By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: “पेपरलेस रजिस्ट्री ठप” पर हरियाणा सरकार की सफाई, ये आंकड़े देकर कहा- सब ठीक है
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकारहरियाणा सरकार

“पेपरलेस रजिस्ट्री ठप” पर हरियाणा सरकार की सफाई, ये आंकड़े देकर कहा- सब ठीक है

Yuva Haryana
Last updated: November 9, 2025 1:31 pm
Yuva Haryana
Published: November 9, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा में पेपरलेस रजिस्ट्री में आ रही दिक्कतों के बाद 10 दिन तक रजिस्ट्री प्रक्रिया रोकने की खबरों का प्रदेश सरकार पूरी तरह से खंडन किया है। इस बारे हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि राज्य के सभी रजिस्ट्री कार्यालय पूरी सुचारू रूप से कार्य कर रहे है और किसी भी पेपरलेस रजिस्ट्री सेवा को निलंबित नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में 1 नवंबर 2025 से शुरू की गई पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली सफलतापूर्वक कार्यरत है और संपत्ति पंजीकरण से जुड़ी नागरिक सेवाएं बिना किसी बाधा के जारी हैं।

रजिस्ट्री सेवाओं को बंद करने का दावा करने वाली खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए विपुल गोयल ने ऐसी रिपोर्टों का जोरदार खंडन किया। उन्होंने कहा कि ये रिपोर्टें भ्रामक हैं, पंजीकरण प्रक्रिया को अधिक सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के उद्देश्य से नई पेपरलेस प्रणाली शुरू की गई है। नए प्रावधानों के तहत विभाग को आवेदकों द्वारा जमा किए गए दस्तावेजों के सत्यापन के लिए पांच कार्य दिवसों का समय निर्धारित किया गया है।

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि प्रणाली के आरंभ से अब तक विभाग को कुल 2778 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 927 दस्तावेज सफलतापूर्वक पंजीकृत किए जा चुके हैं। यह दर्शाता है कि प्रणाली सुचारू रूप से कार्य कर रही है और दस्तावेजों का समयबद्ध निपटान किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त 495 आवेदनों को रजिस्ट्री की तिथि आवंटित की जा चुकी है, जिनकी प्रक्रिया निर्धारित समय अनुसार पूरी की जाएगी।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

इस दौरान, 327 आवेदन अधूरे या गलत दस्तावेजों के कारण अस्वीकृत किए गए। शेष आवेदन वर्तमान में विभिन्न कार्यालयों में सत्यापनाधीन हैं और पांच दिनों की समय-सीमा के भीतर सत्यापन पूरा होते ही उनके पंजीकरण को शीघ्रता से अंतिम रूप दिया जाएगा।

विभाग ने दावा किया कि यह आंकड़ा राज्यभर में नई डिजिटल पंजीकरण प्रक्रिया को लागू करने में पारदर्शिता, दक्षता और गति बनाए रखने के विभाग के सक्रिय प्रयासों को दर्शाता है। राज्यभर में पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली लागू करने से पहले विभाग ने तकनीकी या प्रक्रियात्मक समस्याओं की पहचान और समाधान के लिए एक पायलट चरण चलाया था। सफल परीक्षणों के बाद इसे पूरे हरियाणा में लागू किया गया। डॉ. मिश्रा ने स्वीकार किया कि किसी भी नई प्रणाली की तरह प्रारंभिक चुनौतियां संभव है, लेकिन विभाग ने जनता की शिकायतों और सुझावों के समाधान के लिए व्यापक शिकायत निवारण तंत्र स्थापित किया है।

विभाग ने यह भी बताया कि जनता की प्रतिक्रिया तथा अधिकारियों और नागरिकों के सुझावों के आधार पर कई महत्वपूर्ण सुधार किए हैं। कुछ गांवों के भूमि डेटा में जहां डुप्लिकेट प्रविष्टियाँ थीं, उन्हें ठीक कर दिया गया है। नगरपालिका सीमा के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में एनओसी आवश्यकताओं में कोई बदलाव नहीं किया गया है और पूर्ववत प्रक्रिया ही लागू है।

