By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: दिवाली की रात हरियाणा में 240 जगह लगी आग
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

दिवाली की रात हरियाणा में 240 जगह लगी आग

Bhawana Vats
Last updated: November 10, 2026 11:40 am
Bhawana Vats - Editor
Published: November 10, 2026
Share
SHARE

दिवाली की रात हरियाणा में 240 जगह लगी आग, जींद में पटाखे का छर्रा लगने से महिला की मौत

Contents
जींद में पटाखे का छर्रा लगने से महिला की मौतपानीपत में सात फैक्ट्रियों समेत 38 जगह आगफरीदाबाद में रॉकेट गिरने से झुग्गियों में आगफतेहाबाद में दो लाख बोरियों का बारदाना जलागुरुग्राम, सोनीपत और अन्य जिलों में भी हादसेदमकल और अस्पतालों में रही आपात व्यवस्था

Yuva Haryana: हरियाणा में इस बार दिवाली का त्योहार कई परिवारों के लिए हादसों और नुकसान की वजह बन गया। प्रदेशभर में पटाखों की चिंगारी से आग लगने की करीब 240 घटनाएं सामने आईं। कहीं मकानों और दुकानों में आग लगी तो कहीं फैक्ट्रियों, गोदामों और झुग्गियों तक लपटें पहुंच गईं। सबसे दुखद हादसा जींद में हुआ, जहां घर के बाहर खड़ी होकर आतिशबाजी देख रही 39 वर्षीय महिला की पटाखे का छर्रा गर्दन में लगने से मौत हो गई। वहीं, कई जिलों में लोग पटाखों से झुलस गए और लाखों-करोड़ों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

जींद में पटाखे का छर्रा लगने से महिला की मौत

जींद के सेक्टर-9 में दिवाली की रात यह दर्दनाक हादसा हुआ। 39 वर्षीय पूनम अपने घर के बाहर खड़ी होकर पटाखे जलते हुए देख रही थीं। इसी दौरान एक पटाखे का छर्रा उनकी गर्दन में ठोड़ी के नीचे जा लगा। शुरुआत में चोट से थोड़ा खून निकला, लेकिन अंदरूनी रक्तस्राव के कारण उनकी हालत गंभीर हो गई।

परिजन उन्हें तुरंत नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के लिए शव मेडिकल कॉलेज खानपुर भेजा गया।

हरियाणा में साइबर ठगों पर शिकंजे की तैयारी, थाना स्तर तक होगी हॉटस्पॉट की मैपिंग

पानीपत में सात फैक्ट्रियों समेत 38 जगह आग

औद्योगिक शहर पानीपत में दिवाली और छोटी दिवाली के दौरान आग लगने की कई घटनाएं सामने आईं। जिले में 48 घंटे के दौरान 38 स्थानों पर आग लगी, जिनमें सात फैक्ट्रियां भी शामिल थीं। इसके अलावा मकानों, दुकानों और गोदामों में भी आग पहुंची।

एक गोदाम में रखे कॉस्मेटिक सामान को भारी नुकसान हुआ। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की कई गाड़ियों को मौके पर भेजना पड़ा। कुछ फैक्ट्री संचालकों के पास अग्नि सुरक्षा से संबंधित एनओसी नहीं होने की बात भी सामने आई।

फरीदाबाद में रॉकेट गिरने से झुग्गियों में आग

फरीदाबाद के मेवला महाराजपुर इलाके में दिवाली की रात करीब तीन बजे आसमान से आया एक रॉकेट झुग्गी पर गिर गया। इससे आग लग गई और देखते ही देखते लपटें आसपास की झुग्गियों तक फैल गईं। इस घटना में 12 से अधिक झुग्गियां जलकर राख हो गईं। प्रभावित परिवारों का घरेलू सामान भी नष्ट हो गया। दमकल विभाग की टीम ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई।

फतेहाबाद में दो लाख बोरियों का बारदाना जला

फतेहाबाद के खैरातीखेड़ा रोड स्थित एसएस इंटरप्राइजेज के गोदाम में दिवाली की रात आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि गोदाम में रखा करीब दो लाख बोरियों का बारदाना जलकर नष्ट हो गया। दमकल विभाग की पांच गाड़ियों ने लगभग साढ़े छह घंटे की मशक्कत के बाद सोमवार सुबह करीब तीन बजे आग पर काबू पाया।

हरियाणा में 33.83 लाख लोगों को वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का एक और मौका

