By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में इनेलो जिलाध्यक्ष के भाई की हत्या, कई दिनों से था लापता, अब हुआ ये बड़ा खुलासा
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में इनेलो जिलाध्यक्ष के भाई की हत्या, कई दिनों से था लापता, अब हुआ ये बड़ा खुलासा

Yuva Haryana
Last updated: January 5, 2026 5:22 pm
Yuva Haryana
Published: January 5, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा के पानीपत में इनेलो जिला अध्यक्ष कुलदीप राठी के भाई की हत्या का मामला सामने आया है। 27 दिसंबर से लापता भाई डा. जयदीप राठी की हत्या का अब पुलिस ने खुलासा किया है।

दरअसल, पानीपत में इनेलो के जिला अध्यक्ष के भाई की हत्या 27 दिसंबर को ही कर दी गई थी, जिसके बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए शव को जला दिया था। पुलिस ने रविवार को परिजनों को हत्या की जानकारी दी, जिसके बाद हड़कंप मच गया और मृतक के घर पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए।

आपको बता दें कि इनेलो के जिलाध्यक्ष कुलदीप राठी के भाई जयदीप राठी बीते 27 दिसंबर से लापता थे। पुलिस आठ दिन से चार राज्यों की छानबीन में जुटी हुई थी और यमुनानगर, पंचकूला, पंजाब, हिमाचल, यूपी और उत्तराखंड में दबिश दी गई।

इसके बाद पुलिस मुठभेड़ में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे है। पुलिस टीमों ने एक आरोपी को यमुनानगर और दूसरे आरोपी को पानीपत से गिरफ्तार किया।

29 IPS और 1 HPS के तबादले, करनाल समेत 6 जिलों के SP बदले गए

पुलिस की जानकारी के अनुसार अभी तक शव बरामद नहीं हुआ है। रिमांड के दौरान अपहरणकर्ता ने हत्या की बात को स्वीकारा है।

उधर, परिजनों ने 27 दिसंबर को पुलिस को उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दी थी। परिजनों के मुताबिक जयदीप 27 दिसंबर को ड्यूटी पर गए थे, लेकिन इसके बाद घर नहीं लौटे।

परिजनों ने 29 दिसंबर को भी पुलिस को दूसरी शिकायत देकर आरोप लगाया था कि जमीन के विवाद में कुछ लोगों ने जयदीप का अपहरण किया है।

पुराने कंप्यूटर और लैपटॉप को पावरफुल और तेज़ बनाएगा JioPC, 16जीबी रैम और 1 टीवी तक स्टोरेज मिलेगी

पुलिस की जांच के दौरान बसताड़ा टोल प्लाजा की फुटेज मिली, जिसमें जयदीप की कार दिखाई दी गई थी। पुलिस को कार बरामद होने पर उसमें लाइसेंसी पिस्तौल भी गायब मिली, जबकि पुलिस को कार से पिस्टल का कवर और पांच कारतूस बरामद हुए थे। इसके बाद मामले में अपहरण और अन्य गंभीर धाराएं जोड़ी गई।

गिरफ्तार आरोपियों से हुई पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि 27 दिसंबर के दिन ही जयदीप राठी की हत्या पंजाब के डेराबस्सी के पास एक सुनसान जगह पर ले जाकर कर दी गई थी। हत्या के बाद शव को जलाकर राख को नहर में बहा दिया गया था।

पुलिस ने मृतक के परिजनों को इसकी पूरी जानकारी दी। जिसके बाद इनेलो नेता कुलदीप राठी ने बताया कि उनके भाई की हत्या कर दी गई है और उन्होंने पुलिस से शव बरामद करने की मांग की।

फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें जुटी हुई है।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

You Might Also Like

एक्टर धर्मेंद्र का हरियाणा से था गहरा नाता, यहां बिताए यादगार पल
दिग्विजय चौटाला ने भाजपा सरकार को घेरा, बेरोजगारी और खराब कानून व्यवस्था का उठाया मुद्दा
देवीलाल परिवार और सियासी शक्ति प्रदर्शन, अजय-अभय के बाद अब चाचा रणजीत सिंह की बारी
21 जनवरी को हरियाणा आएंगे राहुल गांधी, दौरे से पहले कांग्रेस के संगठन का विस्तार
हरियाणा में बुढ़ापा पेंशन पर गरमाई सियासत, BJP सरकार के खिलाफ इन पार्टियों ने खोला मोर्चा
TAGGED:INLD district president's brother murdered in Haryanamissing for several daysnow this big revelationअब हुआ ये बड़ा खुलासाकई दिनों से था लापतापानीपत में इनेलो जिला अध्यक्ष कुलदीप राठीलापता भाई डा. जयदीप राठी की हत्याहरियाणा में इनेलो जिलाध्यक्ष के भाई की हत्या
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
हरियाणा न्यूज़आज की ताजा खबर

हरियाणा में HPS अधिकारी कब बनेंगे IPS ? इससे जुड़ी बड़ी खबर आई सामने, पढ़िए

Yuva Haryana
Yuva Haryana
October 30, 2025
इंतजार खत्म, एचटेट परीक्षा का परिणाम घोषित, 14 प्रतिशत परीक्षार्थी हुए पास
विरोध के बाद अरावली पर नए फैसले से पीछे हटा सुप्रीम कोर्ट, लेकिन इनकी समस्याओं का हल कब होगा ?
हरियाणा में सर्दी की छुट्टियों की घोषणा, इस दिन से 15 दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल
हरियाणा : दिसंबर में कैसा रहेगा मौसम ? पढ़िए ताजा वेदर अपडेट
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.

Loading Comments...

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?