By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: भारत के 53वें CJI बने जस्टिस सूर्यकांत, हरियाणा के इस गांव से ‘सुप्रीम कुर्सी’ तक कैसे पहुंचे ? पढ़िए
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरभारतहरियाणा न्यूज़

भारत के 53वें CJI बने जस्टिस सूर्यकांत, हरियाणा के इस गांव से ‘सुप्रीम कुर्सी’ तक कैसे पहुंचे ? पढ़िए

Yuva Haryana
Last updated: November 25, 2025 3:25 pm
Yuva Haryana
Published: November 25, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत ने सोमवार को भारत के चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ली हैं। जस्टिस सूर्यकांत को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई।

उन्होंने हिंदी में शपथ ली। इसी के साथ वे हिंदी में शपथ लेने वाले तीसरे सीजेआई बने। इससे पहले जस्टिस एनवी रमना व जस्टिस गवई ने हिंदी में शपथ ली थी।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

उनके शपथ समारोह में भूटान, केन्या, मॉरीशस, नेपाल और श्रीलंका के चीफ जस्टिस भी मौजूद रहे। ऐसा पहली बार हुआ है कि 5 देशों के चीफ जस्टिस किसी समारोह में एक साथ शामिल हुए हो।

सुप्रीम कोर्ट के 53वें चीफ जस्टिस के रूप में अपने पहले दिन जस्टिस सूर्यकांत ने 2 घंटे में 17 मामलों की सुनवाई की। साथ ही उन्होंने कहा कि केस को जल्दी सुनवाई के लिए लिस्ट करने की मांग अब लिखित रूप से करनी होगी।

उन्होंने कहा कि मौखिक अनुरोध सिर्फ असाधारण परिस्थितियों में ही मान्य होंगे (जैसे मौत की सजा या व्यक्तिगत स्वतंत्रता से जुड़े मामले)

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

एक प्रमुख समाचार पत्र में प्रकाशित उनके इंटरव्यू के अनुसार मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत का कहना है कि कोर्ट में लोगों को न्याय दिलाना ही उनकी प्राथमिकता है और ये भरोसा बनाए रखना बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आखिरी व्यक्ति तक न्याय की पहुंच होगी तो वे समझेंगे उन्होंने राष्ट्र की सेवा की हैं।

जस्टिस सूर्यकांत का जन्म 10 फरवरी, 1962 को हरियाणा के हिसार जिले में एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था। सूर्यकांत हरियाणा से जुड़े देश के पहले चीफ जस्टिस हैं।

हिसार से ही 1984 में उन्होंने वकालत की शुरूआत की और सबसे कम उम्र में हरियाणा के एडवोकेट जनरल पद तक पहुंचे। साल 2004 से जज के तौर पर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में कई उल्लेखनीय फैसले लेने वाले न्यायमूर्ति सूर्यकांत साल 2017 में हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त हुए। इसके बाद साल 2019 में वे बतौर जज सुप्रीम कोर्ट पहुंचे।

हिसार स्थित उनके पेटवाड़ गांव में सोमवार को जश्न का माहौल रहा। ग्रामीण जस्टिस सूर्यकांत के घर पर एकत्रित हुए और उन्होंने सीजेआई के रूप में शपथ लेते हुए उन्हें देखा। इस दौरान महिलाओं ने मंगल गीत गाकर और ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। वहीं रात को गांव में दीप भी जलाकर खुशी मनाई गई।

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

दरअसल, हाल ही में बीआर गवई चीफ जस्टिस के पद से रिटायर हुए थे। उनकी जगह अब जस्टिस सूर्यकांत ने ली है। वह देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश बन गए हैं।

चीफ जस्टिस सूर्यकांत का कार्यकाल 24 नवंबर 2025 से लेकर 9 फरवरी, 2027 तक रहेगा।

You Might Also Like

“देश का सबसे महंगा” HR 88 B 8888 फैंसी कार नंबर दोबारा बिका, इस बार इतने रुपए लगी बोली
हरियाणा में अफसरों के प्रमोशन की प्रक्रिया तेज, इन पुलिस अधिकारियों का IPS बनने का इंतजार होगा खत्म
IPS पूरन कुमार सुसाइड केस में CBI जांच से हाइकोर्ट ने किया इनकार, सुनवाई के दौरान HC ने कही यह बातें
छोटी सी उम्र में बनाई बड़ी पहचान, कृत्रिम पैर के सहारे हरियाणा की बेटी ने किया कमाल
हरियाणा में 164 मामूली अपराध हुए ‘क्राइम फ्री’, FIR और जेल से मिली राहत
TAGGED:HisarJustice Surya Kant became India's 53rd CJI. How did he rise from this village in Haryana to the Supreme Court?Petwarपेटवाड़भारत के 53वें CJI बने जस्टिस सूर्यकांतहरियाणा के इस गांव से 'सुप्रीम कुर्सी' तक कैसे पहुंचे ? पढ़िएहिसार
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा के नए विधानसभा भवन बनाने की योजना में कहां आई रुकावट और क्या बोले नेता ? जानें

Yuva Haryana
Yuva Haryana
December 1, 2025
हरियाणा में निकाय चुनाव की तैयारियां तेज, पहली बार इस वर्ग की बनेगी महिला मेयर
हरियाणा में इसलिए बढ़ रही बिजली दुर्घटनाएं, अब उपभोक्ताओं को ये बड़ी सलाह
बढ़ते प्रदूषण के कारण दिल्ली NCR में लगा GRAP 3, हरियाणा में 81 नोडल अफसरों को भेजा गया नोटिस
देश में हुए कई बड़े सड़क हादसे, 40 की मौत, हादसों की भयानक तस्वीरें
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.

Loading Comments...

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?