By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: IDFC बैंक घोटाला: मृतक के खाते से 58 लाख ट्रांसफर, 4 आरोपी गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

IDFC बैंक घोटाला: मृतक के खाते से 58 लाख ट्रांसफर, 4 आरोपी गिरफ्तार

khushi Mukhija
Last updated: October 13, 2026 10:59 am
khushi Mukhija
Published: October 13, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: आईडीएफसी (IDFC) बैंक के 659 करोड़ रुपये के महाघोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार सुबह चंडीगढ़ और पंचकूला में दबिश देकर 4 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

पकड़े गए आरोपियों में मोहित गोयल, मनोज शर्मा, गौरव कंसल और सीए (CA) सिद्धार्थ नरूला शामिल हैं।

चंडीगढ़ के प्लॉट नंबर 91 से संचालित हुआ 90+ करोड़ का कैश कन्वर्जन

जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने चंडीगढ़ के सेक्टर स्थित प्लॉट नंबर-91 से 90 करोड़ रुपये से अधिक का अवैध कैश कन्वर्जन रैकेट चलाया।

आरोपियों का काला चिट्ठा और उनकी भूमिका:

सीए सिद्धार्थ नरूला:

हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (HSPCB) के नाम से फर्जी बैंक खाते खोलकर धोखाधड़ी की।

मार्च 2025 में दो वेंडर्स के फर्जी खाते खुलवाए और 11 जुलाई 2025 को ₹98.13 लाख का फर्जी डेबिट करवाकर रकम बुलियन ट्रेडर्स को भेजी।

हरियाणा के सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव: 19 अक्टूबर को दुर्गा अष्टमी पर सुबह 10 बजे खुलेंगे विद्यालय

इसमें शामिल एक व्यक्ति की 18 सितंबर 2025 को मृत्यु हो गई थी। इसके बावजूद फरवरी 2026 में मृतक के बैंक खाते में ₹58.96 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए।

मोहित गोयल (मालिक, मेसर्स चंडीगढ़ मेगा स्टोर):

IDFC बैंक मैनेजर रिभव ऋषि से मिलीभगत कर 112 ट्रांजेक्शन के जरिए ₹80 करोड़ की रकम का लेन-देन किया।

सरकारी एजेंसियों के माध्यम से ₹59.50 करोड़ और भगवती सिंडिकेट को ₹45.45 करोड़ ट्रांसफर किए। बिना सामान खरीदे फर्जी बिलों के आधार पर लेनदेन किया गया।

गौरव कंसल (संचालक, मेसर्स भारत डिस्ट्रीब्यूटर्स):

सिंडिकेट का सबसे बड़ा मनी कनवर्टर। इसने 2 साल में 140 से ज्यादा ट्रांजेक्शन कर ₹94 करोड़ का अवैध खेल रचा।

फर्जी बैंक एंट्रीज बनाकर पैसे को बुलियन व ज्वेलर्स के खातों में घुमाया।

मनोज शर्मा (संचालक, मेसर्स मां वैभव लक्ष्मी इंटीरियर्स):

504 करोड़ के बैंक घोटाले में CA समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 दिन के रिमांड पर; 5 IAS अफसरों पर केस चलाने की मंजूरी मांगी

HDFC और इंडसइंड बैंक खातों के जरिए HSSPP से 16 फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ₹21.64 करोड़ रुपये हड़पे।

बैंक मैनेजर रिभव ऋषि के कहने पर ज्वैलर्स और स्कूलों को करोड़ों रुपये ट्रांसफर किए व अफसरों के फ्लैट का इंटीरियर कराया।

IAS अधिकारी के बेटे तक ऐसे पहुंचे ₹2 करोड़ (हवाला नेटवर्क)

जांच रिपोर्ट के अनुसार, 20 जनवरी 2026 को नगरपालिका कालका के सरकारी खाते से ₹18.46 करोड़ का फर्जीवाड़ा किया गया था। इसमें से:

  1. ₹4 करोड़ आरबीएल (RBL) बैंक खाते में पहुंचे।
  2. उसी दिन ₹2.50 करोड़ मोहित गोयल के चंडीगढ़ मेगा स्टोर में ट्रांसफर किए गए।
  3. 22 जनवरी को बैंक मैनेजर रिभव ऋषि के कहने पर मोहित गोयल ने ₹2 करोड़ कैश जुटाए।
  4. उसी शाम हवाला चैनल के माध्यम से यह ₹2 करोड़ की नगदी नई दिल्ली में आरोपी आईएएस अधिकारी आर.के. सिंह के बेटे को डिलीवर करवाई गई।

सीबीआई (CBI) ने कोर्ट में दी ये दलीलें:

रिकवरी और कड़ियों की तलाश: मोहित गोयल द्वारा निकाले गए करोड़ों रुपये के नेटवर्क और कड़ियों का पता लगाना आवश्यक है।

हवाला नेटवर्क की पड़ताल: दिल्ली भेजे गए ₹2 करोड़ के मामले में शामिल अन्य उच्च अधिकारियों की भूमिका उजागर करना।

डिजिटल सबूत और जब्ती: आरोपियों के फर्जी खातों के सिम कार्ड, बैंक पासवर्ड और डिजिटल डिवाइसेज जब्त करना।

हरियाणा में बारिश से मंडियों में भीगा 8.76 लाख टन धान, अंकुरित होने के खतरे से परेशान किसानों ने सुखाने के लिए फैलाई ढेरियाँ

संपत्तियों की पहचान: घोटाले की रकम से खरीदी गई बेनामी संपत्तियों, सोने और रिश्वत में बांटी गई राशि का ब्योरा जुटाना।

 

 

You Might Also Like

बिना करेंसी और एयरपोर्ट के कैसे कोई देश बना सकता है अमीर ? यहां जानिए इस छोटे से देश की बड़ी खास बातें
गुरुग्राम में दिल्ली का कचरा डंप करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 10 गिरफ्तार
दुनिया का सबसे छोटा देश कौन सा है? (which is the smallest country in the world)
बिना भाजपा के झंडे ‘स्नेह मिलन’ कर रहे कुलदीप बिश्नोई, हरियाणा की राजनीति में नई चर्चाएं शुरू
दिवाली पर दिल्ली का दमकल विभाग रहा अलर्ट, आग लगने की 400 से ज्यादा कॉल्स आई
TAGGED:accountbankdeceasedidfcScamtransfered
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरशिक्षाहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

हरियाणा के CM की बड़ी घोषणा, 400 करोड़ रुपए से सरकारी स्कूलों की बदलेगी सूरत

Yuva Haryana
Yuva Haryana
September 21, 2026
हरियाणा में हड़ताल के बाद काम पर लौटे पटवारी-कानूनगो, अब तहसीलदार इस बात पर अड़े
देश के बजट से क्या सस्ता और क्या महंगा हुआ ? जानें बजट से जुड़ी खास बातें
जाट आंदोलन से जुड़े केसों पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, हरियाणा सरकार से मांगा गया जवाब
हरियाणा में धान खरीद अब 29 सितंबर से, केंद्र ने तय तारीख से दो दिन पहले दी मंजूरी
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?