By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: झज्जर एनकाउंटर केस में अब खापों की हुई एंट्री, दोनों पक्षों ने दिया ये अल्टीमेटम, पढ़ें पूरा मामला
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

झज्जर एनकाउंटर केस में अब खापों की हुई एंट्री, दोनों पक्षों ने दिया ये अल्टीमेटम, पढ़ें पूरा मामला

Yuva Haryana
Last updated: January 19, 2026 7:33 pm
Yuva Haryana
Published: January 19, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा में पुलिस एनकाउंटर का एक मामला खासा गरमाया हुआ है। अब इस मामले में खापों की भी एंट्री हो चुकी है। बड़ी बात ये है कि इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से अलग-अलग पंचायतें की गई और अपने-अपने फैसले लिए गए। यहां तक कि मामला सीएम नायब सैनी के संज्ञान में भी है, लेकिन दोनों पक्ष अपनी-अपनी मांग उठाकर न्याय की गुहार लगा रहे है।

मामला, झज्जर में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप अहलावत के भाई पंकज के साथ हुई कथित पुलिस मुठभेड़ का है।

जहां कथित मुठभेड़ में घायल रोहतक जिले के गांव मायना निवासी एएसआई प्रवीन के समर्थन में गांव मायना में एक पंचायत हुई तो वहीं दूसरी ओर झज्जर जिले के गांव डीघल में पंकज के पक्ष में अहलावत खाप के 27 गांवों की पंचायत हुई।

मायना में हुई पंचायत में फैसला लिया गया कि अगर पुलिस ने एएसआई को गोली मारने के आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया तो खाप पंचायत बुलाकर बड़ा फैसला लिया जाएगा। खाप राजनीतिक दबाव बर्दाश्त नहीं करेगी। तीन दिन का अल्टीमेटम पंचायत द्वारा दिया गया है।

29 IPS और 1 HPS के तबादले, करनाल समेत 6 जिलों के SP बदले गए

दो घंटे चली इस पंचायत में मायना के लोगों ने कहा कि राजनीतिक दबाव में एएसआई प्रवीण के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। इस मामले को लेकर ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल सीएम नायब सैनी से भी मिला था, लेकिन सीएम के बयान से वे संतुष्ट नजर नहीं आए।

साथ ही मायना गांव के सरपंच का ये भी कहना है कि गांव मायना खुद को डीघल गांव का छोटा भाई मानता है इसलिए भाईचारा खराब नहीं होने देंगे। इस मामले में डीघल गांव जाकर बातचीत की जाएगी।

उधर, दूसरी तरफ डीघल में अहलावत खाप के 27 गांवों ने पंचायत करके फैसला लिया है कि परिवार को न्याय मिलना चाहिए। पंचायत ने पुलिस प्रशासन को एक सप्ताह का समय दिया है।

इस महापंचायत में एनकाउंटर में घायल हुए पंकज अहलावत के पिता पूर्व चेयरमैन आनन्द और भाई भाजपा नेता प्रवक्ता प्रदीप अहलावत भी शामिल हुए।

पुराने कंप्यूटर और लैपटॉप को पावरफुल और तेज़ बनाएगा JioPC, 16जीबी रैम और 1 टीवी तक स्टोरेज मिलेगी

पंकज के पिता आनंद सिंह ने कहा कि हम इतना नहीं झुकेंगे कि हमारा सम्मान चला जाए। पंचायत में पुलिस से पंकज को पंचायत के हवाले करने और गिरफ्तार दो साथियों को छोड़ने की बात कही गई। ऐसे में अगर बात नहीं मानी गई तो एक हफ्ते बाद फिर पंचायत की जाएगी।

अहलावत खाप पंचायत ने यहां तक कहा कि अगर बाद में जरूरत हुई तो खाप अपने हिसाब से पंकज को पेश कर देगी।

पंचायत में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप अहलावत ने बताया कि पंकज अपने दोस्त संदीप के साथ होटल में खाना खाने गया था, लेकिन वहां बिरधाना गांव के लोगों के साथ झगड़ा हो गया। जैसे ही पंकज वहां से जाने लगा तो एक गाड़ी पीछे लग गई, लेकिन उन्हें पता नहीं था कि उस गाड़ी में पुलिस है।

इस मामले को लेकर बीजेपी नेता प्रदीप ने सीएम नायब सैनी से भी मुलाकात की है और पूरी जानकारी उनके संज्ञान में डाली है। सीएम ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

You Might Also Like

राज्यपाल से मुलाकात के बाद बोले दुष्यंत चौटाला, कहा- “लाखों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़, चुप नहीं बैठेगी JJP”
हरियाणा में आंगनबाड़ी वर्कर्स परेशान, छह महीने से नहीं मिला पूरा मानदेय
नहीं रहे बॉलीवुड के “ही-मैन”, 89 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
Haryana : CM Saini inaugurates 27th Haryana State Sports Festival, over 6000 players to participate
दुष्यंत चौटाला का बड़ा दावा, “JJP के सत्ता से बाहर होने के बाद एक रूपया भी नहीं बढ़ी बुढ़ापा पेंशन”
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
हरियाणा न्यूज़

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने की ASI संदीप के परिजनों से मुलाकात, दिया बड़ा आश्वासन

Yuva Haryana
Yuva Haryana
October 16, 2025
जेजेपी के संगठन में विस्तार, हरियाणा में 45 युवा हलका अध्यक्ष घोषित, पढ़ें पूरी लिस्ट
हरियाणा के लोगों में खून की कमी ! इन जिलों में सबसे ज्यादा एनीमिया की समस्या
हरियाणा में कुत्ते के काटने पर सरकार देगी मुआवजा, 5 लाख रुपए तक की आर्थिक मदद, जानें नियम और शर्तें
बॉर्डर-2 मूवी में दिखेगी हरियाणा के इस जांबाज मेजर की कहानी, एक्टर वरुण धवन ने निभाया किरदार
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?