By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में जमीन बंटवारे के मामलों के निपटान का काम पकड़ेगा रफ्तार, जानें सरकार के नए दिशा-निर्देश
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

हरियाणा में जमीन बंटवारे के मामलों के निपटान का काम पकड़ेगा रफ्तार, जानें सरकार के नए दिशा-निर्देश

Yuva Haryana
Last updated: December 30, 2025 6:51 pm
Yuva Haryana
Published: December 30, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा में लंबे समय से पेंडिंग पड़े जमीन बंटवारे के मामलों को तेजी के साथ निपटाया जाएगा। इस काम को रफ्तार देने के लिए हरियाणा सरकार ने अधिकारियों को नए दिशा-निर्देश जारी किए है।

एक प्रमुख समाचार पत्र में प्रकाशित खबर के अनुसार हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने प्रदेशभर में भूमि बंटवारे के मामलों के जल्द निपटारे को लेकर व्यापक योजना तैयार की है। इसके अनुसार अब हर सहायक कलेक्टर को हर महीने कम से कम 12 बंटवारा मामलों का निपटारा करना जरूरी होगा।

इन मामलों के निपटान की निगरानी के लिए अनुपालन की समीक्षा उपायुक्त, मंडलायुक्त और वित्तायुक्त स्तर पर हर माह की जाएगी और मासिक रिपोर्ट भी तैयार की जाएगी।

29 IPS और 1 HPS के तबादले, करनाल समेत 6 जिलों के SP बदले गए

इसके अलावा जिन तहसीलदारों पर फिलहाल काम का बोझ कम है, उन्हें लंबित बंटवारा मामलों के निपटान के काम जुटाया जाएगा। वहीं राजस्व विभाग द्वारा अधिकारियों के लिए हर माह कम से कम 20 मामलों का लक्ष्य तय किया गया है।

अधिकारियों द्वारा जमीन से जुड़े बंटवारों के मामलों को आपसी सहमति से समाधान करने पर भी जोर दिया जाएगा और इसके लिए मुकदमेबाजी कम करने के लिए एफसीआर ने वैकल्पिक विवाद समाधान तंत्र लागू किया है।

सेवानिवृत्त अधिकारी गांव स्तर पर एडीआर शिविर आयोजित करेंगे और विवादित पक्षों को आपसी सहमति से समाधान के लिए प्रोत्साहित करेंगे। आपसी सहमति से हुए निपटारे पर 10 हजार रुपए का मानदेय भी दिया जाएगा।

पुराने कंप्यूटर और लैपटॉप को पावरफुल और तेज़ बनाएगा JioPC, 16जीबी रैम और 1 टीवी तक स्टोरेज मिलेगी

वहीं नियमित न्याय उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए नियमित तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को हफ्ते में कम से कम तीन दिन राजस्व न्यायालय लगाने के आदेश दिए गए है। वहीं अन्य अधिकारियों को सप्ताह में पांच दिन न्यायालय लगाना जरूरी होगा।

इस संबंध में राजस्व विभाग ने एक अहम फैसला ये भी लिया है कि हर तीन महीने में बंटवारा मामलों से जुड़े अधिकारियों के कार्य पर समीक्षा की जाएगी और अच्छा काम करने वाले पांच अधिकारियों को अपनी पसंद की तहसीलों में तैनाती भी दी जा सकती है।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

You Might Also Like

हरियाणा में किसानों के लिए अच्छी खबर, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की नई योजना तैयार, पढ़ें
बंद होगी मनरेगा… अब इस योजना का नाम बदलने के अलावा इसमें क्या-क्या बदल जाएगा ? जानें
हरियाणा में इन विधायकों की हुई मौज, अब होटल में ठहरने पर इतने रुपए देगी सरकार
केंद्र के बजट से हरियाणा को क्या मिला ? इन घोषणाओं से होगा ये फायदा, पढ़ें
बिहार में NDA की बंपर जीत और महागठबंधन की करारी हार, PM मोदी ने दिखाया ‘बिहारी स्टाइल’
TAGGED:Settlement of land division cases in Haryana will pick up pace; learn about the new government guidelinesSettlement of land division cases to pick up pace in Haryanaजानें सरकार के नए दिशा-निर्देशहरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभागहरियाणा में जमीन बंटवारे के मामलों के निपटान का काम पकड़ेगा रफ्तार
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरयोजनाहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना में बड़ा बदलाव, अब महिलाओं को इतने रुपए एक साथ देगी सरकार

Yuva Haryana
Yuva Haryana
December 3, 2025
चर्चा में हरियाणा के नए DGP, थार-बुलेट रखने वालों के लिए दिया ये बड़ा बयान
हरियाणा में अब लावारिस कुत्तों का होगा अपना ठिकाना, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सरकार ने बनाई ये योजना
हवाई यात्रियों को सौगात, चंडीगढ़ एयरपोर्ट से अब दुबई और इन 12 शहरों के लिए उड़ान शुरू
हरियाणा में एचटेट परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट, बोर्ड ने अभ्यर्थियों को दी ये छूट
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?