By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: दिल्ली बॉर्डर से हटाए जाएंगे टोल प्लाजा? बढ़ते प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने दिखाई सख्ती
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरभारत

दिल्ली बॉर्डर से हटाए जाएंगे टोल प्लाजा? बढ़ते प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने दिखाई सख्ती

Yuva Haryana
Last updated: December 18, 2025 3:44 pm
Yuva Haryana
Published: December 18, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र का वातावरण बेहद खराब हो गया है। वहीं हरियाणा की हवा भी जहरीली हो गई है। केद्रींय पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अनुसार रोहतक शहर 385 एक्यूआई के साथ देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा है।

इनके अलावा पंचकुला, बहादुरगढ़ की हवा बेहद खराब श्रेणी और सोनीपत, गुरुग्राम, अंबाला की हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई है।

इन तमाम हालातों के देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती दिखाई है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने एनएचएआई और एमसीडी को दिल्ली की सीमाओं पर स्थित 9 टोल प्लाजा अस्थाई रूप से बंद या शिफ्ट करने को कहा है ताकि ट्रैफिक जाम कम हो।

29 IPS और 1 HPS के तबादले, करनाल समेत 6 जिलों के SP बदले गए

कोर्ट ने वायु प्रदूषण के संकट को हर साल सामने आने वाली समस्या करार दिया और इस खतरे से निपटने के लिए कारगर एवं व्यावहारिक समाधानों का आह्वान किया। कोर्ट ने 12 अगस्त के अपने अंतरिम आदेश में संशोधन किया और अधिकारियों को उन पुराने वाहनों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने की अनुमति दे दी, जो भारत स्टेज-6 (बीएस-6) उत्सर्जन मानकों को पूरा नहीं करते हैं।

हालांकि, न्यायालय ने नर्सरी से कक्षा पांच तक के छात्रों के लिए स्कूल बंद करने के दिल्ली सरकार के निर्देश में दखल देने से इनकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सर्दी की छुट्टियां शुरू होने वाली हैं, ऐसे में इस फैसले में किसी बदलाव की जरूरत नहीं है।

प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं पर वाहनों की भीड़ को कम करने की कोशिश के तहत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और दिल्ली नगर निगम को निर्देश दिया कि वे दिल्ली के प्रवेश बिंदुओं पर स्थित नौ टोल प्लाजा को अस्थायी रूप से बंद करने या स्थानांतरित करने पर विचार करें।

पुराने कंप्यूटर और लैपटॉप को पावरफुल और तेज़ बनाएगा JioPC, 16जीबी रैम और 1 टीवी तक स्टोरेज मिलेगी

पीठ ने खास तौर पर एमसीडी से एक हफ्ते के भीतर इस संबंध में निर्णय लेने को कहा कि क्या यातायात प्रवाह को सुचारु बनाने और वाहनों से होने वाले उत्सर्जन में कमी लाने के लिए इन टोल प्लाजा को अस्थायी रूप से बंद किया जा सकता है ?

पीठ ने सीएक्यूएम और एनसीआर के शहरों के प्रशासन से शहरी परिवहन, यातायात प्रबंधन और किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए प्रोत्साहन देने जैसे मुद्दों पर विचार करने को कहा। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि टुकड़ों में किए गए उपायों से संकट का समाधान नहीं होगा।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

You Might Also Like

युवाओं पर पकड़ बनाने की तैयारी में जुटी इनेलो, प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन का किया ऐलान
हरियाणा का बदला मैप, हांसी को प्रदेश का 23वां जिला बनाने की अधिसूचना जारी
‘गन कल्चर’ पर हरियाणा पुलिस की सख्ती, 67 गीत हटाने के बाद 29 गायक पुलिस के निशाने पर
MDU में शिक्षकों का भारी टोटा, 5 साल से भर्ती नहीं होने के चलते स्टूडेंट ही बन रहे ‘गुरुजी’
हरियाणा के 50 और युवक अमेरिका से डिपोर्ट, अब बेड़ियों में बंधे लौट रहे वापस भारत
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरयोजनाहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकारहरियाणा सरकार

Haryana : स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार के लिए अच्छी खबर, लाडली की शादी में सरकार करेगी इतनी आर्थिक मदद, जानिए पूरी योजना

Yuva Haryana
Yuva Haryana
November 5, 2025
विदेशों में भारतीय कंपनी दौड़ाएगी मेट्रो, केंद्रीय मंत्री ने किया ये बड़ा दावा
चंडीगढ़ पर खत्म होगी हरियाणा और पंजाब की ‘चौधर’? केन्द्र सरकार कर रही ये बड़ी तैयारी
भूपेंद्र हुड्डा से नाराज चल रहे इस पूर्व विधायक की ‘घर वापसी’, बोले- “टिकट कटने से गुस्सा हो गया था”
हरियाणा के मुख्य सचिव (Chief Secretary Haryana) : कौन हैं, क्या भूमिका है और क्यों हैं चर्चा में?
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?