लाइसेंस प्राप्त कॉलोनियों के डेटा को सुव्यवस्थित किया गया है, जो अब शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों के लिए उपलब्ध है, जबकि ग्रामीण कॉलोनियों की समीक्षा नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के परामर्श से की जाएगी।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

हाउसिंग बोर्ड और एचएसवीपी से संबंधित मामलों में खेवट-खतौनी विवरण की आवश्यकता नहीं है इसके बजाय नगर निकायों द्वारा प्रदान की गई संपत्ति आईडी के माध्यम से पंजीकरण किए जा रहे हैं। लाइसेंस प्राप्त कॉलोनियों में सही लाइसेंस संख्या दर्ज होने पर सिस्टम स्वतः संबंधित डेटा प्रदर्शित करता है।

विभाग ने पुराने शहरी क्षेत्र के रिकॉर्ड से खेवट-खसरा कॉलम भी हटा दिया है, जिससे नागरिक अगले कार्य दिवस से अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, लाइसेंस प्राप्त कॉलोनियों के डेटा को शहरी स्थानीय निकायों के साथ जोड़ा गया है, जिससे समन्वय आसान हुआ है और अनुमोदन प्रक्रिया तेज़ हुई है।

भूमि जोत एवं भूमि अभिलेख चकबंदी के निदेशक के अनुसार साझेदारी या सहयोग विलेखों के लिए वर्ण सीमा 500 से बढ़ाकर 10,000 वर्ण कर दी गई है, जिससे सभी नियम एवं शर्तें पूर्ण रूप से दर्ज की जा सकेंगी। उपयोगकर्ताओं की सुविधा के लिए पोर्टल पर दस्तावेज़ अपलोड करने की सीमा 10 एमबी से बढ़ाकर 40 एमबी कर दी गई है।

12 नवंबर से एक नया फीचर “आपत्ति के साथ वापस करें” (Revert with Objection) शुरू किया जाएगा, जिसके माध्यम से आवेदक बिना अतिरिक्त शुल्क दिए, सही किए गए दस्तावेज़ दोबारा अपलोड कर सकेंगे, बशर्ते प्रारंभ में कोई गलत जानकारी दर्ज न की गई हो। नामों में मामूली विसंगतियों के कारण आवेदन अस्वीकृत नहीं किए जाएँगे।

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

You Might Also Like

हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 4 फरवरी तक ऐसा रहेगा मौसम, पढ़ें
हरियाणा : धान घोटाले में नया खुलासा, अब किसानों के खाते क्यों हो रहे फ्रीज ? जानें पूरी अपडेट
हरियाणा में आढ़तियों तक पहुंची धान घोटाले की जांच की आंच, इन अधिकारियों पर भी गिरी गाज
हरियाणा में क्राइम घटने का दावा, पुलिस ने जारी किया ये आंकड़ा, पढ़ें
हरियाणा में राष्ट्रपति मुर्मू ने राफेल में उड़ान भरकर रचा इतिहास, देखें वीडियो
TAGGED:“पेपरलेस रजिस्ट्री सेवा ठप” पर हरियाणा सरकार की सफाईHaryana government clarifies on "paperless registry service stalled"says all is well with these figuresये आंकड़े देकर कहा- सब ठीक हैराजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरराजनीतिहरियाणा न्यूज़

पूर्व अधिकारी को जूते मारने के आरोप पर क्या बोले अभय चौटाला ? मानहानि का नोटिस भेजेगी इनेलो

Yuva Haryana
Yuva Haryana
November 29, 2025
हरियाणा को मिला 23वां जिला, 12 साल बाद हांसी को जिला घोषित करने की मांग पूरी हुई
हरियाणा के बड़े गांवों के लिए अच्छी खबर, इन जिलों के इतने गांवों में सरकार बनाएगी स्मार्ट गलियां
हरियाणा में इनेलो ने युवाओं से किया वादा, सरकार बनने पर ये काम किया जाएगा 
जानलेवा कफ सिरप: भूलकर भी न खरीदें ये खांसी की दवा, हरियाणा सरकार ने की बैन
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?