By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा के लाखों लोगों को बड़ा फायदा, अपनी जमीन का मिल जाएगा मालिकाना हक
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

हरियाणा के लाखों लोगों को बड़ा फायदा, अपनी जमीन का मिल जाएगा मालिकाना हक

Yuva Haryana
Last updated: December 13, 2025 1:37 pm
Yuva Haryana
Published: December 13, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा के लाखों लोगों के फायदे से जुड़ी एक बेहद अच्छी खबर सामने आई है। अब लोगों को अपनी जमीन का मालिकाना हक मिल जाएगा। आगामी विधानसभा सत्र में इस संबंध में हरियाणा सरकार एक बिल लेकर आ रही है।

नए बिल के अनुसार हरियाणा में लाल डोरा और फिरनियों के अंदर की संपत्तियों का मालिकाना हक जल्द लोगों को मिलेगा। राज्य सरकार द्वारा इन संपत्तियों का सर्वे कर निशानदेही का कार्य पूरा किया जा चुका है।

ऐसे में मालिकाना हक मिलने के बाद लोग अपनी संपत्ति को अपने नाम करवाने के साथ ही उसे बेच भी सकेंगे और बैंक से लोन भी ले सकेंगे।

29 IPS और 1 HPS के तबादले, करनाल समेत 6 जिलों के SP बदले गए

राज्य सरकार के कदम से ग्रामीण क्षेत्र के करीब 25 लाख लोगों और शहरों के करीब छह लाख लोगों को फायदा पहुंचेगा।

आपको बता दें कि फिलहाल लाल डोरा और फिरनियों के अंदर पड़ने वाली संपत्तियां लोगों के नाम पर नहीं है और इसकी वजह से इन जमीनों पर कब्जा होने के साथ लोगों के बीच काफी विवाद होते थे।

पंचायतों की भी जमीनें लाल डोरा के अंतर्गत है और उस पर भी कब्जे हो रहे थे। वहीं, मालिकाना हक न होने से लोग न तो अपनी जमीन बेच पा रहे थे और न ही लोन ले पा रहे थे।

पुराने कंप्यूटर और लैपटॉप को पावरफुल और तेज़ बनाएगा JioPC, 16जीबी रैम और 1 टीवी तक स्टोरेज मिलेगी

कई सालों से इस बड़ी समस्या का हल करने के लिए मांग उठती आ रही है। पूर्व सीएम मनोहर लाल ने साल 2018 में इन संपत्तियों का सर्वे कराने और राजस्व रिकॉर्ड बनाने के निर्देश दिए थे और अब जाकर यह कार्य पूरा होने जा रहा है।

साल 2018 में सर्वे ऑफ इंडिया ने यह कार्य शुरू किया था। ड्रोन की मदद से सारी जमीनों की फोटो ली गई और इसके बाद उसका मैप तैयार किया गया। ग्रामीणों की आपत्तियां दूर करके उनकी सहमति मिलने के बाद ही संपत्तियों का डाटा तैयार किया गया है।

अब हरियाणा सरकार की ओर इन संपत्तियों के मालिकों को राजस्व विभाग की ओर से एक नंबर दिया जाएगा। पहले पूरे गांव का एक नंबर होता था। इसके साथ ही इन संपत्तियों का रेवन्यू रिकॉर्ड भी बनेगा। परिवार के किस सदस्य के पास कितनी संपत्ति ये भी स्पष्ट किया जाएगा।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

You Might Also Like

हरियाणा में ईडी की बड़ी कार्रवाई, बीजेपी नेता और पंचायत सचिव के ठिकानों पर छापेमारी
हरियाणा में बरसात से बदला मौसम, कड़ाके की ठंड और फिर से बारिश के भी आसार
हरियाणा में भाजपा सरकार 3.0 का एक साल पूरा, सरकार ने किया नॉनस्टॉप विकास का दावा, गिनाई यह उपलब्धियां
हरियाणा में एसीबी की रडार पर घूसखोर, फरार चल रहे आरोपियों की धरपकड़ जारी
Haryana : इंडस्ट्रीयल इलाकों में सीवरेज-पानी पर बड़ा फैसला, अब इतने दिनों में कनेक्शन देना होगा जरूरी
TAGGED:Lakhs of people of Haryana will get huge benefitthey will get ownership rights of their land.अपनी जमीन का मिल जाएगा मालिकाना हकहरियाणा के लाखों लोगों को बड़ा फायदाहरियाणा में लाल डोरा और फिरनियों
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरभारत

नेशनल हाईवे के मुसाफिरों के लिए बड़ी खबर, एक अप्रैल से टोल भुगतान की व्यवस्था बदलने की तैयारी

Yuva Haryana
Yuva Haryana
February 22, 2026
हरियाणा में भ्रष्ट पुलिसवालों की खैर नहीं ! अब सीधा नौकरी से होंगे बर्खास्त
देवीलाल परिवार और सियासी शक्ति प्रदर्शन, अजय-अभय के बाद अब चाचा रणजीत सिंह की बारी
मौसम ने फिर ली करवट, हरियाणा के इन जिलों में हुई बरसात और दिल्ली NCR में प्रदूषण से राहत
हरियाणा में मेडिकल ऑफिसर पर लगे घूसखोरी के आरोप, निजी अस्पतालों को मरीज देने के बदले रुपए लेने का बड़ा मामला
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?