By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: दिग्विजय चौटाला ने भाजपा सरकार को घेरा, बेरोजगारी और खराब कानून व्यवस्था का उठाया मुद्दा
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
हरियाणा न्यूज़राजनीति

दिग्विजय चौटाला ने भाजपा सरकार को घेरा, बेरोजगारी और खराब कानून व्यवस्था का उठाया मुद्दा

Yuva Haryana
Last updated: October 22, 2025 6:40 pm
Yuva Haryana
Published: October 17, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : जननायक जनता पार्टी के युवा अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने हरियाणा सरकार के एक साल के कार्यकाल को विफलताओं का साल बताया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर लाइव वीडियो के जरिये दिग्विजय चौटाला ने राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैणी के सामने उनकी सरकार की विफलताएं रखी और कई सवाल किए। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि प्रदेश के विकास और नागरिकों को सुविधाएं देने के हर पैमाने पर नायब सिंह की सरकार विफल रही है।

दिग्विजय चौटाला ने सबसे ज्यादा प्रमुखता से युवाओं के रोजगार, सरकारी नौकरियों, निजी क्षेत्र के रोजगार और उद्यमिता को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि बीते एक वर्ष में कितनी सरकारी नौकरियां युवाओं को दी गई और निजी क्षेत्र में रोजगार बढ़ाने के क्या उपाय किए गए। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि जब से पिछली सरकार से जेजेपी अलग हुई थी, तब से हरियाणा में एक भी बड़ा उद्योग ना लगा है और ना ही किसी कम्पनी ने ऐसी घोषणा की है।

29 IPS और 1 HPS के तबादले, करनाल समेत 6 जिलों के SP बदले गए

उन्होंने कहा कि राज्य में निवेश और रोजगार देने वाले उद्योग आने का सिलसिला रुका हुआ है। उन्होंने पिछली सरकार में बनाए गए 75 फीसदी लोकल रोजगार के कानून को भुला देने का आरोप भी राज्य सरकार पर लगाया। उन्होंने कहा कि यह कानून हरियाणा की विधानसभा से पास हो चुका है और कानूनी दिक्कतें दूर कर इसे लागू करना चाहिए। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री को इधर-उधर की बातें करने की बजाय युवाओं के लिए रोजगार की व्यवस्था करनी चाहिए और चौधरी देवीलाल की उस नीति को याद रखना चाहिए कि ‘हर खेत में पानी, हर हाथ को काम, हर पेट में रोटी, बाकी बात खोटी’।

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि हरियाणा के युवा लाखों रुपये का कर्ज लेकर विदेश में रोजगार ढूंढ रहे हैं और सरकार उन्हें ना विदेश में सुरक्षा दे पा रही है और ना ही उनके कर्ज में कोई सहयोग कर रही है। यही नहीं, छोटे उद्योग लगाने के इच्छुक युवा भी आज निजी बैंकों के कर्ज से दबे हुए हैं। दिग्विजय ने कहा कि ये बड़े दुख की बात है कि हमारे युवा रोजगार के लिए जंग में फंसे देशों जैसे इजराइल, यूक्रेन और रूस में जाकर आजीविका कमाने को मजबूर हैं।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

उन्होंने सरकारी भर्तियों पर भी सवाल पूछा कि आखिर क्यों हरियाणा की हर सरकारी नौकरी अदालत में चैलेंज हो रही है और कई-कई साल तक लम्बित रहती है। उन्होंने पूछा कि जिन भर्तियों को पिछले वर्ष चुनाव से पहले घोषित किया गया था, उनमें से कितनी भर दी गई हैं, कितनी की प्रक्रिया चल रही है और कितनी रद्द कर दी गई हैं। दिग्विजय चौटाला ने सीईटी परीक्षा का परिणाम घोषित करने में हो रही देरी पर भी राज्य सरकार से सवाल पूछा। इसके साथ ही जेजेपी युवा प्रदेश अध्यक्ष ने हरियाणा में बढ़ रहे अपराध पर भी चिंता जाहिर की और इसे राज्य सरकार की विफलता बताया।

उन्होंने कहा कि आज एनसीआर, जीटी रोड और अन्य जिलों में निरंतर वारदात हो रही हैं और सरकार बेबस नजर आ रही है। उन्होंने राज्य की ब्यूरोक्रेसी में चल रहे दोषारोपण और आत्महत्याओं के प्रकरण पर भी मुख्यमंत्री पर अनुभवहीनता और लाचारी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रशासन पर उठे सवाल गंभीर हैं और ये स्थिति राज्य के नागरिकों के लिए खतरनाक है जिसके लिए मुख्यमंत्री जिम्मेदार हैं। दिग्विजय ने कहा कि आज से व्यापक चर्चा है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैणी हाईकमान और कुछ नेताओं से निर्देश लेकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोगों को पता चलना चाहिए कि अगर नायब सिंह एक डमी मुख्यमंत्री हैं तो असली शासक कौन है।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

You Might Also Like

हरियाणा में रजिस्ट्री के काम में गड़बड़ रोकने के लिए नया कदम, सरकार ने बनाया IT सेल
हरियाणा के इस गांव का बदला नाम, CM ने की नए नाम की घोषणा
Haryana: खरीफ फसल खराबे का कब मिलेगा मुआवजा ? किसानों को करना पड़ सकता है इतना और इंतजार
हरियाणा में पुलिस का ऑपरेशन ट्रैकडाउन, अब तक 5 हजार से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार
JJP संगठन में नई नियुक्तियां, 50 युवा हलका अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष घोषित, देखें पूरी लिस्ट
TAGGED:Digvijay Chautala attacks BJP governmentदिग्विजय चौटाला ने भाजपा सरकार को घेराबेरोजगारी और खराब कानून व्यवस्था का उठाया मुद्दा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरराजनीतिहरियाणा न्यूज़

कौन हैं तेजस्वी यादव का ‘हरियाणवी दोस्त’? जिसके चलते लालू परिवार में आया भूचाल, जानें

Yuva Haryana
Yuva Haryana
November 17, 2025
ASI संदीप लाठर की पत्नी को मिलेगी सरकारी नौकरी, हरियाणा सरकार ने लिया फैसला
हरियाणा की अफसरशाही में बड़ा बदलाव, इन अधिकारियों पर क्यों गिरी गाज ?
महिला SP पर भड़के मंत्री अनिल विज, बोले- पुलिस निकम्मी है…
हरियाणा : असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती में महिलाओं का दबदबा, आयोग ने जारी किया रिजल्ट
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?