By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: SIR की टाइमिंग पर इस कांग्रेस सांसद ने उठाए सवाल, कही यह बड़ी बात, पढ़िए
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
हरियाणा न्यूज़आज की ताजा खबरराजनीति

SIR की टाइमिंग पर इस कांग्रेस सांसद ने उठाए सवाल, कही यह बड़ी बात, पढ़िए

Yuva Haryana
Last updated: October 28, 2025 2:32 pm
Yuva Haryana
Published: October 28, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : बिहार से शुरू हुई वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) की कवायद अब देश के अन्य 12 राज्यों में भी कराने का ऐलान चुनाव आयोग द्वारा हो चुका है।

देश के ऐसे राज्यों में जहां आने वाले साल में चुनाव है, वहां एसआईआर का पूरा विरोध हो रहा है। सबसे ज्यादा विरोध पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल में हो रहा है। इन तीनों ही राज्यों में इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों की सरकार है।

इस बीच, हरियाणा में सिरसा से कांग्रेस की सांसद कुमारी सैलजा ने भी एसआईआर की टाइमिंग पर सवाल उठाए है। उन्होंने कहा कि एसआईआर की टाइमिंग पर गंभीर प्रश्न उठते हैं। जब भी चुनाव आते है, अचानक फैसले और घोषणाएं होना चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल खड़े करते है।

29 IPS और 1 HPS के तबादले, करनाल समेत 6 जिलों के SP बदले गए

उन्होंने कहा कि देश के लोकतंत्र की नींव को मजबूत रखने के लिए चुनाव आयोग पर पक्षपात का धब्बा नहीं लगना चाहिए। वहीं चुनाव आयोग की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है कि देश में फ्री और फेयर इलेक्शन सुनिश्चित हो। यदि एक भी नागरिक यह महसूस करता है कि निष्पक्षता पर प्रश्नचिह्न है, तो आयोग का दायित्व बनता है कि वह स्पष्ट रूप से जनता के सामने आए और पारदर्शिता स्थापित करे।

वहीं कुमारी सैलजा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि रोजगार के अवसर न मिलने के कारण हमारे कई युवा गलत रास्तों पर धकेले जा रहे हैं। काम न मिलने पर कुछ युवा मजबूरी में विदेश जाते हैं और वहां एजेंसियों की धोखाधड़ी का शिकार होकर अपराधी की तरह व्यवहार झेलते हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को इस स्थिति की जवाबदेही लेनी होगी कि क्यों नौजवानों को पलायन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है?

पुराने कंप्यूटर और लैपटॉप को पावरफुल और तेज़ बनाएगा JioPC, 16जीबी रैम और 1 टीवी तक स्टोरेज मिलेगी

कुमारी सैलजा ने हरियाणा में भाजपा सरकार के एक साल के कार्यकाल को शासन का नहीं, कुशासन का प्रतीक बताया और कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार के 11 साल बाद भी कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। नशे का जाल गांव-गांव, घर-घर तक पहुंच चुका है और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि सरकार तब हरकत में आती है जब हादसे हो जाते हैं। जनता की पीड़ा सुनने वाला कोई नहीं, जमीनी हालात बद से बदतर हो चुके हैं। यह स्थिति भाजपा सरकार की नाकामी और प्रशासनिक निकम्मेपन का साफ प्रमाण है।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

You Might Also Like

कौन-सा अनाज खाते हो, कौन-सी गाड़ी चलाते हो ? सरकार आपसे पूछेगी ऐसे सवाल, लेकिन क्यों ? पढ़ें
हिसार एयरपोर्ट का नया विंटर शेड्यूल जारी, इस रूट की हवाई सेवा बंद और इनमें ये हुआ बदलाव
हरियाणा के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, इतने पदों पर निकली सरकारी भर्ती
इस दिन हरियाणा आएंगे पीएम मोदी, तैयारी में जुटी भाजपा सरकार
विदेश में रोजगार का सपना देख रहे हरियाणा के युवाओं के लिए अच्छी खबर, डंकी के डंक से बचकर ये रास्ता चुने, पढ़ें
TAGGED:Congress MP Kumari Selja raised questions on the timing of SIRreadsaid this important thingSIR की टाइमिंग पर इस कांग्रेस सांसद ने उठाए सवालकही यह बड़ी बातपढ़िएहरियाणा में सिरसा से कांग्रेस की सांसद कुमारी सैलजा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
राजनीतिकृषि

करनाल में किसानों के धरने को अजय चौटाला का समर्थन, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Yuva Haryana
Yuva Haryana
October 6, 2025
हरियाणा में कड़ाके की ठंड, घने कोहरे ने रोकी ट्रेनों और बसों की रफ्तार
हरियाणा सरकार की पटाखों पर सख्ती, कानून तोड़ने पर जेल और जुर्माने का प्रावधान
हरियाणा में आयकर विभाग की बड़ी रेड, तीन दिन तक चली गुपचुप जांच, जानें पूरा मामला
हरियाणा स्टेट गेम्स के खिलाड़ियों को ग्रेडेशन सर्टिफिकेट मिलेगा या नहीं ? सामने आई बड़ी Update, पढ़िए
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?