By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में 28 पुलिस अधिकारियों के तबादले, IPS उपासना यादव की जिले में वापसी
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
हरियाणा न्यूज़आज की ताजा खबर

हरियाणा में 28 पुलिस अधिकारियों के तबादले, IPS उपासना यादव की जिले में वापसी

Bhawana Vats
Last updated: October 21, 2026 10:50 am
Bhawana Vats - Editor
Published: October 21, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: हरियाणा सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 28 अधिकारियों के तबादले और नई जिम्मेदारियों के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में छह IPS और 22 HPS अधिकारी शामिल हैं। कैबिनेट मंत्री अनिल विज के साथ फरवरी में हुई तीखी बहस के बाद CID में तैनात की गईं IPS अधिकारी उपासना यादव की जिले में वापसी हुई है। करीब छह महीने बाद उन्हें जींद का पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त किया गया है।

Contents
IPS उपासना यादव बनीं जींद की SPचार IPS और एक HPS अधिकारी को अतिरिक्त जिम्मेदारीजिलों में SP और DSP के भी तबादलेअन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियांपुलिस प्रशासन में फेरबदल से क्या होगा असर ?

इस फेरबदल के तहत कई जिलों में पुलिस अधीक्षकों (SP), उप-पुलिस अधीक्षकों (DSP) और अन्य अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।

IPS उपासना यादव बनीं जींद की SP

IPS उपासना यादव को CID से हटाकर जींद का SP नियुक्त किया गया है। इससे पहले उन्हें कैबिनेट मंत्री अनिल विज के साथ विवाद के बाद CID में तैनात किया गया था। अब नई नियुक्ति के साथ उन्हें जिले की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, जींद के मौजूदा SP कुलदीप सिंह को SP, CID मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है। उनके पास एटीएस का अतिरिक्त कार्यभार भी रहेगा। SP पूजा डबला को CID मुख्यालय में तैनात किया गया है।

हरियाणा में राशन डिपो पर कालाबाजारी रोकने की तैयारी

चार IPS और एक HPS अधिकारी को अतिरिक्त जिम्मेदारी

सरकार ने कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा है।  IG Satish Balan को जिलों में अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। गुरुग्राम के DCP मुख्यालय डॉ. अर्पित जैन को SP, अंबाला की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि IPS अधिकारी को भौंडसी से संबंधित अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया है।

धीरज कुमार को ट्रेनिंग के साथ हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। मोहित हांडा को राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) के साथ हरियाणा लोकायुक्त के SP का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। HPS अधिकारी नुपुर बिश्नोई को महिला सुरक्षा एवं वेलफेयर से संबंधित जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिलों में SP और DSP के भी तबादले

पुलिस विभाग के फेरबदल में कई जिलों के SP और DSP स्तर के अधिकारियों की नियुक्तियां बदली गई हैं। राकेश को DSP चरखी दादरी, ऋषिकांत को DSP रोहतक और अनिल कुमार को DSP हरियाणा महिला पुलिस, सुनारिया रोहतक नियुक्त किया गया है।

मुकेश कुमार और वीरेंद्र सिंह को DSP मुख्यालय में जिम्मेदारी दी गई है। गौरव शर्मा को DSP नारनौल, राजीव कुमार को DSP फतेहाबाद और शमशेर सिंह को DSP STF बनाया गया है।

भाजपा का फोकस: बूथ स्तर तक सक्रियता और संगठनात्मक तालमेल

सतीश कुमार को SP पंचकूला, इंदरवीर को SP गुरुग्राम, अमित बेनीवाल को DSP हिसार और जसपाल को SP नरनौल की जिम्मेदारी दी गई है।

अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां

अशोक कुमार की अंबाला सिटी में प्रथम बदली के बाद उन्हें प्रथम IRB, भोंडसी भेजा गया है। DSP अनूप को STF मुख्यालय, आर्यन चौधरी को DSP टेलीकॉम और दिनेश कुमार को DSP लोकायुक्त नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा, HPS अधिकारी अजीत सिंह को DSP पुलिस मुख्यालय का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य पुलिस प्रशासन में जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण और विभिन्न इकाइयों के कामकाज को व्यवस्थित करना है।

पुलिस प्रशासन में फेरबदल से क्या होगा असर ?

हरियाणा में पुलिस अधिकारियों के इस फेरबदल से जिलों और विशेष इकाइयों में प्रशासनिक जिम्मेदारियों में बदलाव होगा। जींद में नई SP की नियुक्ति के साथ जिले की कानून-व्यवस्था की कमान भी बदलेगी। वहीं, STF, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, CID और सतर्कता विभाग में अतिरिक्त जिम्मेदारियां दिए जाने से इन इकाइयों के कामकाज पर भी असर पड़ सकता है।

नागोया में चमके हरियाणा के पैरा खिलाड़ी

You Might Also Like

हरियाणा में बार काउंसिल चुनावों की घोषणा, तैयारी में जुटा प्रशासन
हरियाणा में शिक्षकों के तबादले कब होंगे? सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
हिसार में कचरे से बिजली बनाने की तैयारी तेज, वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट के लिए जमीन का निरीक्षण
हरियाणा में लाडो को मिली लक्ष्मी की चौथी किस्त, इस बार इतनी नई महिलाएं योजना से जुड़ी
हिसार में सियासी ताकत दिखाएंगे पूर्व बिजली मंत्री रणजीत सिंह, जानिए अपनी नई पार्टी बनाएंगे या नहीं ?
TAGGED:28 पुलिस अधिकारियों के तबादलेCID HaryanaCID हरियाणाHaryana NewsHaryana PoliceHaryana Police transfersHPS officersHPS अधिकारीIPS Upasana YadavIPS उपासना यादवJind SPpolice administration reshuffletransfer of 28 police officersजींद SPपुलिस प्रशासन फेरबदलहरियाणा पुलिसहरियाणा पुलिस तबादलेहरियाणा समाचार
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
शिक्षाहरियाणा न्यूज़

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का एनसीआर में विस्तार, सोनीपत में खुलेगा आधुनिक एजुकेशनल सेंटर

Bhawana Vats
Bhawana Vats
October 5, 2026
दिव्यांग पेंशन योजना, हरियाणा में कैसे मिलेंगे प्रतिमाह 3200 रूपए ? जानें
ASI संदीप लाठर के परिवार से मिले अभय चौटाला, भाजपा पर लगाए बड़े गंभीर आरोप
कांग्रेस के इस वरिष्ठ नेता की जान को खतरा, ग्रेनेड लांचर से उड़ाने की मिली धमकी, पूरा मामला पढ़िए
सीएम सैनी के दौरे से पहले हरियाणा में CJP कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया, पार्टी ने लगाया अवैध कार्रवाई का आरोप
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?