By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा पुलिस के नए आदेश, नियम मुताबिक ही ‘खाकी’ पहने सभी पुलिस वाले और अब लंबे बाल नहीं चलेंगे
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा पुलिस के नए आदेश, नियम मुताबिक ही ‘खाकी’ पहने सभी पुलिस वाले और अब लंबे बाल नहीं चलेंगे

Yuva Haryana
Last updated: November 28, 2025 3:10 pm
Yuva Haryana
Published: November 28, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा पुलिस में सही वर्दी नहीं पहनने वाले और लंबे बाल रखने वाले पुलिसकर्मियों पर सख्ती होती हुई दिखाई दे रही है। इसको लेकर अब हरियाणा पुलिस ने नए निर्देश जारी किए है।

एक प्रमुख समाचार पत्र के मुताबिक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अब नियम के अनुसार पूरी वर्दी डालनी होगी और नियम अनुसार ही अपना हेयर स्टाइल रखना होगा। अगर कोई पुलिस वाला इन नियमों की अनदेखी करेगा तो उसे न केवल पैदल गश्त पर भेजा जाएगा बल्कि अलग प्लाटून बनाकर पुलिस लाइन में भी अटैच किया जाएगा। 15 दिनों की पीटी भी होगी।

दरअसल, सोशल मीडिया के माध्यम से अनेक पुलिस वालों की वर्दी पहनने का गलत तरीका और बड़े बाल रखने का मामला डीजीपी मुख्यालय तक पहुंचा है। इन मामलों पर संज्ञान लेते हुए डीजीपी ओपी सिंह ने यह कदम उठाया है। पिछले दिनों डीजीपी द्वारा पुलिसकर्मियों को मौके पर ही बताया गया कि किस प्रकार वर्दी होनी चाहिए।

पानीपत एलिवेटेड एक्सप्रेसवे जनवरी 2027 से होगा टोल-फ्री !

हरियाणा पुलिस द्वारा यह निर्देश सभी यूनिट हेड को भेजे गए है। आदेश में कहा गया है कि यह देखा गया है कि कई पुलिस अधिकारी अपनी ऑफिशियल ड्यूटी करते समय सही यूनिफार्म और हेयरकट नहीं रखते है।

आदेश में बताया गया है कि पुलिस अधिकारियों द्वारा पहनी जाने वाली यूनिफॉर्म के बारे में रेगुलेशन नंबर-18 में पूरी जानकारी है, लेकिन उसके बाद भी अनेक पुलिस वाले इन नियमों का पालन नहीं करते है। साथ में यह भी देखा गया है कि कई पुलिस अधिकारी अलग-अलग सोशल मीडिया पोस्ट में नियमानुसार वर्दी और बाल का स्टाइल नहीं रखते हुए दिखाई दिए है।

हरियाणा पुलिस के मुताबिक अब ऐसे पुलिस वालों की सभी प्लाटून दिसंबर के आखिर तक मधुबन अकादमी में एकत्रित होगी। यहां जिले स्तर के पीटी एंड ड्रिल कोर्स में दी गई ट्रेनिंग के लेवल की समीक्षा करने के लिए एक राज्य स्तरीय परेड का आयोजन किया जाएगा। इस परेड को डीजीपी द्वारा नॉमिनेट किया गया एक वरिष्ठ अधिकारी संचालन करेगा।

धान-बाजरा खरीद में देरी, किसानों की बढ़ी मुश्किलें

आपको यह भी बता दें कि हरियाणा पुलिस की ओर से जारी निर्देश में यह भी कहा गया है कि सभी यूनिट्स सोमवार परेड या किसी और समय ऐसे पुलिसकर्मियों की पहचान करें और ऐसे अधिकारियों की एक अलग प्लाटून बनाकर उन्हें पुलिस लाइन में अटैच करें।

इस प्लाटून को 15 दिन की पीटी कराई जाए। पुलिस लाइन में पीटी एंड ड्रिल कोर्स का सुपरविजन डीएसपी लेवल के ऑफिसर द्वार किया जाएगा। इस कार्य के लिए एक पूरी जानकारी के साथ डेली शेड्यूल होना चाहिए। इसमें शामिल होने वालों को शाम को शहर के फुल पेट्रोलिंग के लिए भी भेजा जाना चाहिए।

मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज की हालत खराब, छात्रों ने CM से मांगी मदद

You Might Also Like

दुष्यंत चौटाला का बड़ा दावा, “JJP के सत्ता से बाहर होने के बाद एक रूपया भी नहीं बढ़ी बुढ़ापा पेंशन”
हरियाणा में सुसाइड के मामलों को रोकने पर जोर, मेंटल हेल्थ के लिए सरकार उठा रही ये कदम
ओपी सिंह ने हरियाणा DGP का चार्ज संभालते ही कही यह बड़ी बात, नागरिकों की सुरक्षा पर दिया जोर
हरियाणा के सभी जिलों में बनेंगे आधुनिक अस्पताल, मरीजों को मिलेगी ये सुविधाएं
Weather Update: हरियाणा में मौसम की करवट, आने वाले दिनों में बारिश के चलते प्रदूषण से राहत के आसार
TAGGED:All policemen will wear 'khaki' as per the rules and long hair will no longer be acceptableHaryana Police's new orders
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

“पेपरलेस रजिस्ट्री ठप” पर हरियाणा सरकार की सफाई, ये आंकड़े देकर कहा- सब ठीक है

Yuva Haryana
Yuva Haryana
November 9, 2025
हरियाणा में महिला पुरस्कार 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित, जानें पूरी डिटेल्स
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती में आयु सीमा पर कंफ्यूजन,कैसे होगी आयु की गणना ? जानें
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना में बड़ा बदलाव, अब महिलाओं को इतने रुपए एक साथ देगी सरकार
हरियाणा में पुलिस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, रजिस्ट्रेशन से जुड़ी पूरी जानकारी यहां जानें
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?