर्च, फिर भी तालाब बदहाल

khushi Mukhija
Last updated: November 17, 2026 2:59 pm
khushi Mukhija
Published: November 17, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: हरियाणा के गांवों में जल संरक्षण और तालाबों के सौंदर्यीकरण के लिए शुरू की गई ‘अमृत सरोवर योजना’ पर 223 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने के बावजूद जमीनी हालात बेहद खराब हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 1 जुलाई 2026 को 223.16 करोड़ रुपये की लागत से विकसित 325 अमृत सरोवरों का लोकार्पण किया था, लेकिन महज 5 महीने बाद ही इनमें से कई सरोवर बदहाली का शिकार हो गए हैं। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तालाब या तो गंदे पानी और जलकुंभी से अटे पड़े हैं या फिर सूखे पड़े हैं।

मामले के सामने आने के बाद प्रदेश के पंचायत राज मंत्री कृष्णलाल पंवार ने कहा है कि उन्होंने इस मामले की फाइल मंगवा ली है और वे सभी तालाबों की स्थिति की जांच करवाएंगे।

प्रमुख जिलों की जमीनी हकीकत

रोहतक: यहां गांव बनियानी स्थित ‘ठाकरों वाला तालाब’ कागजों में तो अमृत सरोवर बन चुका है, लेकिन मौके पर इसमें गंदा पानी और कचरा जमा है। सरपंच रामजीवन के अनुसार, उनके कार्यकाल से पहले 2 तालाबों पर 85 लाख रुपये का खर्च दिखाया गया था, लेकिन काम न होने के कारण उन्होंने दस्तावेजों पर हस्ताक्षर नहीं किए। जिले के 62 तालाबों में से 51 पर 31.15 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।

पंचायत में लाखों के गबन का आरोप, पूर्व मंत्री अनूप धानक की बहन समेत 4 पर FIR दर्ज

यमुनानगर: जिले में 42.16 करोड़ रुपये खर्च होने के बाद भी मंजूर किए गए 160 सरोवरों में से केवल 32 ही बन पाए हैं। साढौरा के दो तालाबों पर 2.84 करोड़ की योजना अधूरी है। तोरांवाला की सफाई के लिए दोबारा टेंडर निकालना पड़ा, वहीं छछरौली के तुगलपुर में अनियमितताओं की जांच चल रही है। जठलाना में निर्माण के 6 महीने बाद ही सरोवर गंदगी से भर गया।

पानीपत: यहां 20 करोड़ रुपये खर्च कर बनाए गए 98 अमृत सरोवर बदहाल हैं। सरोवरों के वॉकिंग ट्रैक पर गोबर पड़ा है। डाडोला में 71.51 लाख से बने सरोवर का ट्रीटमेंट सिस्टम फेल होने से गंदा पानी जमा हो रहा है, जबकि बापौली में 34.85 लाख खर्च के बावजूद तालाब सूखा है। जलालपुर प्रथम में सरोवर जलकुंभी से अटा पड़ा है। कार्यकारी अभियंता ललित कुमार के मुताबिक इनके रखरखाव की जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों की है।

सोनीपत: जिले के 75 तालाबों के जीर्णोद्धार की योजना थी, जिनमें से 15 सरोवरों पर 10.63 करोड़ रुपये खर्च कर 8 मार्च 2024 को पंचायतों को सौंप दिया गया था, लेकिन अब उनमें गंदगी सड़ रही है। खरखौदा में 3.5 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट अधूरा पड़ा है। अधिकारी रखरखाव की जिम्मेदारी पंचायतों पर डाल रहे हैं और विभाग सूची देने से भी बच रहे हैं।

अन्य जिले: फतेहाबाद के धारसूल कलां के तालाब में खरपतवार जमा है, जबकि जमालपुर शेखां व खनौरा गांव में तारबंदी गायब है। कुरुक्षेत्र में 292 के लक्ष्य के मुकाबले केवल 124 सरोवर ही बन पाए हैं और बहादुरगढ़ के जाखौदा में बजट रुकने से प्रोजेक्ट अधर में लटका है।

भजनलाल की बेटी के गिरफ्तारी वारंट पर 27 नवंबर को सुनवाई

प्रदेश के तालाबों का लेखा-जोखा

सरकारी आंकड़ों के अनुसार पूरे हरियाणा के 19,229 गांवों और 940 शहरों में कुल 20,169 तालाब हैं (जिनमें 325 अमृत सरोवर शामिल हैं)। इनकी मौजूदा स्थिति और उपयोग इस प्रकार है:

तालाबों की वर्तमान स्थिति: राज्य के कुल तालाबों में से 9,216 तालाब प्रदूषित हैं, जबकि 1,669 तालाब प्रदूषित होने के साथ-साथ ओवरफ्लो हो रहे हैं। इसके अलावा 2,397 तालाब पूरी तरह सूखे पड़े हैं और केवल 6,886 तालाब ही साफ स्थिति में हैं।

तालाबों का उपयोग: वर्तमान में 12,713 तालाब पशुओं के लिए इस्तेमाल हो रहे हैं और 8,260 तालाबों में मछली पालन हो रहा है। 4,352 तालाब नहरों से जुड़े हैं और 708 तालाब सिंचाई के काम आ रहे हैं, जबकि 3,558 प्रदूषित तालाब किसी भी काम के नहीं रहे हैं।

हरियाणा में ₹231 करोड़ के टेंडर मंजूर, सिरसा जेल में बनेंगे मकान और बैरक

You Might Also Like

किसानों के लिए केंद्र सरकार की नई योजना, हरियाणा के इस जिले को मिलेगा फायदा
मौसम का बदला मिजाज, अगले कई दिन ऐसा रहेगा मौसम का हाल
हरियाणा में SC-ST मामलों की चार्जशीट 60 दिन में अनिवार्य
हरियाणा में डॉक्टरों के खाली पदों को भरने की तैयारी, भर्ती के लिए MBBS छात्रों में खासा क्रेज
गुरुग्राम के जल संकट पर हाईकोर्ट सख्त, ‘सख्त कदम ’ उठाने के निर्देश दिए
TAGGED:AmritSarovarDevelopmentHaryanaNewsWaterConservationअमृतसरोवरहरियाणा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
मनोरंजन

2021 London Awards: Dua Lova, Natalia Styles & More Wow on Red Carpet

Yuva Haryana
Yuva Haryana
August 28, 2021
हरियाणा में बदलेगा मौसम का मिजाज, इस दिन से बरसात के आसार
हरियाणा में एचटेट परीक्षा की तैयारियां जोरों पर, आवेदन के लिए बस इतने दिन ही बचे
हरियाणा के बिजली मंत्री को बिजली निगम के कर्मचारी को सस्पैंड करने का अधिकार नहीं : हाईकोर्ट
अंबाला से गुरुग्राम तक कांग्रेस का प्रदर्शन, चुनाव आयोग पर लगाए आरोप
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?