By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: बास्केटबॉल खिलाड़ी हार्दिक की मौत के मामले नया मोड़, 12 दिन बाद पिता की शिकायत पर केस दर्ज
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरखेल खिलाड़ीहरियाणा न्यूज़

बास्केटबॉल खिलाड़ी हार्दिक की मौत के मामले नया मोड़, 12 दिन बाद पिता की शिकायत पर केस दर्ज

Yuva Haryana
Last updated: December 8, 2025 1:16 pm
Yuva Haryana
Published: December 8, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा में बास्केटबॉल के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हार्दिक राठी की खेल मैदान में हुई मौत के मामले ने कानूनी मोड़ ले लिया है। दरअसल, हार्दिक के पिता संदीप राठी का कहना है कि उन्हें पैसा नहीं, बल्कि बेटे के लिए इंसाफ चाहिए इसलिए उन्होंने एफआईआर दर्ज करवाई है।

इसके लिए हार्दिक राठी के पिता ने लाखनमाजरा थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने भी पंचायती राज और खेल विभाग के अधिकारियों के खिलाफ लापरवाही बरतने का केस दर्ज किया है। हालांकि, पुलिस कार्रवाई में अभी किसी अधिकारी को नामजद नहीं किया गया है।

पुलिस को दी शिकायत में बताया गया है कि हार्दिक राठी बास्केटबॉल का राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी था और उसने कई बार राष्ट्रीय स्तर पर भाग लिया। बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से हार्दिक को रखरखाव और अभ्यास के लिए फंड मिलता था। हार्दिक लाखन माजरा के खेल स्टेडियम में अभ्यास करता था और इसका प्रबंधन खेल विभाग और पंचायती राज विभाग की ओर से किया जाता है।

29 IPS और 1 HPS के तबादले, करनाल समेत 6 जिलों के SP बदले गए

हार्दिक के पिता का कहना है कि स्टेडियम में बास्केटबॉल कोर्ट की मरम्मत की आवश्यकता थी, क्योंकि कोर्ट के बास्केटबॉल पोल जंग खा गए थे। कोर्ट की तत्काल मरम्मत के लिए 7 नवंबर 2023 को सांसद निधि से पंचायती राज विभाग को 12 लाख 30 हजार रुपये का फंड स्वीकृत हुआ था। इसके बावजूद विभाग ने फंड खर्च कर बास्केटबॉल कोर्ट को ठीक नहीं किया गया।

उनका कहना है कि सांसद निधि कोष से पंचायती राज विभाग को 26 जून 2025 को 6,20,000 रुपये फंड मिला, फिर भी कोई कार्य नहीं किया गया। पंचायती राज विभाग और खेल विभाग के अधिकारियों द्वारा जानबूझकर की गई लापरवाही के कारण 25 नवंबर को बास्केटबॉल का पोल अभ्यास करते समय हार्दिक के सीने पर गिर गया और इसके साथ ही उसकी मौत हो गई।

ऐसे में पुलिस से मांग की गई है कि लाखन माजरा के खेल स्टेडियम के बास्केटबॉल कोर्ट में पोल लगाने वाले ठेकेदार और पोल लगाने की देखरेख करने वाले सरकारी अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जाए और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

पुराने कंप्यूटर और लैपटॉप को पावरफुल और तेज़ बनाएगा JioPC, 16जीबी रैम और 1 टीवी तक स्टोरेज मिलेगी

पुलिस ने भी बीएनएस की धारा 106 (1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आपको बता दें कि हार्दिक की 25 नवंबर को हुई थी। अब 12 दिन बाद हार्दिक के पिता संदीप ने लापरवाही का आरोप लगाया है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पिता का कहना है कि जवान बेटे की मौत से उस समय होश में नहीं था।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

You Might Also Like

हरियाणा : धान घोटाले में नया खुलासा, अब किसानों के खाते क्यों हो रहे फ्रीज ? जानें पूरी अपडेट
एचएयू की वैज्ञानिक डॉ फोगाट की मौत के मामले में बड़ा खुलासा, वीसी को तुरंत बर्खास्त करने की उठी मांग
रूस-यूक्रेन युद्ध में हरियाणवी युवाओं की मौत का मामला गरमाया, इस नेता ने भाजपा सरकार को क्यों ठहराया जिम्मेदार ? पढ़िए
थार-बुलेट वाले बयान पर हरियाणा के डीजीपी की सफाई, “90% लोग मेरी बात से सहमत” का किया दावा
भूपेंद्र हुड्डा से नाराज चल रहे इस पूर्व विधायक की ‘घर वापसी’, बोले- “टिकट कटने से गुस्सा हो गया था”
TAGGED:12 दिन बाद पिता की शिकायत पर केस दर्जA new twist in the death of basketball player Hardik; a case has been filed 12 days later on the basis of a complaint by his father.बास्केटबॉल खिलाड़ी हार्दिक की मौत के मामले नया मोड़रोहतकलाखनमाजरा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरभारतहरियाणा न्यूज़

सावधानी हटी, दुर्घटना घटी… भारत के इन राज्यों में सड़क हादसों से हुई सबसे ज्यादा मौतें

Yuva Haryana
Yuva Haryana
November 10, 2025
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री की मौजूदगी में समर्थकों में टकराव, कहासुनी के बाद हाथापाई तक पहुंची बात
हरियाणा पुलिस ने साल 2025 में नशे पर कितनी कसी नकेल ? नए DGP ने दी पूरी जानकारी
कांग्रेस में गुटबाजी रोकने के लिए हरियाणा के नए प्रदेशाध्यक्ष ने क्या बनाया प्लान ? यहां पढ़िए पूरी खबर
हरियाणा में क्यों कट रही है बुढ़ापा पेंशन ? अब इतनी आय वाले भी योजना से बाहर, जानें कारण
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?