By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: पंचकूला के स्कूल में 8 साल के छात्र ने 6 साल की बच्ची को पीटा, हालत गंभीर
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

पंचकूला के स्कूल में 8 साल के छात्र ने 6 साल की बच्ची को पीटा, हालत गंभीर

khushi Mukhija
Last updated: October 31, 2026 4:05 pm
khushi Mukhija
Published: October 31, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: हरियाणा के पंचकूला से एक बेहद दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक सरकारी स्कूल के क्लासरूम में 8 साल के एक बच्चे ने बाल वाटिका (केजी) में पढ़ने वाली 6 साल की मासूम बच्ची पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी छात्र ने बच्ची को करीब आधे घंटे तक ईंट, पत्थरों, लातों और डस्टबिन से बेरहमी से पीटा, जिससे वह बुरी तरह घायल होकर बेहोश हो गई। गंभीर हालत के चलते बच्ची को चंडीगढ़ के पीजीआई (PGIMER) में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका इलाज चल रहा है।

सीसीटीवी में कैद हुई क्रूरता

यह पूरी घटना स्कूल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज के मुताबिक, आरोपी छात्र बच्ची को उसके पिता से मिलवाने का झांसा देकर पहली मंजिल पर एक खाली क्लासरूम में ले गया था। वहां उसने बच्ची का सिर 3 बार बेंच पर पटका, बालों से घसीटा और उसके पेट, सिर व छाती पर कई बार लातें मारीं। इसके बाद ईंट और डस्टबिन से लगातार वार किए गए। बच्ची के बेसुध होने के बाद आरोपी छात्र नीचे लौट आया था।

हरियाणा के सरकारी कॉलेजों में 5 साल से तैनात लेक्चरर्स के होंगे तबादले

शिक्षकों की कमी और लापरवाही पर उठे सवाल

परिजनों और स्थानीय लोगों ने स्कूल प्रशासन की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। जानकारी के अनुसार, स्कूल में शिक्षकों की कमी के चलते बाल वाटिका, पहली, दूसरी और तीसरी कक्षा के बच्चों को एक साथ बैठाया गया था। छुट्टी के वक्त जब बच्ची अपने तय स्थान पर नहीं मिली तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इसी दौरान आरोपी बच्चे नहीं परिजनों को बताया कि बच्ची ऊपर घायल अवस्था में पड़ी है। परिवार जब वहां पहुंचा तो खून से लथपथ बच्ची को देखकर उनके होश उड़ गए।

गेम का नशा या कोई अन्य कारण?

अमित शाह का दौरा: पंचकूला-चंडीगढ़ को ₹258 करोड़ की सौगात

प्रारंभिक जांच में यह बात भी सामने आ रही है कि आरोपी छात्र को ऑनलाइन गेम (जैसे पबजी) खेलने की लत थी और उसने कथित तौर पर इसे अपना ‘टारगेट’ बताया था। हालांकि, पुलिस और प्रशासन इस एंगल की गहराई से जांच कर रहे हैं।

प्रशासन और सरकार सख्त

घटना के तूल पकड़ने के बाद हरियाणा के शिक्षा विभाग और पुलिस प्रशासन हरकत में आ गए हैं। शिक्षा मंत्री ने मामले की जांच के लिए मुख्यालय स्तर पर एक कमेटी का गठन किया है। वहीं, पुलिस नाबालिग आरोपी छात्र की काउंसलिंग करवा रही है और स्कूल प्रबंधन से पूछताछ की जा रही है ताकि यह साफ हो सके कि इतनी बड़ी घटना के दौरान स्कूल स्टाफ और सुरक्षा व्यवस्था कहां गायब थी।

हरियाणा के 96 हजार कमर्शियल वाहनों की कल से दिल्ली में नो एंट्री

You Might Also Like

नशामुक्त हरियाणा: सीएम सैनी ने दिए सख्त कार्रवाई और पुनर्वास के निर्देश
हरियाणा के 96 हजार कमर्शियल वाहनों की कल से दिल्ली में नो एंट्री
INDIA गठबंधन की रैली के लिए हरियाणा कांग्रेस तैयार, हर विधायक जुटाएगा 2 हजार लोग
हरियाणा FSO भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी, सिलेबस में पहली बार शामिल हुआ राज्य का सामान्य ज्ञान
पुराना बकाया छोड़ नए कनेक्शन से जल रही बिजली की होगी जांच, ऊर्जा मंत्री अनिल विज के सख्त निर्देश
TAGGED:beatsgirlPanchkulaschoolstudent
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
हरियाणा न्यूज़

“हरियाणा में ADA के पदनाम पर सवाल, 255 इंटरव्यू से पहले नोटिस”

Bhawana Vats
Bhawana Vats
October 8, 2026
हरियाणा के लाखों लोगों को बड़ा फायदा, अपनी जमीन का मिल जाएगा मालिकाना हक
IDFC घोटाला: चंडीगढ़ ED की बड़ी कार्रवाई, 14 ठिकानों पर छापेमारी; ज्वैलर्स के जरिए ब्लैक मनी सफेद करने का खुलासा
आरक्षण पर भारत के चीफ जस्टिस का बड़ा बयान, IAS के बच्चों की जगह इन्हें लाभ देने की पैरवी की
मोबाइल रिचार्ज में बड़ा बदलाव, बिना डेटा वाले सस्ते प्लान लाने होंगे, 30 दिन की वैलिडिटी का विकल्प भी मिलेगा
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?