By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: दक्षिण हरियाणा के लिए अच्छी खबर, लंबे समय बाद दोबारा पटरी पर आया ये बड़ा रेल प्रोजेक्ट
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबर

दक्षिण हरियाणा के लिए अच्छी खबर, लंबे समय बाद दोबारा पटरी पर आया ये बड़ा रेल प्रोजेक्ट

Yuva Haryana
Last updated: November 18, 2025 12:25 pm
Yuva Haryana
Published: November 18, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : दक्षिण हरियाणा के लिए एक बेहद अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, यहां के लोगों से जुड़ी एक बड़ी रेलवे उम्मीद सिरे चढ़ने की दिशा में आगे बढ़ रही है। ऐसे में क्षेत्रवासियों का रेल का सपना पूरा होता हुआ दिख रहा है।

एक प्रमुख अखबार में प्रकाशित खबर के अनुसार वर्षों से फाइलों में अटकी फर्रुखनगर से लोहारू वाया दादरी तोय, झज्जर, चरखी दादरी-बाढ़डा नई रेल लाइन पर केंद्र सरकार ने दोबारा काम करना शुरू कर दिया है। केंद्रीय रेलवे विभाग ने इस बड़ी परियोजना के सर्वे को एक बार फिर से मंजूरी दे दी है।

ऐसे में अब रेलवे द्वारा नई परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पूरी डीपीआर नए सिरे से तैयार की जाएगी।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

रेलवे बोर्ड द्वारा नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे जयपुर को आधिकारिक पत्र भी जारी कर दिया गया है, जिससे इस परियोजना पर दोबारा काम शुरू होने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है।

पुराने सर्वे का क्या हुआ ?

  • इससे पहले साल 2016 के तहत इस रेल लाइन का पुराना सर्वे हुआ था
  • कम ट्रैफिक, कम आबादी और आर्थिक संभावनाओं की कमी बताते हुए रेलवे ने पुराने सर्वे को नामंजूर कर दिया

दोबारा सर्वे करवाने के मुख्य कारण जानिए…

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें
  • अब हरियाणा का भूगोल, जनसंख्या और औद्योगिक क्षेत्र में खासा बदलाव आया है
  • पुराने सर्वे के बाद हरियाणा में नया जिला दादरी बन चुका है
  • 152डी एक्सप्रेस के निर्माण के बाद औद्योगिक विकास की संभावनाएं बढ़ी
  • झज्जर में औद्योगिक विकास बढ़ रहा और गुरुग्राम का विस्तार हो रहा
  • बहादुरगढ़-दिल्ली पर लगातार औद्योगिक दबाव बढ़ रहा है
  • दक्षिण हरियाणा का तेज गति से शहरीकरण होना
  • इस रेल लाइन के बनने से लोहारू से आगे राजस्थान, गुजरात तक कनेक्टिविटी का विस्तार होगा
  • अब इन तमाम वजहों से इस लाइन का महत्व बढ़ा है

ऐसे में अब पिछले कई सालों से बदली इन तमाम परिस्थितियों को देखते हुए रेलवे ने अपना फैसला बदला है और इस रेल लाइन के लिए दोबारा सर्वे करवाने में रुचि दिखाई है। रेलवे मंत्रालय ने सर्वे के लिए दो करोड़ 35 लाख रुपये का बजट भी जारी कर दिया है। रेलवे द्वारा जारी यह पूरा बजट झज्जर-चरखी दादरी-लोहारू सेक्शन के लिए है।

अब यह रेल बनेगी कब ?
इस सवाल का जवाब तो रेलवे के इस सर्वे पर ही आधारित है, क्योंकि सर्वे से ही पता चलेगा कि इस नए रेल कॉरिडोर को बनाने में कितना पैसा लगेगा और कितना फायदा इस रेल लाइन के बनने से होगा।

जहां तक फायदे की बात है तो आपको यह भी बता दें कि इस रेल लाइन को महज एक स्थानीय मांग के रूप में नहीं देखा जा रहा, क्योंकि रेलवे इसे साउथ हरियाणा इकोनॉमिक रेल कॉरिडोर के रूप में परीक्षण कर रहा है।

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

ऐसे में यह लाइन मंजूर होती है तो यह मार्ग दिल्ली को सीधे गुजरात के पांच पोर्ट कांडला, मुंद्रा, नवलखी, मांडवी और जखाऊ तक की कनेक्टिविटी देगा और इससे दिल्ली और गुजरात के औद्योगिक रास्ते और सुगम होंगे।

आपको यह भी बता दें कि इस बड़े प्रोजेक्ट को लेकर सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा, भिवानी-महेंद्रगढ़ सांसद धर्मबीर सिंह, राज्यसभा सांसद किरण चौधरी सहित कई विधायक, और नेता लंबे समय से प्रयासरत थे।

You Might Also Like

हरियाणा में सरकारी सेवाएं पकड़ेगी रफ्तार ! इन योजनाओं का लाभ देने के लिए तय की डेडलाइन, पढ़ें
विदेश में रोजगार का सपना देख रहे हरियाणा के युवाओं के लिए अच्छी खबर, डंकी के डंक से बचकर ये रास्ता चुने, पढ़ें
एक्टर धर्मेंद्र का हरियाणा से था गहरा नाता, यहां बिताए यादगार पल
हरियाणा में बेमौसम बारिश बनी आफत, खेतों-मंडियों में फसलों को भारी नुकसान
हरियाणा में क्राइम घटने का दावा, पुलिस ने जारी किया ये आंकड़ा, पढ़ें
TAGGED:Good news for South Haryanathis major rail project is back on track after a long timeदक्षिण हरियाणा के लिए अच्छी खबरलंबे समय बाद दोबारा पटरी पर आया ये बड़ा रेल प्रोजेक्ट
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की खैर नहीं ! अब एलको सेंसर से ऐसे ‘स्वागत’ करेगी पुलिस

Yuva Haryana
Yuva Haryana
November 27, 2025
साइको किलर महिला गिरफ्तार, अपने बेटे सहित 4 बच्चों की निर्मम हत्या का आरोप, वजह चौंका देगी
हरियाणा का बदला मैप, हांसी को प्रदेश का 23वां जिला बनाने की अधिसूचना जारी
हरियाणा में धान घोटाले पर बड़ा एक्शन, CM ऑफिस पहुंची फाइल और 38 मंडी सचिव चार्जशीट
हाई प्रोफाइल IPS पूरन कुमार सुसाइड केस, गनमैन द्वारा मंथली मांगने के मामले में ये बड़ी बात आई सामने
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?