By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा के खेल मंत्री को बड़ी राहत, इस पूर्व मंत्री को सुप्रीम कोर्ट से क्यों लगा झटका ? जानें पूरा मामला
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरराजनीतिहरियाणा न्यूज़

हरियाणा के खेल मंत्री को बड़ी राहत, इस पूर्व मंत्री को सुप्रीम कोर्ट से क्यों लगा झटका ? जानें पूरा मामला

Yuva Haryana
Last updated: January 8, 2026 6:57 pm
Yuva Haryana
Published: January 8, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम को एक मामले में बड़ी राहत मिली है। दरअसल, गौरव गौतम पर चुनाव के समय धर्म के आधार पर वोट मांगने का आरोप लगाने वाले हरियाणा के पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल को सुप्रीम कोर्ट ने झटका दिया है।

खेल राज्य मंत्री और पलवल के विधायक गौरव गौतम की अपील पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने करण सिंह दलाल की याचिका पर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में चल रही प्रोसिडिंग पर स्टे लगा दिया है। सुप्रीम कोर्ट से स्टे रहने तक अब करण दलाल की याचिका हाईकोर्ट में लंबित रहेगी।

कांग्रेस से दूरी और सरकार से नजदीकी: 5 विधायकों की बदली सियासी चाल

आपको बता दें कि अक्टूबर 2024 में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में पलवल से भाजपा के उम्मीदवार गौरव गौतम ने कांग्रेस के उम्मीदवार करण सिंह दलाल को बड़े अंतर से चुनाव हराया था। चुनाव परिणाम के लगभग एक माह बाद करण सिंह दलाल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी और गौरव गौतम पर चुनाव के दौरान धर्म के नाम वोट मांगने का आरोप लगाया था।

हाईकोर्ट में दाखिल याचिका में करण सिंह दलाल ने कहा था कि चुनाव के दौरान गौरव गौतम ने धर्म के नाम पर वोट मांगे थे। इसके बाद करण दलाल की याचिका के खिलाफ गौरव गौतम ने हाईकोर्ट में नियम 7 रूल 11 के तहत अपील की थी, जिसे उच्च न्यायालय ने रद्द कर दिया था।

पानीपत एलिवेटेड एक्सप्रेसवे जनवरी 2027 से होगा टोल-फ्री !

हाईकोर्ट से अपील रद्द होने के बाद गौरव गौतम ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जहां से उन्हें बड़ी राहत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में बृहस्पतिवार को हाईकोर्ट की प्रोसिडिंग पर स्टे लगा दिया है।

धान-बाजरा खरीद में देरी, किसानों की बढ़ी मुश्किलें

You Might Also Like

जींद की बेटी नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, संघर्षों को हराकर एशियन गेम्स में जीता गोल्ड
हरियाणा में बढ़ते सड़क हादसों पर एक्शन, अब सीएम ने इन पर कार्रवाई करने के दिए सख्त निर्देश
हरियाणा को मिलेंगे 102 नए अफसर, HCS और HPS के इतने पद शामिल
दिल्ली ब्लास्ट केस, लेडी आतंकी डॉ शाहीन के फ्लैट से मिला लाखों का कैश, खाड़ी देशों के नोट और सोने के बिस्किट
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री की मौजूदगी में समर्थकों में टकराव, कहासुनी के बाद हाथापाई तक पहुंची बात
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरनौकरियाँहरियाणा न्यूज़

क्या हरियाणा में एक नौकरी मिलने के बाद CET स्कोर अमान्य हो जाएगा ? इस पर HSSC चेयरमैन ने दिया ये जवाब

Yuva Haryana
Yuva Haryana
January 8, 2026
हरियाणा में बिजली चोरी पर सख्ती, ऊर्जा मंत्री ने डिफाल्टरों पर कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी
हरियाणा में जल्द कांग्रेस की लगेगी ‘पाठशाला’, सियासी गुर सिखाएंगे राहुल गांधी
हरियाणा को मिलेंगे 102 नए अफसर, HCS और HPS के इतने पद शामिल
अजब चोर का गजब कारनामा, बस स्टैंड से हरियाणा रोडवेज लेकर हुआ फुर्र
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?