By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: पूर्व अधिकारी को जूते मारने के आरोप पर क्या बोले अभय चौटाला ? मानहानि का नोटिस भेजेगी इनेलो
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरराजनीतिहरियाणा न्यूज़

पूर्व अधिकारी को जूते मारने के आरोप पर क्या बोले अभय चौटाला ? मानहानि का नोटिस भेजेगी इनेलो

Yuva Haryana
Last updated: November 29, 2025 1:43 pm
Yuva Haryana
Published: November 29, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा में इन दिनों एक पूर्व आईपीएस अधिकारी को एक राजनेता द्वारा जूते मारने का विषय खासा चर्चा में चल रहा है। दरअसल, महेंद्रगढ़ के सेवानिवृत्त आईपीएस रामसिंह यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिस पर सियासत गरमाई हुई है और लोग राजनीतिक चुस्कियां ले रहे है।

आपको बता दें कि वायरल वीडियो में पूर्व आईपीएस अधिकारी ने साल 2003 में पूर्व इनेलो सरकार के दौरान इनेलो नेता अभय चौटाला पर 39 जूते मारने का आरोप लगाया है।

अब इस मामले में विवाद और बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। एक प्रमुख समाचार पत्र में प्रकाशित खबर के अनुसार इनेलो नेता अभय चौटाला ने इस वायरल वीडियो पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है और 100 करोड़ रुपये के मानहानि का नोटिस भेजने की बात कही है।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

अभय चौटाला का कहना है कि इनेलो की बढ़ती लोकप्रियता से परेशान राजनीतिक विरोधियों द्वारा आजकल झूठ, फरेब और गलत बयानबाजी के माध्यम से साजिशें रची जा रही है और ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के माध्यम से माफी मंगवाने का काम किया जाएगा।

ऐसे में इनेलो अब 39 जूते मारने का बयान देने वाले रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी के विरुद्ध कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर करेगी।

अभय चौटाला ने कहा कि यदि रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी सच्चे थे तो वे आईपीएस एसोसिएशन में क्यों नहीं गए। शिकायत क्यों नहीं दर्ज करवाई। मेडिकल क्यों नहीं करवाया। कई अनेक कारण हैं, जो साबित करते हैं कि आरोप गलत हैं।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

इनेलो नेता ने कहा कि इस मामले में लीगल नोटिस तैयार कर लिया है और जल्द ही संबंधित को भेज दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी सार्वजनिक रूप से माफी मांगेगा या फिर कोर्ट में जाकर सिद्ध करना होगा, जो आरोप लगाए हैं वह सही साबित करें, नहीं तो सजा भुगतेंगे।

उधर, सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई है और उन्होंने दोबारा दावा किया कि वे अपना पक्ष साबित करेंगे। उन्होंने कहा कि अभय चौटाला मानहानि का केस दर्ज करवाएं। अगर वे गलत हुए तो उनको 100 करोड़ रुपये देंगे और नहीं तो उनको 100 करोड़ रुपये देने होंगे।

पूर्व आईपीएस का क्या आरोप ?
आपको बता दें कि सेवानिवृत्त आईपीएस रामसिंह यादव का आरोप है कि साल 1995 में सिरसा में रास्ता रोको आंदोलन के दौरान उन्होंने अभय चौटाला को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद साल 2000 में जब इनेलो की सरकार आई तो साल 2003 में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग के आरोप में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और गांव चौटाला की पुलिस चौकी में ले जाकर उन्हें प्रताड़ित किया गया। रामसिंह यादव के मुताबिक थानेदार की कुर्सी पर अभय चौटाला बैठे हुए थे और उनको थर्ड डिग्री टॉर्चर दिया गया। खुद अभय सिंह चौटाला ने उनको 39 जूते मारे थे।

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

पूर्व आईपीएस की इस वायरल वीडियो की राजनीतिक गलियारे में खूब चर्चा हो रही है। इस बीच, इस मामले में अभय चौटाला के भतीजे और जेजेपी युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। दिग्विजय ने कहा कि यह बेहद गंभीर आरोप है। उन्होंने कहा कि एक वरिष्ठ अधिकारी के साथ अगर ऐसा हुआ है तो यह बहुत सोचने वाली बात है। दिग्विजय ने कहा कि जिनकी ऐसी सोच रही थी और हैं, उन्हें इन आरोपों का जवाब देना चाहिए।

You Might Also Like

युवाओं का एक और बड़ा सम्मेलन करके जेजेपी ने दिखाई सियासी ताकत, टारगेट पर रही भाजपा
बड़ी खबर: शत्रुजीत कपूर की ‘छुट्टी’, इस अधिकारी को मिला हरियाणा डीजीपी का चार्ज
दक्षिण हरियाणा के लिए अच्छी खबर, SYL का पानी पहुंचाने के लिए नई योजना तैयार, पढ़ें
अकील अख्तर की मौत के मामले में नया मोड़, पिता पूर्व DGP सहित परिवार के कई सदस्यों पर लगे गंभीर आरोप
हरियाणा में भाजपा की गुटबाजी फिर उजागर, मंत्रियों में आपसी खींचतान जारी
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
हरियाणा न्यूज़आज की ताजा खबरभारत

Weather Update: हरियाणा में आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम ? यहां पढ़िए पूरी अपडेट

Yuva Haryana
Yuva Haryana
October 28, 2025
हरियाणा में दो राज्यसभा सीटें होने वाली है खाली, किसके खाते में जाएगी ? पढ़ें
हरियाणा में कांग्रेस का ट्रेनिंग कैंप शुरू, 10 दिन तक चलेगी सियासी पाठशाला और राहुल गांधी भी आएंगे
हरियाणा: आयुष्मान मरीजों का CCTV निगरानी में इलाज करने के फैसले में बदलाव, अब अस्पतालों में इन स्थानों पर सीसीटीवी लगाने जरूरी
झज्जर एनकाउंटर केस में अब खापों की हुई एंट्री, दोनों पक्षों ने दिया ये अल्टीमेटम, पढ़ें पूरा मामला
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?