By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा पुलिस ने कई JJP नेताओं की हटाई सुरक्षा, क्या बोले दिग्विजय चौटाला ? पढ़िए
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरराजनीतिहरियाणा न्यूज़

हरियाणा पुलिस ने कई JJP नेताओं की हटाई सुरक्षा, क्या बोले दिग्विजय चौटाला ? पढ़िए

Yuva Haryana
Last updated: December 11, 2025 6:51 pm
Yuva Haryana
Published: December 11, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा में जननायक जनता पार्टी की जुलाना में हुई बड़ी रैली के बाद राजनीतिक पारा एक दम से हाई हो गया है। दरअसल, रैली के अगले ही दिन हरियाणा पुलिस विभाग द्वारा कई जेजेपी नेताओं की सुरक्षा वापस ले ली गई है।

आपको बता दें कि सात दिसंबर रविवार को जेजेपी ने अपने आठवें स्थापना दिवस के अवसर पर जींद के जुलाना में एक विशाल रैली की थी। इसके बाद पुलिस ने जेजेपी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला सहित चार नेताओं की सिक्योरिटी वापस ले ली है।

दिग्विजय चौटाला के अलावा पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के ससुर पूर्व एडीजीपी परमजीत सिंह अहलावत, गुरुग्राम से लोकसभा का चुनाव लड़ चुके मशहूर गायक राहुल फाजिलपुरिया और सोहना विधानसभा से जेजेपी उम्मीदवार रहे विनेश गुर्जर से पुलिस द्वारा सिक्योरिटी वापस ले ली गई है।

इनमें कई नेता ऐसे हैं, जिन्हें जान से मारने की धमकियां मिलने और उन पर हमले होने के बाद सिक्योरिटी उपलब्ध कराई गई थी।

29 IPS और 1 HPS के तबादले, करनाल समेत 6 जिलों के SP बदले गए

थोड़े दिन पहले ही दिग्विजय चौटाला को जान से मारने की धमकियां मिलने पर सिक्योरिटी उपलब्ध कराई गई थी। वहीं राहुल फाजिलपुरिया पर भी पिछले दिनों फायरिंग हुई थी, जिसकी शिकायत दुष्यंत चौटाला ने पुलिस और प्रदेश सरकार से की थी।

एक प्रमुख समाचार पत्र में प्रकाशित खबर के अनुसार सिक्योरिटी वापस लेने का कारण हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के एक बयान को माना जा रहा है। दरअसल, दुष्यंत चौटाला ने जुलाना रैली में डीजीपी ओपी सिंह के बयान “थार-बुलेट बदमाश रखते है” पर करारा तंज कसा था।

रैली में दुष्यंत चौटाला थार पर सवार होकर भी पहुंचे थे और उन्होंने कहा था कि डीजीपी महोदय को थार-बुलेट पर बदमाश नजर आते है जबकि हर रोज प्रदेश में होने वाले मर्डर उन्हें दिखाई नहीं दे रहे।

इससे पहले दुष्यंत चौटाला ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, बीजेपी सांसद सुभाष बराला और अपने स्वयं के बुलेट पर चलते हुए की फोटो सोशल मीडिया पर जारी करते हुए पूछा था कि इनके बारे में डीजीपी की क्या राय है ?

पुराने कंप्यूटर और लैपटॉप को पावरफुल और तेज़ बनाएगा JioPC, 16जीबी रैम और 1 टीवी तक स्टोरेज मिलेगी

इस बीच, अब जेजेपी युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला का भी इस पर बयान सामने आया है। सिरसा में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों के सवालों के जवाब में दिग्विजय ने कहा कि सात दिसंबर को जुलाना में हुई जेजेपी की ऐतिहासिक रैली से भाजपा सरकार बौखला और घबरा गई है, तभी जेजेपी नेताओं की सुरक्षा वापस ले गई और इससे प्रतीत होता है कि प्रदेश के डीजीपी एक सामान्य सेवक की तरह नहीं बल्कि तानाशाह के तौर पर कार्य कर रहे हैं।

जेजेपी नेताओं की सिक्योरिटी वापस लेने के सवाल पर दिग्विजय चौटाला ने कहा कि उन्हें अपनी सुरक्षा की चिंता नहीं है, सरकार आम जनता को सुरक्षा दें। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि उन्होंने पुलिस से सुरक्षा नहीं मांगी थी, बल्कि एक घटना के बाद खुद पुलिस ने ही सिक्योरिटी दी थी।

दिग्विजय ने आगे कहा कि रैली की भीड़ और दुष्यंत चौटाला के थार वाले बयान से बीजेपी और डीजीपी के पसीने छुट गए है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल उनके इशारों पर चलने वाले राजनेताओं को ही सुरक्षा देती है। उन्होंने ये भी कहा कि अगर थार-बुलेट से डीजीपी को इतना ही एतराज तो इन गाड़ियों को हरियाणा में क्यों बिकने दिया जा रहा है ?

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि अपराध के मामले में हरियाणा के हालात बेहद खराब हो चुके है और निरंतर अपराध बढ़ रहा है इसलिए सरकार और पुलिस को इस दिशा में सुधार के लिए तुरंत ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक आंकड़े के मुताबिक महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध में देशभर में हरियाणा चौथे स्थान पर है। इसी तरह हर साल 1800 रेप केस, 1000 से ज्यादा मर्डर ओर चार हजार से ज्यादा अपहरण की घटनाएं दर्ज हुई है। ये दर्शाता है कि अफसरशाही पर सीएम का कंट्रोल नहीं है। बढ़ते अपराध के लिए सीएम नायब सैनी और डीजीपी ओपी सिंह पूरी तरह से जिम्मेदार है।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

You Might Also Like

युवाओं पर पकड़ बनाने की तैयारी में जुटी इनेलो, प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन का किया ऐलान
दिवंगत IPS पूरन कुमार की पत्नी अमनित पर केस दर्ज, ASI संदीप सुसाइड मामले में इस विधायक पर भी हुई एफआईआर
जाट आंदोलन से जुड़े केसों पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, हरियाणा सरकार से मांगा गया जवाब
नगर निगम चुनावों की तैयारी में जुटी हरियाणा कांग्रेस, स्पेशल इलेक्शन कमेटी का किया गठन
हरियाणा में खस्ता खेल व्यवस्था पर बड़ा खुलासा, गहरी नींद के बाद अब क्यों जागा विभाग ?
TAGGED:JJP की रैली के बाद पुलिस का एक्शनPolice action after JJP rallysecurity of several leaders including Digvijay Chautala withdrawnदिग्विजय चौटाला सहित कई नेताओं की सुरक्षा हटाई
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हिसार एयरपोर्ट का नया विंटर शेड्यूल जारी, इस रूट की हवाई सेवा बंद और इनमें ये हुआ बदलाव

Yuva Haryana
Yuva Haryana
December 14, 2025
हरियाणा में बदमाशों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, एक दिन में पकड़े 32 कुख्यात अपराधी
हरियाणा में बढ़ती ठंड से जनजीवन प्रभावित, आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम ? जानें
हरियाणा में प्लॉट खाली रखना पड़ेगा महंगा, कितनी भरनी पड़ेगी एक्सटेंशन फीस ? जानें
हरियाणा का यह ओलंपियन खिलाड़ी बना लेफ्टिनेंट कर्नल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी उपाधि
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?