By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: हाई प्रोफाइल IPS पूरन कुमार सुसाइड केस में अपडेट, SIT ने अब हरियाणा के इस वरिष्ठ अधिकारी से की पूछताछ
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हाई प्रोफाइल IPS पूरन कुमार सुसाइड केस में अपडेट, SIT ने अब हरियाणा के इस वरिष्ठ अधिकारी से की पूछताछ

Yuva Haryana
Last updated: January 6, 2026 1:34 pm
Yuva Haryana
Published: January 6, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार के आत्महत्या के बहुचर्चित मामले में विशेष जांच टीम (एसआईटी) की जांच निरंतर आगे बढ़ रही है। जांच की गति को देखते हुए इस मामले में जल्द कोई बड़ा खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

मामले में कई कर्मचारियों और अफसरों से एसआईटी की पूछताछ लगातार जारी है। इस कड़ी में एसआईटी ने हरियाणा के चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी को भी जांच में शामिल किया है।

एक प्रमुख समाचार पत्र में प्रकाशित खबर के अनुसार सोमवार को एसआईटी की टीम हरियाणा सचिवालय स्थित चीफ सेक्रेटरी कार्यालय पर पहुंची और करीब दो घंटे तक अनुराग रस्तोगी से पूछताछ की।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

आपको बता दें कि एसआईटी अब तक पूरन कुमार के सुसाइड नोट में नामित 15 अधिकारियों में से 13 अधिकारियों से पूछताछ कर चुकी है।

इससे पहले एसआईटी ने चंडीगढ़ में पुलिस मुख्यालय तलब करके पूर्व डीजीपी शत्रुजीत कपूर सहित 11 अधिकारियों से भी पूछताछ की थी। अब तक एसआईटी इस मामले में 60 से ज्यादा गवाहों का बयान दर्ज कर चुकी है।

ऐसे में संभावना जताई रही है कि जल्द एसआईटी इस मामले में अपनी जांच रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल कर सकती है।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

पूरन कुमार के सुसाइड नोट में कुल 15 अधिकारियों के नाम शामिल थे। इनमें तीन आईएएस और 12 आईपीएस अधिकारी है। इन सभी से लगातार एसआईटी पूछताछ कर रही है और उनके बयान दर्ज कर रही है।

आपको यह भी बता दें कि छह अक्टूबर 2025 को हरियाणा के रोहतक स्थित सेक्टर-9 थाना में वाई पूरन कुमार के गनमैन के खिलाफ रिश्वत मांगने का मामला दर्ज किया गया था और अगले दिन गनमैन सुशील को गिरफ्तार भी कर लिया गया था। इसी दिन सात अक्टूबर को वाई पूरन कुमार ने चंडीगढ़ स्थित अपने घर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।

इसके बाद पूरन कुमार की धर्मपत्नी आईपीएस अमनीत पी. कुमार ने साजिश के तहत गनमैन पर एफआईआर दर्ज करने का आरोप लगाया था और कहा था कि पूरन कुमार पर सुनियोजित तरीके से दबाव बनाया गया था।

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

You Might Also Like

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में रत्नावली महोत्सव का आगाज, हरियाणवी संस्कृति के इस ‘महाकुंभ’ के बारे में जानिए
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती में आयु सीमा पर कंफ्यूजन,कैसे होगी आयु की गणना ? जानें
हरियाणा के नए DGP ने संभाला चार्ज, अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस का बताया प्लान
हरियाणा के सुजीत बने वर्ल्ड चैंपियन, पहलवानी में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
“वोट चोरी” पर बड़ा अभियान चलाएगी हरियाणा कांग्रेस, अब फील्ड में भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चाबंदी
TAGGED:SIT ने अब हरियाणा के इस वरिष्ठ अधिकारी से की पूछताछUpdate on the high-profile IPS Puran Kumar suicide case: SIT questions this senior Haryana officerवरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमारहरियाणा के चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगीहाई प्रोफाइल IPS पूरन कुमार सुसाइड केस
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरभारतहरियाणा न्यूज़

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली दहलाने की साजिश का खुलासा, हरियाणा से एक व्यक्ति को पुलिस हिरासत में लिया

Yuva Haryana
Yuva Haryana
January 21, 2026
Haryana : स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार के लिए अच्छी खबर, लाडली की शादी में सरकार करेगी इतनी आर्थिक मदद, जानिए पूरी योजना
अग्निवीर भर्ती के लिए इस तारीख से आवेदन शुरू, भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी जानें
हरियाणा में तहसीलदारों की हड़ताल खत्म, रजिस्ट्रियों के अटके काम हो जाएंगे शुरू
हरियाणा में प्लॉट खाली रखना पड़ेगा महंगा, कितनी भरनी पड़ेगी एक्सटेंशन फीस ? जानें
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?