By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: बढ़ते प्रदूषण के कारण दिल्ली NCR में लगा GRAP 3, हरियाणा में 81 नोडल अफसरों को भेजा गया नोटिस
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरभारतहरियाणा न्यूज़

बढ़ते प्रदूषण के कारण दिल्ली NCR में लगा GRAP 3, हरियाणा में 81 नोडल अफसरों को भेजा गया नोटिस

Yuva Haryana
Last updated: November 12, 2025 6:26 pm
Yuva Haryana
Published: November 11, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana: दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में प्रदूषण का स्तर खतरनाक होता जा रहा है। दिल्ली-एनसीआर में बिगड़ते हालात को देखते हुए कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट ने तुरंत प्रभाव से ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) स्‍टेज-3 लागू कर दिया है। यह फैसला सोमवार रात बुलाई गई इमरजेंसी मीटिंग में लिया गया।

एक प्रमुख समाचार पत्र के मुताबिक दिल्ली और बहादुरगढ़ की हवा बेहद गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई है। दिल्ली का एक्यूआई 428 और हरियाणा के बहादुरगढ़ का एक्यूआई 421 के आसपास है। हरियाणा के 11 शहरों का एक्यूआई 300 के पार पहुंच गया है।

इस बीच, प्रदूषण बढ़ने और पराली जलाने के मामलों को लेकर हरियाणा सरकार ने 81 नोडल अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। इनमें कैथल में 36, पलवल में 24, हिसार में 13, करनाल में 5 और सिरसा में तीन अफसरों के नाम शामिल है।

29 IPS और 1 HPS के तबादले, करनाल समेत 6 जिलों के SP बदले गए

हरियाणा सरकार ने इन अफसरों को नोटिस भेजकर पूछा है कि इनके क्षेत्रों में फसलों के अवशेष व अन्य स्थानों पर आग लगने के क्या कारण रहे। अगर जवाब से सरकार संतुष्ट नहीं हुई तो उन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही प्रकाशित खबर में यह भी जानकारी दी गई है कि हरियाणा में 15 सितंबर से अब तक 333 जगहों पर आग लगने की घटनाएं सामने आई है और इनमें पराली जलाने के मामले 138 बताए जा रहे है। फसल अवशेष जलाने पर 6.50 लाख रुपए जुर्माना भी लगाया गया है। 16 एफआई दर्ज की गई है। 119 किसानों की रेड एंट्री हुई है।

वहीं पंजाब में 10 नवंबर तक चार हजार से ज्यादा जगह पर पराली जलाने के मामले सामने आए।

पुराने कंप्यूटर और लैपटॉप को पावरफुल और तेज़ बनाएगा JioPC, 16जीबी रैम और 1 टीवी तक स्टोरेज मिलेगी

आपकों यह भी बता दें कि ग्रेप तीन के प्रतिबंध के तहत एनसीआर में अब ध्वस्तीकरण, गैर जरूरी निर्माण कार्य और पुराने डीजल वाहनों पर रोक लग जाएगी।

ग्रैप-3 में क्या होता है ?

  • गैर-जरूरी निर्माण कार्यों पर रोक
  • बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल चार पहिया वाहनों के चलने पर प्रतिबंध
  • कच्ची सड़कों पर रेत और सीमेंट जैसी निर्माण सामग्री के परिवहन पर प्रतिबंध
  • स्टोन क्रशर, खनन और स्वच्छ ईंधन से नहीं चलने वाले हॉट-मिक्स संयंत्रों पर रोक
  • आपातकालीन और आवश्यक सेवाओं को छोड़कर, डीजल जनरेटर सेट पर प्रतिबंध
  • दिल्ली में अंतरराज्यीय डीजल बसों के प्रवेश या संचालन पर प्रतिबंध
  • निजी कंपनियों को घर से काम करने या हाइब्रिड मोड लागू करने की सलाह
  • कक्षा 5 तक की फिजिकल क्लास रोकी जा सकती है
  • छोटे बच्चों को लिए कक्षाओं को ऑनलाइन मोड में चलाया जा सकता है

दिल्ली की हवा बेहद खराब कैटेगरी में है और अगर मौसम ने राहत नहीं दी तो अगले 24 घंटों में खराब हवा का स्तर और ऊपर जा सकता है।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

ऐसे में प्रशासन द्वारा दिल्‍ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों को सलाह दी गई है कि सुबह-शाम बाहर निकलने से बचें, मास्क पहनें और घर में एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें।

You Might Also Like

हरियाणा में विधानसभा का बजट सत्र कब ? जल्द हो सकता है तारीखों का ऐलान
हरियाणा में “गुरुजी” की नई ड्यूटी, पढ़ाने के अलावा अब आवारा कुत्तों की भी निगरानी करने का फरमान
बागवानी की खेती करने वाले हरियाणवी किसानों के लिए अच्छी खबर, अब नया बाग लगाने पर मिलेंगे इतने रुपए
महंगी होगी रेल की सवारी, बढ़ा हुआ किराया इस दिन से लागू
सोना-चांदी सस्ते हुए या महंगे ? यहां देखिए आज का भाव
TAGGED:GRAP 3 imposed in Delhi NCR due to rising pollutionnow these stocks are under constant discussionअब इन कामों पर रहेगी पाबंदीबढ़ते प्रदूषण के कारण दिल्ली NCR में लगा GRAP 3
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा: धान खरीद में नई गड़बड़ सामने आई, पोर्टल पर कपास-बाजरे के रकबे में धान दिखाकर बेचा

Yuva Haryana
Yuva Haryana
January 5, 2026
हरियाणा पुलिस में बड़ा बदलाव, वरिष्ठ IPS अधिकारी अजय सिंघल बने नए DGP
बॉलीवुड के इस ‘कॉमेडी किंग’ का दुनिया से ‘अलविदा’, दिवाली के दिन आया दुखद समाचार
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती में आयु सीमा पर कंफ्यूजन,कैसे होगी आयु की गणना ? जानें
राहुल गांधी के बाद इस केंद्रीय मंत्री ने भी IPS पूरन कुमार के परिवार से की मुलाकात, कही यह बड़ी बात
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?