इसके अलावा जवाहर चौक में एक दुकान की छत पर रखे कबाड़ में भी आग लगने की घटना सामने आई।

गुरुग्राम, सोनीपत और अन्य जिलों में भी हादसे

गुरुग्राम में दिवाली के दौरान आग लगने की 42 घटनाएं दर्ज की गईं। इनमें एक ट्रक में आग लगने से चालक की मौत हो गई। खांडसा रोड पर हार्डवेयर की दुकान में भी भीषण आग लगी, जिसे बुझाने के लिए कई दमकल गाड़ियां लगाई गईं।

सोनीपत के औद्योगिक क्षेत्रों में भी दो फैक्ट्रियों में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जल गया। वहीं, रेवाड़ी में दिवाली की रात आगजनी की 13 घटनाएं सामने आईं। कई जगह कड़बी के ढेर, दुकानें और अन्य प्रतिष्ठान आग की चपेट में आए।

दमकल और अस्पतालों में रही आपात व्यवस्था

दिवाली से पहले हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी और निजी अस्पतालों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए थे। अस्पतालों में बर्न वार्ड, इमरजेंसी बेड और विशेषज्ञ डॉक्टरों की व्यवस्था रखने को कहा गया था। इसके बावजूद कई जिलों में पटाखों से झुलसने और आंखों में चोट लगने के मामले सामने आए।

17 गांवों की जमीन पर नए नियम
हरियाणा के 17 गांवों में जमीन पर बढ़ा सरकारी नियंत्रण

फतेहाबाद में 18 और सोनीपत में 25 लोगों के पटाखों से झुलसने की जानकारी सामने आईं। पंचकूला में भी 40 से अधिक लोग आतिशबाजी से घायल हुए।

दिवाली पर हुई इन घटनाओं ने एक बार फिर पटाखे चलाते समय सावधानी बरतने और अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन करने की जरूरत को सामने ला दिया है। प्रशासन की अपील के बावजूद लापरवाही के कारण कई परिवारों को त्योहार के दिन बड़ा नुकसान उठाना पड़ा।

You Might Also Like

KUK छात्रों को स्पेशल मर्सी चांस, 30 हजार तक फीस
मेवात में यूनिवर्सिटी बनाने की घोषणा कई सालों से कागजों तक सीमित, अब दुष्यंत चौटाला ने दिलाया याद
हरियाणा में ठंड के तेवर नरम कब होंगे ? आगे बर्फीली हवाओं से राहत, लेकिन बरसात के साथ ओलावृष्टि के आसार
हरियाणा में बुढ़ापा पेंशन पर सियासी रार जारी, कांग्रेस ने धरना देकर सरकार को दी ये चेतावनी
धान-बाजरा खरीद में देरी, किसानों की बढ़ी मुश्किलें
TAGGED:Diwali Accident 2026Diwali Fire IncidentsFaridabad FireFatehabad NewsFire Brigade Haryanafire safetyFirecracker AccidentGurugram FireHaryana Fire NewsHaryana Latest NewsHaryana NewsJind NewsJind Woman DeathPanipat Factory FireSonipat Factory Fireअग्नि सुरक्षागुरुग्राम में आगजींद में महिला की मौतजींद समाचारदिवाली 2026 की दुर्घटनाएंदिवाली पर आग की घटनाएंपटाखों से जुड़ी दुर्घटनापानीपत की फैक्ट्री में आगफतेहाबाद समाचारफरीदाबाद में आगसोनीपत की फैक्ट्री में आगहरियाणा की ताज़ा खबरेंहरियाणा दमकल विभागहरियाणा में आग की खबरेंहरियाणा समाचार
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरस्वास्थ्य एवं जीवनशैलीहरियाणा न्यूज़

हरियाणा के लोगों में खून की कमी ! इन जिलों में सबसे ज्यादा एनीमिया की समस्या

Yuva Haryana
Yuva Haryana
January 26, 2026
मौसम का बदलेगा मिजाज, हरियाणा और पंजाब में बारिश का अलर्ट
हरियाणा ने iGOT कर्मयोगी प्लेटफॉर्म रैंकिंग की ‘बी’  कैटेगरी में हासिल किया पहला स्थान
हरियाणा में HPSC की कई भर्ती परीक्षाएं स्थगित, आयोग ने जारी किया नोटिस
Government Committed to Make Haryana Drug-Free under Nasha Mukt Bharat Abhiyaan – CM
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?